Bharati Bhawan Class 9th Physics Chapter 5 | Work Energy and Power Very Short Questions Answer | भारती भवन कक्षा 9वीं भौतिकी अध्याय 5 | कार्य ऊर्जा और शक्ति अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Bharati Bhawan Class 9th Physics Chapter 5  Work Energy and Power Very Short Questions Answer  भारती भवन कक्षा 9वीं भौतिकी अध्याय 5  कार्य ऊर्जा और शक्ति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. विज्ञान के दृष्टिकोण से हम कब कहते हैं कि कार्य किया गया है ? 
उत्तर- जब किसी वस्तु पर बल लगे और वह वस्तु बल लगने से विस्थापित हो तो हम कहते हैं कि कार्य किया गया है। विस्थापन की दिशा में हो तो किये गये
2. जब किसी वस्तु पर लगनेवाला बल इसके कार्य का व्यंजक लिखें। व उसके ि
उत्तर- W = Fs
3. किसी वस्तु के 5N का बल लगाकर उसे गतिशील किया जाता है। यदि वस्तु अपनी प्रारंभिक स्थिति पर लौटकर वापस आ जाए तो किया गया कार्य कितना होगा? 
उत्तर- शून्य (क्योंकि किसी वस्तु पर बल लगाने से उसके स्थान में परिवर्तन होता है तभी उसको कार्य समझा जाता है।)
4. 1 जूल (J) को परिभाषित करें।
उत्तर- एक जूल कार्य की वह मात्रा है जो एक न्यूटन के बल द्वारा किसी वस्तु को बल की दिशा में एक मीटर की दूरी से चलाने में किया गया है। 
5. एक पिंड को धरती से किसी कोण पर फेंका जाता है। यह एक वक्र पथ पर चलता और वापस धरती पर आ गिरता है। पिंड के पथ के प्रारंभिक तथा अंतिम बिंदु एक ही क्षैतिज रेखा पर स्थित हैं। पिंड पर गुरुत्व बल द्वारा कितना कार्य किया गया ? 
उत्तर- पिंड पर गुरुत्व बल ऊर्ध्वाधर दिशा में लगता है और इस दिशा में पिंड का विस्थापन शून्य है, अतः कार्य भी शून्य होगा
6. पृथ्वी के चारों ओर घूमते हुये किसी उपग्रह पर गुरुत्व बल द्वारा कितना कार्य किया जायेगा ?
उत्तर- किया गया कार्य शून्य होगा, क्योंकि उपग्रह पर गुरुत्व बल और उपग्रह का विस्थापन हमेशा एक-दूसरे के लंबवत होते हैं।
7. किसी वस्तु का त्वरण शून्य हो सकता है चाहे उस पर कई बल कार्य कर रहे हों। क्या आप इससे सहमत हैं ? बताइये क्यों ?
उत्तर - हाँ, सहमत हैं क्योंकि यदि किसी वस्तु पर लगनेवाले सभी बलों का परिणामी (resultant) शून्य हो तो वस्तु का त्वरण भी शून्य होगा।
8. किसी वस्तु का गतिज ऊर्जा के लिये व्यंजक लिखें।
उत्तर- Ex = 1/2mv²
9. क्या किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा का ऋणात्मक मान हो सकता है ? 
उत्तर- हाँ।
10. ऊपर की ओर फेंकी गई किसी वस्तु में जैसे-जैसे वह ऊपर जाती है, उसकी गतिज ऊर्जा में वृद्धि होती है या कमी ?
उत्तर- उसकी गतिज ऊर्जा में धीरे-धीरे कमी आयेगी। 
11. समान द्रव्यमान की दो वस्तुओं को h तथा 2h ऊँचाइयों पर रखा गया है उसकी स्थितिज ऊर्जाओं का अनुपात क्या होगा ? 
उत्तर- 1 : 2
क्योंकि स्थितिज ऊर्जा = mgh
इसलिए mgh/mg2h = 1/2
12. क्या किसी वस्तु की स्थितिज ऊर्जा ऋणात्मक हो सकती है?
उत्तर- नहीं।
13. ऊर्जा, कार्य करने की क्षमता है तो, कार्य करने की समय-दर (time rate) को क्या कहते है?
उत्तर- कार्य करने की समय दर को शक्ति कहते हैं 
14. कोई पिंड एक निश्चित ऊँचाई से गिराया जाता है। गिरते समय किस प्रकार की ऊर्जा का रूपान्तरण हो रहा है ?
उत्तर- गिरते समय उसकी स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदलने लगती है। 
15. मुक्त रूप से गिरता हुआ पिंड अंततः धरती तक पहुँचने पर रुक जाती है। इसकी गतिज ऊर्जा का क्या होता है ?
उत्तर- पिंड की गतिज ऊर्जा ऊष्मा और ध्वनि ऊर्जा के रूप में परिवर्तित हो जाती है। 
16. शक्ति क्या है ?
उत्तर- प्रति इकाई समय में किये गये कार्य को शक्ति (Power) कहते हैं। अर्थात् शक्ति कार्य करने की समय-दर है।
17. 1 वाट शक्ति को परिभाषित करें।
उत्तर- शक्ति का मात्रक—यदि कार्य 'जूल' (J) में और समय सेकंड (s) में मापा गया हो वाट तो शक्ति का मात्रक जूल प्रति सेकंड (संकेत J/s) होगा। जूल प्रति सेकण्ड को ब्रिटेन के वैज्ञानिक सम्मान में वाट (Watt) कहा जाता है, जिसका संकेत W है। वाट शक्ति का SI मात्रक है। अतः 1W = 1J/s
18. 1 किलोवाट घंटा (1kWh) की परिभाषा दें। 
उत्तर- 1 किलोवाट (kW) की दर से 1 घंटे में व्यय ऊर्जा 1 किलोवाट घंटा (1kWh ) कहलाती है।
19. 1kW की दर से 1 घंटे में व्यय हुयी ऊर्जा कितने किलोग्राम घंटा के बराबर होती है ? 
उत्तर - 1 kWh = (1 किलोवाट) (1 घंटा) = (1000 वाट) × (60x60 सेकंड) = 3.6 x 106 वाट सेकंड = 3.6 x 106 जूल (J)
अतः | 1kWh = = 3.6 x 106 J
20. ऊर्जा रूपांतरण की दर को हैं ? 
उत्तर- शक्ति।
21. यदि दो व्यक्ति 50kg द्रव्यमान की दो वस्तुओं को अलग-अलग 2 तथा 5 मिनटों में 50m की ऊँचाई पर ले जाते हैं तो वस्तु पर किसी व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य अधि क होगा?
उत्तर- दोनों व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य समान होगा क्योंकि कार्य समय पर निर्भर नहीं करता है। 22. यदि किसी मशीन को 5000J कार्य करने में 10s का समय लगता है तो उसकी शक्ति क्या होगी?
उत्तर- शक्ति = कार्य / समय 
= 500/10 
= 500 w 

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!