Economics (अर्थशास्त्र)
गेस किया हुआ प्रश्न
कक्षा ~ 10 वीं
1. आर्थिक नियोजन क्या है ? इसके मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर :- आर्थक नियोजन का अर्थ है राष्ट्र की प्राथमिकताओं के अनुसार देश के संसाधनों का विभिन्न विकासात्मक क्रियाओं में प्रयोग करना | इस प्रकार अर्थव्यवस्था लिए उपलब्ध संसाधनों का ऐसा नियोजन , समन्वय एवं उपयोग है जिनसे हम समां समयबद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व निर्धारित सामाजिक एवं आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त करना है |
उद्देश्य ~ (i) भारत में व्याप्त गरीबी, निर्धनता को समाप्त करना |
(ii) शिक्षा की गुणवत्ताता में सुधार लाना |
(iii) देशवाशियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त कराना |
(iv) प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी करना |
2. अर्थव्यवस्था किसे कहते है ? इसके दो कार्य कौन-कौन से है ?
उत्तर :- अर्थव्यवस्था से तातपर्य वैसी क्रियाओं का सम्पादन, जिसमें आर्थिक उत्पादन निहित होता है | आर्थर के अनुसार, '' अर्थव्यवस्था का सम्बन्ध किसी राष्ट्र के सम्पूर्ण व्यवहार से होता है जिसके आधार पर मानवीय आवयश्कताओं की संतुष्टि के लिए वह अपने संसाधनों का प्रयोग करता है| ''
अर्थव्यवस्था के दो कार्य ~ (i) लोगो की आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करना | (ii) लोगो को रोजगार का अवसर प्रदान करना |
3. व्यावसायिक बैंक कितने प्रकार की जमा राशि को स्वीकारतें है ? संक्षिप्त विवरण दें |
उत्तर :- व्यावसायकि बैंक चार प्रकार से जमा राशि को स्वीकारते है :-
(i) स्थायी जमा ~ इसे फिक्स डिपोजिट भी कहा जाता है | इसे सावधि जमा भी कहा जाता है तथा एक निर्धारित समय के लिए निर्धारित राशि बैंक जमा करता है |
(ii) चालू जमा ~ इस प्रकार के खाते में जमाकर्ता अपनी इच्छा अनुसार राशि जमा कर सकता है और निकाल सकता है |
(iii) बचत खाता ~ इसमें जमाकर्ता जब चाहे राशि को जमा कर सकता है परन्तु निकाल नहीं सकता है |
(iv) आवर्ती जमा ~ इसके अंतर्गत एक निश्चित समय अंतराल पर एक निश्चित राशि को बैंक स्वीकार करते है |
4. सहकारिता से आप क्या समझते है ? अथवा सहकारिता की परिभाषा लिखें |
उत्तर :- सहकारिता का अर्थ है की मिल जुलकर कार्य करना | जब यही कार्य आर्थिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाता है तो अर्थशास्त्र में सहकारिता कहलाता है | एक संगठन जिसके अंतर्गत दो या अधिक व्यक्ति मिल-जुलकर स्वेच्छापूर्वक आर्थिक उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्य है, सहकारिता कहलाती है |
5. वैश्वीकरण से आप क्या समझते है ? वैश्वीकरण के प्रमुख दो अंगों की विवेचना कीजिए |
उत्तर :- वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं का समन्वय या एकीकरण किया जाता है ताकि वस्तुओं एवं सेवाओं, प्रौद्द्योगिकी, पूंजी और श्रम मानवीय पूंजी में निम्न दो अंग है :-
(i) व्यवसाय एवं व्यापार समबन्धी अवरोधों की कमी ~ इसका अभिप्राय है की विदेशी कम्पनियाँ भारतीय बाजार में अपनी वस्तुएँ एवं सेवाएँ बेच सकती है |
(ii) पूंजी का निर्बाध प्रवाह :- ऐसा वातावरण कायम करना जिससे विभिन्न देशों में पूंजी का प्रवाह स्वतंत्र रूप से हो सके |
6. उपभोक्ताओं के शोषण के कौन-कौन से तरीके है ?
उत्तर :- उत्पादों एवं व्यापारियों द्वारा उपभोक्ताओं के शोषण के कुछ सामान्य तरीके है :-
(i) वस्तुओं की माप तौल करना, (ii) घटिया सामान का विक्रय, (iii) नकली वस्तुओं का विक्रय, (iv) खाद्द पदार्थों में मिलावट करते |
7. उपभोक्ता को क्या जानने का अधिकार रकता है |
उत्तर :- वस्तु या सेवा की गुणवत्ता, परिणाम, क्षमता, शुद्धता, मानक और मूल्य तथा खतरनाक होने की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार उपभोकता रखता है |
8. व्यावसायिक बैंक के प्रमुख कार्यों की विवेचना करें |
उत्तर :- व्यावसायिक बैंक विभिन्न प्रकार के कार्यों के द्वारा समाज एवं राष्ट्र सेवा करते है |
(i) जमा को स्वीकार करना ~ व्यावसायिक बैंकों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य अपने ग्राहकों से जमा के रूप में मुद्रा प्राप्त करना है क्योंकि इसी आधार पर वे अपने लाभ का एक प्रमुख भाग प्राप्त करते है | ये स्थायी जमा, चालू जमा, संचयी जमा, आवर्ती जमा के ग्राहकों के बचत को जमा करते है |
(ii) ऋण प्रदान करना ~ बैंको के पास रुपया जमा के रूप में आता है उसमे से एक निश्चित राशि नगद कोष में रखकर उचित जमानत के आधार पर एवं सेवा प्राप्ति हेतु उत्पादन एवं उपभोक्ता को ऋण करते है |
(iii) उपयोगिता सम्बन्धी कार्य ~ बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न उपयोगिता सम्बन्धी सुबिधा प्रदान करते है | बैंक यात्री चेक एवं शाख प्रमाण, पत्र, ए. टी. एम. एवं क्रेडिट कार्ड की सुबिधा एवं लॉकर की सुविधा प्रदान करते है |
9. आय से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- किसी भी प्रकार का शारीरिक अथवा मानसिक कार्य करने के फलस्वरूप किसी व्यक्ति को जो पारिश्रमिक मिलता है, तो यह पारिश्रमिक उस व्यक्ति का आय कहलाता है | उदाहरण कोई शिक्षक बच्चों को पढ़ाता है तो उसके बड़के उसे मासिक वेतन मिलता है | यह वेतन ही आय है |
10. क्रेडिट कार्ड (Credit Card) क्या है ?
उत्तर :- क्रेडिट कार्ड एक प्लास्टिक पुड्रा है | क्रेडिट कार्ड जिस व्यक्ति को बैंक निर्गत कराती है, बैंक उसकी वित्तीय स्थिति को देखती है | वित्तीय स्थिति के आधार पर बैंक शाख की राशि का निर्धारण उस व्यक्ति के लिए कर देती है | क्रेडिट कार्डधारी निर्धारित साख की राशि के अंतर्गत वस्तुओं और सेवाओं को खरीद सकता है | इसका भुगतान इसे निश्चित समय में करना होता है |
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |