Gravity |
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न :-
1. गुरुत्वाकर्षण बल किसे कहते है ?
उत्तर :- वह आकर्षण बल जिससे दो वस्तुएँ एक-दुसरे को अपने ओर आकर्षित करती है, गुरुत्वाकर्षण बल कहलाता है | जब पत्थर का एक टुकड़ा स्वतन्त्र रूप से पृथ्वी पर गिरता है तो पृथ्वी तथा पत्थर का टुकड़ा दोनों एक-दुसरे को आकर्षित करते है |
2. गुरुत्वाकर्षण नियतांक का मान लिखें |
उत्तर :- G = गुरुत्वाकर्षण नियतांक (= 6+67 × 10-11 Nm2/kg2)
3. पृथ्वी तथा उसकी सतह पर रखी किसी वस्तु के बीच लगनेवाली गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण ज्ञात करने के लिए सूत्र लिखें |
उत्तर :- F=G*Mn/R2
4. यदि दो वस्तुओं के बीच की दुरी को आधा कर दिया जाए तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल किस प्रकार बदलेगा ?
उत्तर :- गुरुत्वाकर्षण बल चार गुना हो जाएगा
5. पृथ्वी और चंद्रमा एक-दुसरे को गुरुत्वीय बल से आकर्षित करते है, क्या पृथ्वी जिस बल से चंद्रमा को आकर्षित करती है वह बल, उस बल से जिससे चंद्रमा पृथ्वी को आकर्षित करता है बड़ा है या छोटा है या बराबर है ? बताइये क्यों ?
उत्तर :- ये दोनों बल क्रिया-प्रतिक्रया बल है, अत न्यूटन के तृतीय गति नियम से एक-दुसरे के बराबर होंगे |
6. पृथ्वी तथा किसी वस्तु के बीच के गुरुत्वाकर्षण बल को हम क्या कहते है ?
उत्तर :- गुरुत्व बल |
7. मुक्त पतन क्या है ?
उत्तर :- जब वस्तुएँ पृथ्वी की ओर केवल गुरुत्व बल के कारण गिरती है, तब हम कहते है की वस्तुएँ मुक्त पतन में है |
8. मुक्त पतन का त्वरण या गुरुत्वीय त्वरण क्या है ?
उत्तर :- जब कोई वस्तु पतन में हो अर्थात जब कोई वस्तु पृथ्वी बल के अधीन गिरती हो तो उसके त्वरण को मुक्त पतन का त्वरण या गुरुत्वीय त्वरण कहते है |
9. पृथ्वी के ध्रुवों पर गुरुत्वीय त्वरण (g) का मान महत्त्व होता है या न्यूनतम |
उत्तर :- महत्त्व
10. कमानीदार तुला से किसी वस्तु का क्या मापा जाता है ?
उत्तर :- कमानीदार तुला से किसी वस्तु का भार मापा जाता है \
11. एक कागज़ की शीट, उसी प्रकार की शीट को मरोड़ कर बनायी गेंद से धीमी क्यों गिरती है ?
उत्तर :- वायु का प्रतिरोध कागज़ की गेंद की अपेक्षा कागज़ की शीट पर अधिक होता है, इसलिए गेंद की अपेक्षा शीट धीमी गिरती है |
12. किसी वस्तु के द्रव्यमान, उसके भार और गुरुत्वीय त्वरण में क्या संबंध है ?
उत्तर :- वस्तु का भार = वस्तु का द्रव्यमान X गुरुत्वीय त्वरण
13. एक पिंड का द्रव्यमान 40 Kg है| यदि पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण 10ms-2 हो, तो पृथ्वी पर इसका भार क्या होगा ?
