अतिलघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर :
1. भारत के किस सागरतट पर सुनामी का प्रकोप होता है ?
उत्तर :- भारत के पूर्वी सागर तट पर सुनामी का प्रकोप होता है |
2. सिंचाई के अभाव में कितने प्रतिशत फसलों के सुखने पर कानूनी रूप से सुखाद माना जाता है ?
उत्तर :- सिंचाई के अभाव में 30% फसलों को सुखने पर कानूनी रूप से सुखाद माना जाता है |
3. कोसी नदी में जल का प्रवाह बहुत तेज होता है | क्यों ?
उत्तर :- कोसी नदी में जल का प्रवाह बहुत तेज होता है, क्योंकि हिमालय के बर्फ के पिघलन से कोसी नदी में जल का प्रवाह बहुत तेज हो जाता है | जल की धारा तेज होने से कोसी नदी में प्रतिवर्ष बाढ़ आती रहती है |इसलिए कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है |
4. दक्षिणी-पश्चिम के किन दो राज्यों की सीमा पर भूकंप कम आते है ?
उत्तर :- कर्नाटक तथा उड़ीसा दो ऐसे राज्य है जहाँ भूकंप बहुत कम आते है |
5. भारत में अत्यधिक संवेदनशील भूकंप क्षेत्रों के नाम लिखे |
उत्तर :- भारत के अत्यधिक संवेदनशील भूकंप क्षेत्रों में कच्छ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और सम्पूर्ण पूर्वोत्तर है |
6. बिहार के किस भाग में भूस्खलन होता है ?
उतर :- बिहार के तराई भाग में भूस्खलन होता है |
7. बाढ़ के बाद प्राय बीमारियाँ फैलती है | इनमे से किसी दो प्रमुख बीमारियों के नाम लिखें |
उत्तर :- (i) हैजा (ii) हेपेटाईटिस
8. मंजुली द्वीप हर साल बाढ़ में डूब जाता है, फिर वहाँ के लोग खुश रहते है | क्यों ?
उत्तर :- मंजुली द्वीप हर साल बाढ़ में डूब जाता है फिर भी वहाँ के लोग ख़ुशी से झूम उठाते है क्योंकि बाढ़ द्वारा बिछाई गयी उर्वरक मिट्टी पर फासले लहलहाने लगती है |
9. भारत का कौन-सा राज्य सुनामी से सर्वाधिक प्रभावित होता है |
उत्तर :- भारत का अंडमान निकोबार राज्य सुनामी से सबसे अधिक प्रभावित होता है |
लघु उत्तरीय प्रश्न :
1. हिम गलन क्या है ? इसका प्रभाव किन-किन राज्यों पर पड़ता है ?
उत्तर :- कुछ नदियों का स्रोत हिमाच्छादित होता है | बर्फ के बहुत अधिक मात्रा में पिघलने से नदियों में अचानक बहुत अधिक पानी बहाने लगता है | मैदानी भागो के बहाव अवरोध होने पर यह किनारों को तोड़कर अलग-बगल के क्षेत्रो को जलमग्न कर देता है |
हिमालय प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार राज्य इसके प्रभाव में रहता है |
2. भूकंप केंद्र और अधिकेन्द्र में अंतर स्पस्ट करें |
उत्तर :- पृथ्वी की ऊपरी सतह का अचानक काँपना भूकंप कहलाता है | भूकंप का उद्गम पृथ्वी की गहराई में स्थित एक बिंदु से होता है उस्स्थान को ही भूकंप केंद्र कहते है | भूकंप केंद्र अधिक गहराई में उत्पन्न होने पर उसका प्रभाव कम होता है | भूकंप केंद्र से उठाने वाली तरंगे समकोण पर चलाकर लगाकर धरातल के जिस भाग पर सर्वप्रथम पहुंचती है, धरातल के उस भाग को अधिकेन्द्र कहा जाता है | अधिकेन्द्र पर भूकंप की तरंगों का प्रभाव अधिक मिलता है | अधिकेन्द्र से जैसे-जैसे दूर बढाती जाती है प्रभाव कम होता जाता है |
3. सुनामी से बचाव के कोई तीन उपाय बताएँ |
उत्तर :- (i) अन्तरास्ट्रीय सुनामी चेतावनी तंत्र से जुड़ना आवश्यक है |
(ii) मैन्ग्रोव पौधों को तटों पर विकसित करने से समुद्र की लहरों के वेग को कम किया जा सकता है |
(iii) तटों पर बसने वाली आबादी को सुनामी का सामना करने और बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षित करना आवश्यक है |
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |