1. संघीय मंत्रिपरिषद अपने कार्यों के लिए किसके प्रति उत्तरदायी है ?
उत्तर- संघीय मंत्रिपरिषद अपने कार्यों के लिए सदन के प्रति उत्तरदायी है।
2. उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का है ?
उत्तर- उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का है।
3. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने की निम्नतम उम्र क्या है ?
उत्तर - उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने की निम्नतम उम्र 35 वर्ष है।
4. संघीय कार्यपालिका का प्रधान कौन है ?
उत्तर- संघीय कार्यपालिका का प्रधान प्रधानमंत्री है।
5. अपराधी को क्षमा करने या उसकी सजा को कम करने का अधिकार किसे है?
उत्तर- अपराधी को क्षमा करने या उसकी सजा को कम करने का अधिकार राष्ट्रपति को है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. राष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है ?
उत्तर - भारतीय राष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल के द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर होता है। राष्ट्रपति के निर्वाचकमंडल में दो प्रकार के सदस्य होते हैं—
(i) संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य एवं
(ii) भारत के सभी राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य |
2. राष्ट्रपति के चुनाव में संसद के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के मत की संख्या किस प्रकार निर्धारित होती है ?
उत्तर - विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्यों के मतों की संख्या को जोड़ा जाता है। फिर, उस संख्या में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों की संख्या से भाग दिया जाता है, जो भागफल आता है वही संसद के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य की मत संख्या होती है।
3. राष्ट्रपति के चुनाव में विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के मठ की संख्या के निर्धारण की प्रक्रिया बताएँ।
उत्तर- राज्य की जनसंख्या में उस राज्य की विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों की संख्यासे भाग दिया जाता है। फिर, भागफल में 1000 से भाग दिया जाता है जो भागफल आता है वहीं वहाँ की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य की मतसंख्या होती है। यदि शेष पाँच सौं या पाँच सौ अधिक होता है तो मतसंख्या में एक और जोड़ दिया जाता है।
4. राष्ट्रपति के व्यवस्थापिका संबंधी किन्हीं चार अधिकारों को लिखें।
उत्तर - राष्ट्रपति संघीय व्यवस्थापिका, अर्थात संसद का भी एक अंग है। इस नाते उसके निम्न अधिकार हैं—
(i) राष्ट्रपति को संसद की बैठक बुलाने, स्थगित करने तथा लोकसभा को भंग करने का अधिकार है।
(ii) राष्ट्रपति राज्यसभा के 12 सदस्यों को मनोनीत करता है।
(iii) संसद में पास होने के बाद प्रत्येक विधेयक राष्ट्रपति के पास जाता है। उसके हस्ताक्षर के बाद ही वह कानून बन पाता है।
(iv) राष्ट्रपति को संसद में अपना संदेश भेजने का अधिकार है।
5. राष्ट्रपति के पद के लिए निर्धारित योग्यता बताएँ। राष्ट्रपति का कार्यकाल क्या है ?
उत्तर - राष्ट्रपति के पद के लिए निर्धारित योग्यताएँ निम्न हैं—
(i) भारत का नागरिक हो, (ii) 35 वर्ष या इससे अधिक उम्र का हो, (iii) लोकसभा का सदस्य होने की योग्यता रखता हो एवं (iv) किसी लाभ के पद पर न हो। राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का है।
6. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है ? उसके कार्य क्या है ?
उत्तर- भारतीय उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा गठित एक निर्वाचकमंडल के द्वारा होता है। उसके तीन कार्य निम्नांकित हैं-
(i) राज्यसभा की बैठकों का सभापतित्व करना।
(ii) राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति का कार्यभार सँभालना।
(iii) राज्यसभा में मत समता की स्थिति में निर्णायक मत देना।
7. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग कैसे लगाया जाता है ?
उत्तर- अगर भारत का राष्ट्रपति सांविधानिक दायरे के विरुद्ध आचरण करने लगे तो ऐसी अवस्था में उसपर महाभियोग लगाकर उसे अपने पद से त्यागपत्र देने के लिए बाध्य किया जा सकता है। महाभियोग का प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है। इस आशय की एक सूचना राष्ट्रपति को 14 दिन पूर्व दे देनी पड़ती है। जब एक सदन में यह प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत से पास हो जाता है तो इसे दूसरे सदन में भेजा जाता है। यदि इस प्रकार का महाभियोग प्रस्ताव दूसरे सदन में भी पास हो जाता है तो राष्ट्रपति को अपने पद से हट जाने के लिए बाध्य होना पड़ता है। यह संतोषजनक बात है कि अबतक किसी भी भारतीय राष्ट्रपति के साथ ऐसी स्थिति नहीं आई है।
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |