Class 9th Bharati Bhawan Disaster Management Chapter 2 | मानव जनित आपदाएँ-नाभिकीय जैविक और रासायनिक | कक्षा 9वीं भारती भवन आपदा प्रबंधन | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Class 9th Bharati Bhawan Disaster Management Chapter 2  मानव जनित आपदाएँ-नाभिकीय जैविक और रासायनिक  कक्षा 9वीं भारती भवन आपदा प्रबंधन  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

 कारण बताएँ 
1. हिरोशिमा और नागासकी पर परमाणु बम गिराने के बाद अब तक किसी देश ने युद्ध में परमाणु अस्त्र का प्रयोग करने का साहस नहीं किया। क्यों? 
उत्तर-बृहत् पैमाने पर होनेवाली जनहानि के कारण। और इसका प्रभाव कई वर्षों तक रहता है। 
2. नाभिकीय रिएक्टर भी बहुत घातक माने जाते हैं। क्यों?
उत्तर-उससे भी विकिरण हो सकते हैं। 
3. परमाणु ऊर्जा को घातक जानते हुए भी भारत उपग्रह के निर्माण और प्रक्षेपण में लगा है। क्यों?
उत्तर-ताकि ऊर्जा की जरूरत को पूरा किया जा सके। 
4. भारत में गरीबी है, फिर भी उसने अपना रॉकेट चाँद पर भेजा है और दूसरे को भेजने की तैयारी कर रहा है। जबकि यह बहुत खर्चीला है। क्यों ? 
उत्तर-इससे टेक्नोलॉजी का विकास होगा। गरीबी दूर करने में इसका उपयोग हो सकता है।
5. रासायनिक उद्योगों में हवा की दिशा जानने का उपकरण लगा होता है। क्यों ? 
उत्तर-रिसाव की स्थिति में लोगों को सावधान किया जा सके।
6. भारत में 1960 के दशक से रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग तेजी से किया गया। क्यों? 
उत्तर- कृषि क्षेत्र में आत्मानिर्भरता प्राप्त हो।
7. कभी-कभी दामोदर घाटी क्षेत्र में अम्ल वर्षा होती है। क्यों? 
उत्तर- वहाँ के उद्योगों से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड मेथैन, सल्फर-डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड वायुमंडल की निचली परत में जमा होकर अम्लीय वर्षा के कारण बनते हैं। 
8. भोपाल में एक कारखाना यूनियन कार्बाइड था, जो बंद हो गया है। क्यों ? 
उत्तर- क्योंकि विषैले गैस के रिसाव से बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई। 
9. महानगरों में सांस लेने में कभी-कभी दम घुटने लगता है। क्यों?
उत्तर-वायु प्रदूषण के कारण।
10. भारत जैसे शांतिप्रिय देश में आजादी के साथ ही परमाणु ऊर्जा के विकास पर बल दिया गया। क्यों?
उत्तर- देश की सुरक्षा एवं विकास निश्चित हो। 
11. वेग का नाभिकीय रिएक्टर निर्जन स्थान पर स्थापित किया गया है। क्यों? 
उत्तर- रिसाव की स्थिति में जनहानि कम हो। 
12. ताँबे के कारखाने में सुरक्षा का प्रबंध अधिक होता है। क्यों ? 
उत्तर- क्योंकि गैस का रिसाव होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 
13. ऐंथैक्स के प्रयोग पर प्रविधि लगा है।
उत्तर- इससे जानलेवा बिमारी फैलती है।
 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 
1. नागासाकी पर परमाणु बम गिराया गया?
उत्तर-9 अगस्त 1945 में।
2. रासायनिक युद्ध क्या है ?
उत्तर- रासायन का युद्ध में प्रयोग। जैसे यहूदियों की हत्या विषैली गैसों के चेंबर में की गई। 
3. जैविक आपदा से बचाव के उपाय बताएँ। 
उत्तर- स्वच्छ, ताजा और गर्म भोजन करना। 
5. जापान के शहरों पर कब परमाणु बम गिराया था?
उत्तर-2-3 दिसम्बर 1984 ई. में।
4. भोपाल गैस त्रासदी कब हुई थी?
उत्तर- जापान के हिरोशिमा पर 6 अगस्त तथा नागासाकी पर 9 अगस्त 1945 को परमाणु बम गिराया गया था।
6. मानवजनित आपदा क्या है?
उत्तर- जो आपदा मानवीय कारणों से जाने-अनजाने में घटित होती है, उसे मानवजनित आपदा कहा जाता है।
7. मानवजनित आपदा का का क्या कारण होते हैं? 
उत्तर- मानवीय भूल, कार्यकुशलता में कमी, लापरवाही, अज्ञानता, अविवेक, अधिक लालच की प्रवृत्ति या दुःसाहस के कारण मानवजनित आपदाएँ उत्पन्न होती है।
8. मानवजनित आपदाएं मुख्यतः कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर- तीन 
9. मानवजनित आपदा के तीन प्रकारों के नाम लिखें। 
उत्तर- (i) नाभिकीय आपदा, (ii) रासायनिक आपदा और (iii) जैविक आपदा 
10. रेडियोधर्मी धातुओं की खोज कब की गई? 
उत्तर- 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध में  
11. कुछ रेडियोधर्मी धातुओं । खनिजों के नाम लिखें। 
उत्तर-यूरेनियम, थोरियम, रेडियम, प्लूटोनियम इत्यादि। 
12. रेडियोधर्मी धातुओं से निकलनेवाली किरणों के नाम लिखें। 
उत्तर- अल्फा, बीटा एवं गामा। 
13. परमाणु ऊर्जा का एक आर्थिक उपयोग लिखें। 
उत्तर- इससे बिजली बनाई जा सकती है। 
14. परमाणु शक्ति संपन्न देशों में भारत की क्या स्थिति है?
उत्तर- भारत विश्व के कुछ चुने हुए देशों में स्थान रखता है जहाँ परमाणु अस्त्र भी हैऔर नाभिकीय रिएक्टर भी।
15. भारत की पहली परमाणु भट्ठी कब और कहाँ स्थापित की गई थी? 
उत्तर-4 अगस्त, 1956 को भारत की पहली परमाणु भट्ठी 'अप्सरा' ट्रॉम्बे में स्थापित की गई थी।
16. परमाणु कचरा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- परिष्कृत यूरेनियम या किसी ऐसे पदार्थ से ऊर्जा प्राप्त करने के बाद बची राख को परमाणु कचरा कहा जाता है। 
17. परमाणु कचरा क्यों हानिकारक है?
उत्तर- परमाणु कचरा में रेडियोसक्रियता बनी रहती है, जिससे हानिकारक किरणें निकलती रहती हैं। इसी कारण हानिकारक है।
18. परमाणु कचरे को कहाँ और कैसे गाड़ना चाहिए?
उत्तर- परमाणु कचरे को सीसे के सिलिंडरों में बंदकर बहुत अधिक गहराई पर गाड़ देना चाहिए। 
19. परमाणुः कचरे का निष्पादन कहाँ करना चाहिए?
उत्तर- परमाणु कचरे को भूकंप या ज्वालामुखी से कम संवेदनशील स्थानों पर निष्पादित करना चाहिए।
20. परमाणु ऊर्जा किसका विकल्प है?
उत्तर- परमाणु ऊर्जा परंपरागत ऊर्जा साधनों का विकल्प है।
21. परमाणु आपदा से बचने के लिए विश्व कब एकमत हुआ?
उत्तर- जापान पर किए गए परमाणु विस्फोट के बाद से विश्व परमाणु आपदा से बचने के लिए एकमत हो गया।
22. परमाणु आपदा संबंधी महत्वपूर्ण संधियाँ कौन सी है?
उत्तर- परमाणु परीक्षण और परमाणु युद्ध समाप्त करने की दिशा में परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि एवं परमाणु अप्रसार संधि महत्वपूर्ण हैं।
23. रसायन से भूमिगत जल प्रदूषित कैसे होता है? 
उत्तर- वर्षा जल के साथ जमीन के अंदर जानेवाले रसायनों से भूमिगत जल प्रदूषित होता है।
24. महानगरों में परिवहन साधनों से निकलनेवाली गैसें मानवीय स्वास्थ्य को कैसे दुष्प्रभावित करती हैं?
उत्तर-महानगरों में परिवहन साधनों से निकलनेवाली कार्बन डाइऑक्साइड एवं मेथेन गैसें त्वचा, आँख एवं श्वसन-प्रणाली को दुष्प्रभावित करती हैं। 
25. अम्लीय वर्षा के लिए जिम्मेवार गैसों के नाम लिखें। 
उत्तर-सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड हवा में उपस्थित होकर अम्लीय वर्षा का कारण बनती हैं।
26. भारत में अम्लीय वर्षा से प्रभावित दो क्षेत्रों के नाम लिखें। 
उत्तर-(i) आगरा से मथुरा तक (ii) दामोदर घाटी क्षेत्र 
27. घातक बीमारियों के नाम लिखें।
उत्तर-घातक बीमारियों में हेपेटाइटिस A, B, एवं c इंफ्लुएंजा, लाइम डिजिज मिजिल्स, एड्स इत्यादि शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!