Bharati Bhawan Class 8th | Sugam Science Chapter 1 Question Answer | सूक्ष्मजीव | Microorganism

Bharati Bhawan
0

Bharati Bhawan Class 8th  Sugam Science Chapter 1 Question Answer  सूक्ष्मजीव  Microorganism
 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें। (केवल एक विकल्प सही है।)

1. निम्नलिखित बैक्टीरिया में कौन अर्धविराम के आकार का होता है ?

(क) बैसिलाई 

(ख) कोकाई 

(ग) स्पाईरिला 

(घ) विब्रियो 

उत्तर : (घ) विब्रियो 

2. इनमे कौन-सा एल्गी एककोशिकीय होता है ?

(क) क्लेमाईडोमोनस 

(ख) स्पाईरोगाइरा 

(ग) प्युकस 

(घ) कौन्द्रस 

उत्तर : (क) क्लेमाईडोमोनस 

3. मनुष्य में मलेरिया बुखार इनमे कौन-से प्रोटोजोआ के कारण होता है ?

(क) एंटीअमीबा 

(ख) प्लाजमोडियम 

(ग) ट्रिपेनोसोम 

(घ) लिशमैनिया 

उत्तर : (ख) प्लाजमोडियम

4. कौन से सूक्ष्मजीव की मदद से पेनिसिलिन नामक ऐन्तिबायोटिक्स बनाए जाते है ?

(क) बैक्ट्रिया 

(ख) प्रोटोजोआ 

(ग) कवक 

(घ) वाइरस 

उत्तर : (ग) कवक 

5. पोलियो किसके कारण होनेवाले रोग है ?

(क) बैक्टीरिया 

(ख) प्रोतोजोआ 

(ग) कवक 

(घ) वाइरस 

उत्तर : (घ) वाइरस  

II. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें। (एक से अधिक विकल्प सही है।)

1. इनमे कौन सूक्ष्मजीव प्रोतोजोआ के उदाहरण है ?

(क) HIV 

(ख) एंटीअमीबा 

(ग) मलेरिया परजीवी 

(घ) भूरा शैवाल 

उत्तर : (ख) एंटीअमीबा, (ग) मलेरिया परजीवी 

2. निम्नलिखित में कौन बैक्टीरिया गोलाकार होता है ?

(क) स्ट्रेप्तोकोकास न्युमोनिया 

(ख) मैक्रोकोकास 

(ग) बैसिलस कोलाई 

(घ) विब्रियो कालेरी 

उत्तर : (क) स्ट्रेप्तोकोकास न्युमोनिया, (ख) मैक्रोकोकास 

3. लाभदायक कवको के प्रकार है 

(क) पक्सीनिया 

(ख) पेनिसिलियम 

(ग) एक्टोबैक्टर 

(घ) माइक्रोस्पोरियम 

उत्तर : (ख) पेनिसिलियम, (ग) एक्टोबैक्टर 

4. भोजन संरक्षण की विधि किनके द्वारा होती है ?

(क) निर्जलन द्वारा 

(ख) खाद्य पदार्थो का स्वरूप बदलकर 

(ग) अतिहिमिकरण द्वारा 

(घ) कवकों द्वारा 

उत्तर : (क) निर्जलन द्वारा, (ख) खाद्य पदार्थो का स्वरूप बदलकर, (ग) अतिहिमिकरण द्वारा  

III. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

1. बैक्टीरिया का खोज सर्वप्रथम ........... ने किया था

2. सभी एल्गीयों में हरे पौधे की तरह .............. पाए जाते है। 

3.  प्रतिकूल परिस्थिति में अमीबा में अलैंगिक प्रजन ........... विधि से होता है

4. शर्करा के घोल का यीस्ट के द्वारा .......... से एल्कोहल बनता है

5. प्रत्येक वाइरस में सजीव कोशिका की भांति प्रोटीन तथा ......... पाया जाता है

6. सूक्ष्मजीव के विभिन्न वर्ग .............. , ................. कवक, एल्गी तथा वाइरस है

उत्तर : 1. लिउवेनहोएक, 2. क्लोरोफील, 3. बहुविभाजन, 4. किन्वन, 5. न्यूक्लिक अम्ल, 6. बैक्टीरिया, प्रोटोजोआ

IV. सही/गलत का चयन करें

1. विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत सूक्ष्मजीवों का अध्ययन होता है, सुक्ष्मजैविक कहलाता है

2. जुक्लोरेला नामक एल्गी स्पंज नामक जंतु के शरीर पर उगकर सहजीविता का संबंध दर्शाता है

3. मशरूम एल्गी (शैवाल) के एक कण के समान होता है

4. वाइरस न्यूक्लिओप्रोटीन के एक कण के समान होता है

5. पैरामिशियम को स्लीपर जंतुक भी कहते है

6. प्लैज्मोडियम नामक प्रोतोजोआ के द्वारा अमिबी पेचिश नामक रोग होता है

उत्तर : 1. सही, 2. गलत, 3. गलत, 4. सही, 5. सही, 6. गलत 

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!