1. कोशिका में प्रोटीन संश्लेषण करने वाले अंगक का नाम बताएँ।
उत्तर- राइबोसोम ।
2. ससीमकेंद्रक कोशिका किसे कहते हैं ?
उत्तर- वह कोशिका जिसमें झिल्लीयुक्त कोशिकांग पाये जाते हैं, ससीमकेंद्रक कोशिका कहलाती है।
3. जीव द्रव्य क्या है ?
उत्तर- कोशिका द्रव्य व नाभिक से निर्मित जीवन प्रदान करने वाले पदार्थ को जीव द्रव्य कहते है।
4. कोशिका क्या है ?
उत्तर- जीवों की संरचनात्मक व कार्यात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं।
5. दो एककोशिकीय जंतुओं के नाम बताओ।
उत्तर- पैरामीशियम व अमीबा ।
6. कोशिकाओं के आकार में क्या भिन्नता होती है ?
उत्तर- जीवाणु की कोशिका बहुत छोटी (0.1 माइक्रोमीटर) तथा शुतुर्मुर्ग का अंडा बहुत बड़ी (170 × 135 मिमी०) कोशिका होती है।
7. जंतु कोशिका बाह्य आवरण का क्या नाम है ?
उत्तर- प्लाज्मा झिल्ली
8. पादप कोशिका के बाह्य आवरण का क्या नाम है ?
उत्तर- कोशिका भित्ति।
9. कोशिका भित्ति व प्लाज्मा झिल्ली का क्या कार्य है ?
उत्तर- कौशिका भित्ति पादप कोशिका को मजबूती, आकार व सुरक्षा प्रदान करती है। प्लाज्मा झिल्ली कोशिका में अंदर व बाहर केवल चयनित पदार्थों को ही आने व जाने देती है।
10. सबसे बड़ी तंतु कोशिका का नाम लिखो।
उत्तर- शुतुर्मुर्ग का अंडा
11. प्रोटोप्लाज्म (जीव द्रव्य) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?
उत्तर- जे.ई. परकिंजे ने 1839 में ।
12. जर्मन जीव वैज्ञानिकों के नाम लिखो जिन्होंने कोशिका सिद्धांत प्रस्तुत किया।
उत्तर- एम. शिल्डन (1838) और टी. श्वान (1839 ) ।
13. विरचो ने 1855 में कोशिका सिद्धांत में क्या परिवर्तन किए ?
उत्तर- विरचो ने सुझाव दिया कि सभी कोशिकाएँ अपनी पूर्ववर्ती कोशिकाओं से ही उत्पन्न होती हैं।
14. उस उपकरण का नाम लिखो जिसने कोशिका की जटिल संरचना को देखकर व अध्ययन करना सरल बनाया।
उत्तर- इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी ।
15. क्रोमैटिन पदार्थ क्या है ?
उत्तर- क्रोमैटिन पदार्थ मुख्य रूप से डी.एन.ए. के अणुओं का धागे के रूप में एक जाल होता है।
16. उस पदार्थ का नाम लिखो जिससे केंद्रक (न्यूक्लिओलस) बना होता है।
उत्तर- केंद्रक नाभिक में पाया जाता है जो आर. एन. ए. से बना होता है।
17. कोशिका द्रव्य क्या है ?
उत्तर - प्लाज्मा झिल्ली और नाभिक को छोड़कर कोशिका का शेष भाग द्रव्य कहलाता है। इसमें कोशिका के सभी अंगक होते हैं ।
18. उस वैज्ञानिक का नाम बताओ जिसने 17वीं शताब्दी में आद्य सूक्ष्मदर्शी को बनाया था ?
उत्तर- (i) रॉबर्ट हुक ने 1665 में सूक्ष्मदर्शी की खोज की थी।
(ii) ल्यूवेनहक ने 1674 में जीवाणु के देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी में आवश्यक परिवर्तन किए थे।
19. कोशिका के चार मुख्य कार्य लिखो।
उत्तर- कोशिका के कार्य – (i) पदार्थों का संश्लेषण, (ii) पदार्थों का पाचन, (iii) विभिन्न कार्यों के लिए ऊर्जा का उत्पादन, (iv) स्रावण
20. कोशिका भित्ति सजीव है या निर्जीव ?
उत्तर- निर्जीव। -
21. प्लाज्मा झिल्ली सजीव है या निर्जीव ?
उत्तर- सजीव।
22. कोशिका के नियंत्रण केंद्र का नाम लिखो।
उत्तर- केंद्रक या नाभिक
23. राइबोसोम का क्या कार्य है ?
उत्तर- राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है।
24. प्रकाश संश्लेषण का स्थान लिखो।
उत्तर- क्लोरोप्लास्ट (हरित लवक)।
25. अंतर्द्रव्यी जालिका का क्या कार्य है ?
उत्तर- कोशिका के अंदर व बाहर के पदार्थों के आदान-प्रदान में सहायता करता है।
26. कोशिका की सतह पर उभारों को क्या कहते हैं ?
उत्तर- कोशिका की सतह पर उभारों को सीलिया और फ्लैजीला (कशाभिका) कहते हैं। ये कांशिका की गति में सहायता करते हैं।
27. कोशिका का पावरहाउस (ऊर्जागृह) क्या है ?
उत्तर- माइटोकॉन्ड्रिया (सूत्र कणिका) ।
28. कोशिकाओं की संख्या कैसे बढ़ती है ?
उत्तर- कोशिकाओं की संख्या कोशिका विभाजन द्वारा गुणित होकर बढ़ती है।
29. कौन-सा कोशिकांग अंतर्द्रव्यी जालिका को खुरदरा बनाता है ?
उत्तर- राइबोसोम ।
30. कोशिका के गुणित होने की क्या आवश्यकता है ?
उत्तर- कोशिका के गुणित होने से ही वृद्धि, विकास व शरीर का पुनः पूरण होता है।
31. समसूत्री विभाजन का महत्त्व बताओ।
उत्तर - समसूत्री विभाजन कोशिकाओं की संख्या बढ़ाने में सहायता करता है जिससे शरीर का वृद्धि व विकास होता है।
32. कोशिका विभाजन के समय केंद्रक झिल्ली का क्या होता है ?
उत्तर- कोशिका विभाजन के समय केंद्रक झिल्ली गायब हो जाती है।
33. कोशिका विभाजन के समय क्रोमैटिन पदार्थ का क्या होता है ?
उत्तर- कोशिका विभाजन के समय क्रोमैटिन धागे जैसी रचनाओं में बदल जाते हैं, जिन्हें गुणसूत्र कहते हैं।.
34. युग्मकों में गुणसूत्रों की क्या संख्या होती है ?
उत्तर- युग्मकों में अपनी मातृ-कोशिका से आधी संख्या गुणसूत्रों की होती है।
35. अर्धसूत्री विभाजन को न्यूनकारी विभाजन क्यों कहते हैं ?
उत्तर- अर्धसूत्री विभाजन को न्यूनकारी विभाजन कहते हैं क्योंकि इसमें गुणसूत्रों की संख्या घटकर आधी रह जाती है।
36. गुणसूत्रों का आदान-प्रदान किस भाग में होता है ?
उत्तर- काएज्मा में।
37. किस चरण में गुणसूत्र क्रोमैटिड में विभाजित हो जाते हैं ?
उत्तर- एनाफेज अवस्था में
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |