THE SENTENCE
(वाक्य)
2. Predicate (विधेय) - कर्ता (Subject) के विषय में जो कुछ हम कहते है, उसका बोध करानेवाले शब्द को वाक्य का विधेय कहा जाता है |
Predicate - The word (or words) denoting what we say of the subject is called the Predicate of the sentence.
वाक्य का predicate सदैव Verb अकेला अथवा दुसरे शब्दों (जैसे- Object या Complement) के साथ हुआ करता है | जैसे - Cats like milk.
इस वाक्य में Cats शब्द Subject (कर्ता), like शब्द verb है और milk शब्द object है जो वाक्य के अर्थ को पूरा कराते है |
(a) Object (कर्म) - वह व्यक्ति या वस्तु जिस पर विधेय की क्रिया (Verb) कार्य करती है, उसे बोध करानेवाले शब्द को object कहा जाता है |
Object - The word (or words) denoting the person or thing upon which the verb of the predicate acts is called the Object.
Object भी Subject की भांति सदैव Noun अथवा Noun के समक्ष दूसरा शब्द हुआ करता है |
(b) Complement (पूरक) - वह शब्द जो कर्म नहीं हो, किन्तु Predicate की क्रिया के अर्थ को सपष्ट या पूरा करें, उसे Complement (पूरक) कहा जाता है और वह क्रिया Verb of Incomplete Predicate कहलाती है | जैसे - Mohan seems tired. (मोहन थका हुआ मालूम होता है |)
अत: हम देखते है की वाक्य-निर्माण में मुख्यत: तीन बातों पर ध्यान देना आवश्यक है -
1. Subject ( कर्ता )
2. Verb (क्रिया )
3. Object (कर्म )
अंग्रेजी वाक्य की बनावट Subject + Verb + Object ( कर्ता + क्रिया + कर्म ) के द्वारा होती है | अत: अनुवाद करते समय सबसे पहले वाक्य के कर्ता (Subject) का चुनाव करना चाहिए |
अनुवाद के नियम - हिंदी वाक्य में पहले कर्ता तब कर्म और अंत में क्रिया आती है, किन्तु अंग्रेजी वाक्य में पहले कर्ता तब क्रिया और अंत में कर्म आता है |
अब निम्नलिखित वाक्यों पर ध्यान दें :
हिंदी वाक्य
1. राम एक लड़का है |
2. सीता एक लड़की है |
3. यह एक गाय है |
4. वह एक चिट्ठी लिखता है |
5. मोहन किताब पढ़ता है |
अंग्रेजी वाक्य
1. राम है एक लड़का | (Ram is a boy.)
2. सीता है एक लड़की | (Sita is a girl.)
3. यह है एक गाय | (This is a cow.)
4. व लिखता है एक चिट्ठी | (He writes a letter.)
5. मोहन पढ़ता है एक किताब | (Mohan reads a book.)
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |