![]() |
www.BharatiBhawan.org |
1. भारत के किस सागरतट पर सुनामी का प्रकोप होता है ?
उत्तर :- भारत के पूर्वी तट पर
2. सिंचाई के अभाव में कितने प्रतिशत फसलों के सुखने पर कानूनी रूप से सुखाद माना जाता है ?
उत्तर :- सिंचाई के अभाव में 30% फसलों के सूखने पर |
3. कोसी नदी में जल का प्रवाह बहुत तेज होता है | क्यों ?
उत्तर :- क्योंकि हिमालय के बर्फ के पिघलान से कोसी नदी में जल का प्रभाव बहुत तेज हो जाता है | जल की धारा तेज होने से कोसी नदी में प्रतिवर्ष बाढ़ आती रहती है | इसलिए कोसी नदी को बाढ़ का शोक कहा जाता है |
4. दक्षिणी-पश्चिमी के किन दो राज्यों की सीमा पर भूकंप कम आते है ?
उत्तर :- कर्नाटक तथा उड़ीसा
5. भारत में अत्यधिक संवेदनशील भूकंप क्षेत्रों के नाम लिखे |
उत्तर :- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल
6. बिहार के किस भाग में भूस्खलन होता है ?
उत्तर :- बिहार के तराई भाग में |
7. बाढ़ के बाद प्राय बीमारिया फैलती है | इनमे से किसी दो प्रमुख बीमारियों के नाम लिखे |
उत्तर :- हैजा और हेपेटाइटीस
8. मंजुली द्वीप हर साल बाढ़ में डूब जाता है, फिर भी वहा के लोग खुश रहते है | क्यों ?
उत्तर :- क्योंकि बाढ़ द्वारा बिछाई गयी मिट्टी गयी उर्वरक मिट्टी पर फसलें लहलहाने लगती है |
9. भारत का कौन-सा राज्य सुनामी से सर्वाधिक प्रभावित होता है ?
उत्तर :- अंडमान निकोबार राज्य
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. हिम गलन क्या है ? इसका प्रभाव किन-किन राज्यों पर पड़ता है ?
उत्तर :- कुछ नदियों का स्रोत हिमाच्छादित होता है | बर्फ के बहुत अधिक मात्रा में पिघलने से नदियों में अचानक बहुत पानी बहाने लगाता है | मैदानी भागों के बहाव अवरोध होने पर यह किनारों को तोड़कर अलग-बगल के क्षेत्रों को जलमग्न कर देता है |
हिमालय प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार राज्य इसके प्रभाव में रहता है |
2. भूकंप केंद्र और अधिकेन्द्र में अंतर स्पस्ट करें |
उत्तर :- पृथ्वी की ऊपरी सतह का अचानक काँपना भूकंप कहलाता है | भूकंप का उद्गम पृथ्वी की गहराई में स्थित एक बिंदु से होता है उस स्थान को ही भूकंप केंद्र कहते है | भूकंप केंद्र अधिक गहराई में उत्पन्न होने पर उसका प्रभाव कम होता है | भूकंप केंद्र से उठने वाली तरंगे समकोण पर चलकर लगाकर धरातल के जिस भाग पर सर्वप्रथम पहुंचती है, धरातल के उस भाग को अधिकेन्द्र कहा जाता है | अधिकेन्द्र पर भूकंप की तरंगों का प्रभाव अधिक मिलता है | अधिकेन्द्र से जैसे-जैसे दूर बढाती जाती है प्रभाव कम होता जाता है |
3. सुनामी से बचाव के कोई तीन उपाय बताएँ |
उत्तर :- (i) अन्तराष्ट्रीय सुनामी चेतावनी तंत्र से जुड़ना आवश्यक है |
(ii) मैन्ग्रोव पौधों को तटों पर विकसित करने से समुद्र की लहरों के वेग को कम किया जा सकता है |
(iii) तटों पर बसने वाली आबादी को सुनामी का सामना करने और बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षित करना आवश्यक है |
4. भूकंप और सुनामी के बीच अंतर स्पस्ट कीजिए |
उत्तर :- ठोस धरातल पर होने वाली कंपन को भूकंप कहते है | भूकंप शब्द का प्रयोग भूतल में उत्पन्न कम्पन के लिए करते है | सागरीय तली में उत्पन्न कम्पन को सुनामी कहा जाता है | भूकंप एवं सुनामी की ऊर्जा तरंग की गहनता की माप रिक्टर स्केल में किया जाता है |
5. तूफान महोर्मि क्या है ?
उत्तर :- अक्तूबर-नवंबर महीने में बंगाल को भूकंप की खाड़ी में भयानक चक्रवात आता है | जिससे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जैसे तटीय राज्यों में तूफान महोर्मि आता है | इससे समुद्री लहरे बहुत अधिक मात्रा में जल नदियों के मुहाने से प्रेषित करता है | यह जल नदी में चढ़कर विस्तृत क्षेत्र को जलमग्न कर देता है | जिससे धन-जन की अत्यधिक हानि होती है | बहुत बड़े पैमाने पर तबाही होती है | पेड़ और मकान ध्वस्त हो जाते है |
6. अगस्त और फरवरी में किस महीने को ओलावृष्टि से अत्यधिक हानि होती है ?
उत्तर :- कभी-कभी वर्षा के समय पानी से अधिक बर्फ के टुकड़े की बौछार होने लगती है | इसे ओलावृष्टि कहा जाता है | ओलावृष्टि तो कभी भी हो जाती है, परन्तु कड़ी फसलों के समय की ओलावृष्टि से अत्यधिक बर्बादी होती है | सब्जियाँ और अनाज की फसल नष्ट होने से आर्थिक हानि उठानी पड़ती है | फरवरी महीना की ओलावृष्टि से अत्यधिक हानि होती है |
7. चेक डैम का निर्माण किस प्रकार की आपदा से निपटने के लिए किया जाता है ?
उतर :- चेक डैम का निर्माण सुखाड़ जैसी भयंकर प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए किया जाता है |
8. किन राज्यों में समुद्री तूफानों से बाढ़ का प्रकोप होता है ?
उत्तर :- भारत के उड़ीसा, आंध्र प्रदेश का पूर्वी तट और गुजरात का साबरमती, नर्मदा और ताप्ती के मुहाने का क्षेत्र समुद्री से प्रभावित रहता है |
9. चीन में सिक नदी के दोनों तटों पर हजारों किलोमीटर के तटबंध बनाए गए है ?
उत्तर :- चीन का शोक माने जाने वाली हवान्गाहो नदी के दोनों तटों पर 5500 किलोमीटर लम्बे तटबंध बनाए गए है जिससे नदी की बाढ़ को नियंत्रित किया जा सके |
10. भूकंपीय तरंगे क्या है ? इनके नाम लिखें |
उत्तर :- भूगर्भ में पैदा होने वाले हलचल से तरंगे उत्पन्न होती है, यह दो प्रकार की होती है | एक सेकेण्ड में 8 किलोमीटर तक दुरी तय करने वाली तरंगे प्राथमिक तथा धीमी गति से चलने वाली तरंगे द्वितीयक तरंगे कहलाती है | द्वितीयक तरंग से अधिक क्षति पहुंचती है | पृथ्वी तल पर पहुँचने वाली तरंगे तल तरंगों में बदल जाती है | इन्हें रिले और लव तरंगे कहते है | इनकी तरंग लम्बाई बहुत अधिक होती है | ये अत्यधिक घातक होती है | इन्ही के कारण पृथ्वी तल पर कम्पन होता है और मकान गिराने लगते है | द्वितीयक तरंग से चट्टानें टूटती-फूटती है | इसके झटके बाद में भी आते रह सकते है |
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |