Class 9th Bharati Bhawan Political Science Chapter 2 | Bihar Board Politics Books Answer Question | कक्षा 9वीं भारती भवन राजनीतिशास्त्र | अध्याय 2 लोकतंत्र क्या है ? | बिहार बोर्ड राजनीतिक शास्त्र किताब प्रश्नों के उत्तर | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न | लघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0

Class 9th Bharati Bhawan Political Science Chapter 2 | Bihar Board Politics Books Answer Question | कक्षा 9वीं भारती भवन राजनीतिशास्त्र | अध्याय 2 लोकतंत्र क्या है ? | बिहार बोर्ड राजनीतिक शास्त्र किताब प्रश्नों के उत्तर | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न | लघु उत्तरीय प्रश्न
Bharati Bhawan
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. चीन की संसद को क्या कहा जाता हैं ?
उत्तर- राष्ट्रीय जन संसद |
2. जिंबाब्वे में किस दल की सरकार है ? उसका नेता कौन हैं ? 
उत्तर- जिंबाब्वे में अफ्रीकी नेशनल यूनियन देशभक्त मोर्चे की सरकार है, उसका नेता रॉबर्ट मुगाबे हैं।
3. किस देश में अभी भी महिलाओं को मताधिकार प्राप्त नहीं है ?
उत्तर- सऊदी अरब में अभी भी महिलाओं को मताधिकार प्राप्त नहीं है । 
4. किस देश की चुनाव-प्रणाली में भारतीय मूल के निवासियों से अधिक वहाँ के मूल निवासियों के मत का मूल्य है ?
उत्तर- फिजी में । 
5. लोकतंत्र के पक्ष में आपकी दृष्टि में सबसे अच्छा तर्क क्या है ? 
उत्तर - राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना का विकास।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. लोकतंत्र की एक लोकप्रिय परिभाषा क्या है ?
उत्तर- यों तो अनेक विद्वानों ने समय-समय पर लोकतंत्र को परिभाषित करने के प्रयास किए हैं। परंतु यहाँ पर हमें लोकतंत्र की एक परिभाषा देना आवश्यक है। भूतपर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने लोकतंत्र को इस प्रकार परिभाषित किया है-"लोकतंत्र एक ऐसी शासन पद्धति है जिसमें लोगों का, लोगों के लिए और इस पद्धति में लोग (जनता) ही शासन का प्रमुख स्रोत या केंद्र बिंदु होते हैं।
2. प्रत्यक्ष लोकतंत्र एवं अप्रत्यक्ष लोकतंत्र में अंतर बताएँ। 
उत्तर- मुख्य रूप से लोकतंत्र के दो भेद किए जाते हैं जिन्हें प्रत्यक्ष लोकतंत्र और अप्रत्यक्ष लोकतंत्र कहा जाता है।
प्रत्यक्ष लोकतंत्र प्रत्यक्ष लोकतंत्र शासन-व्यवस्था का वह रूप है जिसमें जनता प्रत्यक्ष रूप से शासन संचालन में भाग लेती है। इसे लोकतंत्र का विशुद्ध रूप भी कहा जा सकता है। प्राचीन काल में विश्व के अनेक देशों जैसे—रोम, यूनान, भारत, चीन में यह पद्धति प्रचलित थी। स्विट्जरलैंड में आज भी यह पद्धति लागू है। .
अप्रत्यक्ष लोकतंत्र — अप्रत्यक्ष लोकतंत्र शासन-व्यवस्था का वह रूप है जिसमें जनता अप्रत्यक्ष रूप से अथवा अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन संचालन में भाग लेती है। वर्तमान समय में विश्व के अधिकांश लोकतांत्रिक देशों में अप्रत्यक्ष लोकतंत्र की प्रणाली ही ज्यादा प्रचलित है। भारत में भी यही पद्धति लागू है।
3. लोकतंत्र की किसी एक विशेषता का सोदाहरण वर्णन करें। 
उत्तर- लोकतंत्र के अंतर्गत जाति, वंश, रंग, धर्म, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है, कानून के सामने सभी नागरिक समान माने जाते हैं। इसके अतिरिक्त लोकतंत्र स्वतंत्रता का भी पोषक है। इसके अंतर्गत विचार, भाषण, सभा इत्यादि की स्वतंत्रताएँ दी जाती हैं।
4. लोकतंत्र के पक्ष में चार तर्क दें।
उत्तर- लोकतंत्र के पक्ष में चार तर्क निम्नलिखित हैं
(1) लोकतंत्र जनमत पर आधारित शासन-व्यवस्था यहीं कारण है कि इसमें शासक एवं शासित के बीच मधुर संबंध देखने को मिलता है।
(ii) लोकतंत्र समानता एवं स्वतंत्रता के सिद्धांत पर आधारित होता है। इसमें कानून की नजर में सभी को समान समझा जाता है। 
(iii) लोकतंत्र का यह बुनियादी सिद्धांत है। वर्तमान युग में लोकतंत्र की हवा तेजी से बहने लगी है। यही कारण है कि विश्व के अधिकांश देशों में तेजी से लोकतंत्र का विकास हो रहा है। 
(iv) लोकतंत्र में क्रांति की संभावना कम रहती है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति यह महसूस करता है कि सरकार उनके कल्याण के लिए समर्पित है।
5. लोकतंत्र के विपक्ष में चार तर्क दें। 
उत्तर- लोकतंत्र के विपक्ष में चार तर्क निम्नलिखित हैं
(i) लोकतंत्र के आलोचकों ने इसे मूर्खों की सरकार कहकर संबोधित किया है। इस शासन व्यवस्था में हर व्यक्ति के मत का मूल्य समान होता है। परंतु, अधिकांश व्यक्ति मूर्ख एवं अशिक्षित होते हैं, अतः बहुमत के कारण चुनाव में ऐसे लोगों का पलड़ा भी ज्यादा भारी होता है।
(ii) लोकतंत्र एक अनुत्तरदायी शासन व्यवस्था है। अधिकांश व्यक्ति अशिक्षित एवं अज्ञानी होने के कारण अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को समझ ही नहीं पाते, जिसका परिणाम यह होता है कि एक अनुत्तरदायी सरकार की स्थापना अनजाने में ही हो जाती है। 
(iii) लोकतंत्र में समय तथा धन की काफी बर्बादी होती है। कोई भी निर्णय लेने में काफी विलंब होता है। लंबे वाद-विवाद के बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है, परंतु तब तक काफी कुछ नुकसान हो जाता है। यह खर्चीली शासन व्यवस्था भी है। राष्ट्रीय आय का बहुत बड़ा भाग कर्मचारियों के वेतन पर ही खर्च हो जाता है, परिणामस्वरूप विकास कार्य प्रभावित होता है।
(iv) लोकतंत्र में पूँजीपतियों की विशेष चलती रहती हैं। धनी व्यक्ति काफी पैसे खर्चकर गरीब एवं अशिक्षित व्यक्तियों के मत को खरीद लेते हैं। गरीबों को यह पता ही नहीं चलता कि वे अपने अधिकारों को चंद सिक्कों में बेच रहे हैं। 
6. लोकतंत्र की सफलता की चार आवश्यक शर्तों का उल्लेख करें। 
उत्तर- लोकतंत्र की सफलता की चार आवश्यक शर्तें निम्न है
(i) लोकतंत्र में आस्था- आस्था के बिना कोई सरकार नहीं टिक सकती। लोकतंत्र की सफलता के लिए तो लोकतंत्र में जनता की आस्था की सबसे अधिक आवश्यकता है, क्योंकि लोकतंत्र जनमत पर आधृत सरकार है।
(ii) नागरिकों की सच्चरित्रता- जनता को सच्चरित्र होना चाहिए। उनमें कर्तव्यपालन की क्षमता होनी चाहिए। जनता में ईमानदारी, सच्चाई और लगन होना चाहिए। 
(iii) सामाजिक समानता - आर्थिक समानता के साथ-साथ सामाजिक समानता भी नागरिकों को प्राप्त होना चाहिए।
(iv) स्वस्थ और सच्चा जनमत- जनमत जनता की इच्छा है। जनता की इच्छा ही लोकतंत्र का आधार तथा पथ प्रदर्शक है।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!