Class 10th Economics : Bharati Bhawan : कक्षा 10 हमारी अर्थव्यवस्था : भारती भवन : याद रखने योग्य तथ्य : Very Very Important For All Students

Bharati Bhawan
0


   कक्षा 10 हमारी अर्थव्यवस्था  

  ECONOMICS  

 याद रखने योग्य तथ्य :- 

  • उपनिवेश ( Colony ) :- जब कोई भी देश बड़े शमृद्धिशाली राष्ट्र के शासन के अंतर्गत रहता है और उसके समस्त आर्थिक एवं व्यावसायिक कार्यों का निर्देशन एवं नियंत्रण शासक देश का होता है तो ऐसे शासित देश को शाशक देश का उपनिवेश कहा जाता है |
 
  • बिहार के पिछड़ेपन के कारण :- (i) तेजी से बढाती हुई जनसंख्या, (ii) कृषि पर निर्भरता, (iii) बाढ़ तथा सूखा से क्षति, (iv) औद्योगिक पिछड़ापन, (v) खराब विधि-व्यवस्था, (vi) कुशल प्रशासन का अभाव |
 
  • आर्थिक नियोजन का अर्थ :- राष्ट्र की प्राथमिकताओं के अनुसार देश के संसाधनों का विभिन्न विकासात्मक क्रियाओं में प्रयोग करना है | 

  • सतत विकास :- सतत विकास का अर्थ है- ऐसा विकास जो जारी रह सके, टिकाऊ बना रहे | सतत विकास में न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि भावी पीढ़ी के विकास को भी ध्यान में रखा जाता है |  

  • बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के उपाय :- जनसंख्या पर नियंत्रण, कृषि का तेजी से विकास, बाढ़ पर नियंत्रण, उद्दोगों का विकास, गरीवी को दूर करना, शान्ति व्यवस्था करके दूर किया जा सकता है | 

  • नरेगा :- ग्रामीण रोजगार देने की यह एक राट्रीय योजना है | इसके अंतरगत ग्रामीण मजदूरों को साल में कम-से-कम 100 दिनों के लिए रोजगार देने की व्यवस्था है | 
नरेगा
नरेगा

  • आय क्या होता है ? :- जब कोई व्यक्ति किसी प्रकार का शारीरिक अथवा मानसिक कार्य करता है और उस कार्यों के बदले  पारिश्रमिक मिलता है उसे उस व्यक्ति का आय कहा   है | 
  • प्रति व्यक्ति आय :- निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार सन्न 2008-09 में प्रति व्यक्ति आय 25,494 रूपये थी | जबकि बिहार का प्रति व्यक्ति आय सन्न 2005-06 में 6,610 रुपये थी | बिहार के कुल 39 जिलों में सर्वाधिक प्रतिव्यक्ति आय पटना और न्यूनतम शिवहर जिले का था | 
  • राष्ट्रीय आय :- राष्ट्रीय आय का मतलब किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं मूल्य से लगाया जाता है | दूसरे शब्दों में वर्ष भर में  अर्जित आय की कुल मात्रा को राष्ट्रीय आय कहा जाता है |  
  • प्रति व्यक्ति आय निकले :- राष्ट्रीय आय में देश की कुल जनसँख्या से भाग देने पर जो भागफल  उसे प्रति व्यक्ति आय कहते है | 
Class 10th Economics : Bharati Bhawan :  कक्षा 10 हमारी अर्थव्यवस्था : भारती भवन : याद रखने योग्य तथ्य : Very Very Important For All Students
प्रति व्यक्ति आय निकालना 

  • सकल घरेलु उत्पाद :- एक देश की सीमा के अंदर किसी भी दी गयी समयावधि, प्रायः एक वर्ष में उत्पादित समस्त अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं का कुल बाजार या मौद्रिक मूल्य, उस देश का सकल घरेलु उत्पाद (GDP) कहा जाता है |  
सकल घरेलु उत्पाद (GDP)
सकल घरेलु उत्पाद (GDP)


  • ए. टी. एम. (Automatic Teller Machine) प्रणाली क्या है ? - प्लास्टिक के एक छोटे से कार्ड पर अंकित सूक्ष्म चुम्बकीय संकेत के आधार पर कही भी तथा किसी भी समय निर्धारित बैंक  केंद्र से पैसे निकालने की सुविधा | 

  • वस्तु-विनिमय प्रणाली :- वस्तु से वस्तु का  लेन-देन
वस्तु-विनिमय प्रणाली
वस्तु-विनिमय प्रणाली


  • मौद्रिक प्रणाली :- मुद्रा से वस्तुएँ एवं सेवाएँ का विनिमय | 
मौद्रिक प्रणाली
मौद्रिक प्रणाली 

  • डेबिट कार्ड (Debit Card) :- बैंक द्वारा दिया गया प्लास्टिक का कार्ड  जिसके द्वारा बैंक में आसानी से अपनी जमा राशि के पैसे का उपयोग करना | 
  • क्रेडिट कार्ड (Credit Card) :- बैंक द्वारा जारी किया गया पलास्टिक  कार्ड जिसके आधार पर  द्वारा उसके धारक द्वारा पैसे अथवा प्राप्त का लेना |  
 

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!