उत्तर :- ؞ भार = ma
यहाँ m = 40 kg
a = 10 ms-2
= 40
kg × 10 ms-2
=
400 kg ms-2
=400 N
14. एक पिंड को पृथ्वी से चंद्रमा पर ले जाया जाता है | क्या उसका (i) द्रव्यमान (ii) भार बढ़ता है या घटता है या आचार रहता है |
उत्तर :- जब एक पिंड को पृथ्वी पर ले जाया जाता है तब पिंड का द्रव्यमान आचार रहता है, परन्तु भार घटता है |
15. दाब क्या है ? दाब का SI मात्रक लिखें |
उत्तर :- प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगनेवाली बल को दाब कहते है | दाब का SI मात्रक होता है | इसे पास्कल से संबोधित किया जाता है |
16. प्रणोद से क्या समझते है ? इसका SI मात्रक क्या होता है ?
उत्तर :- किसी पृष्ठ या सतह के लंबवत लगे हुए बल को प्रणोद कहते है | प्रणोद का SI मात्रक न्यूटन (N) होता है |
17. तेज धार वाली कैंची से कपड़ा कम बल लगाने पर भी क्यों कट जाता है ?
उत्तर :- तेज धार वाली कैंची की धार तेज होती है या कह सकते है की उसकी सतह का क्षेत्रफल कम होता है और बल ;लगाने पर अधिक दाब उत्पन्न करता है और काटने में आसानी होती है | अत कम बल लगाने पर भी तेज धार वाली कैंची से कपड़ा कट जाता है |
18. मोटरगाड़ी या ट्रकों के टायर अधिक चौड़े क्यों होती है ?
उत्तर :- मोटरगाड़ी या ट्रकों के टायर अधिक चौड़े होते है क्योंकि इससे वाहन का भार बड़े क्षेत्रफल में वितरित हो जाता है और टायर पर दाब कम पड़ता है जिससे वे फटने से बचे रहते है |
19. किसी पिंड द्वारा विस्थापित द्रव का आयतन कितना होता है जब उसे द्रव में डुबाया जाता है ?
उत्तर :- आयतन बढ़ जाता है |
20. किसी द्रव में डुबोई गयी वस्तु पर उत्प्लावन बल किस दिशा में कार्य करता है ?
उत्तर :- वस्तु पर उत्प्लावन बल ऊपर की ओर लगता है |
21. पानी के भीतर किसी प्लास्टिक के गुटके को छोड़ने पर यह पानी की सतह पर क्यों आ जाता है ?
उत्तर :- प्लास्टिक के गुटके पर ऊपर की ओर लगता उत्प्लावन बल उसपर नीचे की ओर गुरुत्व बल से अधिक होता है | अत गुटका पानी की सतह पर आ जाता है |
22. यदि दो पिंड एक हीओ द्रव में पूरी तरह दुबे हों और उनके भारों की हानियाँ सामान हो तो उन पिंडो के आयतनो के बीच क्या संबंध होगा ?
उत्तर :- पिंड के भार में या हानि पिंड द्वारा विस्थापित द्रव के बराबर होती है | अत उन पिंडो के आयतन के बीच बराबर का संबंध होता है |
23. आपेक्षिक घनत्व का मात्रक क्या होता है ?
उत्तर :- आपेक्षिक घनत्व सामान राशियों का अनुपात है, इसीलिए इसका कोई मात्रक नहीं होता है |
24. किसी पदार्थ के आपेक्षिक घनत्व, उसके घनत्व और पानी के घनत्व में क्या संबंध है ?
उत्तर :- किसी वस्तु का घनत्व = उस वस्तु का आपेक्षिक घनत्व x पानी का घनत्व |
25. द्रव की उत्प्लावकता के दो उपयोगों का उल्लेख करें |
उत्तर :- (i) जहाज या नाव को पानी में तैयार, (ii) मनुष्य को नदी या तालाब में तैयार |
26. पास्कल का नियम क्या है ?
उत्तर :- बंद द्रव के किसी भाग पर डाला गया दाब सभी दिशाओं में सामान रूप से संचरित होती है |
27. एक पिंड का त्वरण अपने गमन के दौरान पाँच गुना हो जाता है, क्या उसपर लगा हुआ बल भी बदल जाता है ? यदि हाँ तो कितने से बदलता है ?
उत्तर :- हाँ, उस पर लगा हुआ बल भी बढ़ जाएगा जो पूर्ववत बल का पाँच गुना है |
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |