वस्तुनिष्ठ प्रश्न
I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें |1. जब प्रकाश की एक किरण एक माध्यम से दुसरे माध्यम में जाती है तो अपने पूर्व पथ से विचलित हो जाती है | इसे कहते है
(क) प्रकाश का परावर्तन
(ख) प्रकाश का अपवर्तन
(ग) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
(घ) इनमे कोई नहीं
2. प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम है ?
(क) 3
(ख) 4
(ग) 2
(घ) 1
3. प्रकाश की एक किरण जब विरल माध्यम से सघन माध्यम में आती है, तब वह
(क) अभिलम्ब से दूर मुड़ जाती है
(ख) सीधी निकल जाती है
(ग) अभिलम्ब की दिशा में जाती है
(घ) अभिलम्ब की ओर मुड़ जाती है
4. जब प्रकाश की एक किरण दो माध्यम को अलग करनेवाली सतह पर लंबवत पड़ती है, तो वह
(क) अभिलम्ब से दूर मुड़ जाती है
(ख) बिना मुड़े सीधी निकलती है
(ग) अभिलम्ब की ओर मुड़ जाती है
(घ) सात रंगों में टूट जाती है
5. पानी से भरी बाल्टी की गहराई कम मालुम पड़ने का कारण है
(क) प्रकाश का परावर्तित होना
(ख) प्रकाश का अपवर्तित होना
(ग) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण होना
(घ) इनमे किसी का नहीं होना
6. जब प्रकाश एक माध्यम से दुसरे माध्यम में जाता है तब अपवर्तन होता है
(क) प्रकाश की चाल में परिवर्तन होने के कारण
(ख) प्रकाश की चाल में परावर्तन नहीं होने के कारण
(ग) प्रकाश के रंग में परिवर्तन होने के कारण
(घ) इनमे कोई नहीं होता है
7. सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करने पर आपतन-कोण तथा अपवर्तन-कोण में क्या संबंध रहता है ?
(क) दोनों कोण बराबर होते है
(ख) आपतन-कोण बड़ा होता है
(ग) अपवर्तन-कोण बड़ा होता है
(घ) कोई निश्चित संबंध नहीं है
8. जब प्रकाश की किरण हवा से काँच के प्रिज्म की अपवर्तक सतह से होकर प्रवेश कराती हुई दुसरे अपवर्तक सतह से होकर बाहर निकलती है तब वह मुड़ जाती है
(क) प्रिज्म के शीर्ष की ओर
(ख) प्रिज्म के आधार की ओर
(ग) किरण के मुड़ने का कोई नियम नहीं है
(घ) इनमे कोई नहीं होता है
9. किसी बिंदु-वस्तु से निकलकर किरणे किसी लेंस से अपवर्तित होकर जिस बिंदु पर मिलती है, उसे कहते है
(क) फोकस
(ख) वक्रता-केंद्र
(ग) प्रकाश-केंद्र
(घ) प्रतिबिम्ब बिंदु
10. निम्नलिखित में किसका उपयोग लेंस बनाने के लिए नहीं किया जा सकता ?
(क) प्लैस्टिक
(ख) लकड़ी
(ग) मिट्टी
(घ) कांच
11. निम्नलिखित में से कौन किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बना सकता है ?
(क) कांच की समतल पट्टी (स्लैब)
(ख) अवतल लेंस
(ग) उत्तल लेंस
(घ) इनमे कोई नहीं
12. किसी माध्यम के अपवर्तनांक का मान होता है
(क) sin i/sin r
(ख) sir r/sin i
(ग) sin i + sin r
(घ) sin i x sin r
13. प्रकाश एक माध्यम से जिसका अपवर्तनांक n1 है, दुसरे माध्यम में जिसका अपवर्तनांक n2 है, जाता है | यदि आपतन का कोण i तथा अपवर्तन का कोण r हो, तो sin i/sin r बराबर होता है
(क) n1 के
(ख) n2 के
(ग) n1 / n2 के
(घ) n2 /n1 के
14. किसी द्रव में रखे हुए कांच के आयताकार स्लैब (पट्टी) से होकर किरणों के पथ नीचे चित्र 2.40 में दिखाए गए है | कांच का पवार्तानांक 1.5 है, तो द्रव का अपवर्तनांक होगा
(क) 1.4
(ख) 1.5
(ग) 1.6
(घ) शून्य
15. सरल सूक्ष्मदर्शी में किसका उपयोग होता है ?
(क) उत्तल लेंस का
(ख) अवतल लेंस का
(ग) उत्तल दर्पण का
(घ) अवतल दर्पण का
16. उत्तल लेंस
(क) किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा होता है
(ख) बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटा होता है
(ग) की मोटाई सभी जगह समान होती है
(घ) कोई सही नहीं है
17. किसी उत्तल लेंस के सापेक्ष कोई वस्तु (बिम्ब) किस स्थान पर रखी जाए की उसका वास्तविक, उल्टा तथा बराबर (समान) आकार का प्रतिबिम्ब प्राप्त किया जा सके ?
(क) लेंस तथा उसके फोकस के बीच
(ख) फोकस पर
(ग) फोकस-दुरी से दुगुनी दुरी पर
(घ) अनंत पर
18. उत्तल लेंस में जब वस्तु (बिम्ब) फोकस एवं लेंस के बीच रखी जाती है तब कैसा प्रतिबिम्ब बनता है ?
(क) काल्पनिक और सीधा
(ख) काल्पनिक और उल्टा
(ग) वास्तविक और उल्टा
(घ) वास्तविक और सीधा
19. एक उत्तल लेंस से 30 cm की दुरी पर एक वस्तु (बिम्ब) रखी जाती है | लेंस से उतनी ह दुरी पर वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है | लेंस की फोकस-दुरी है
(क) 30 cm
(ख) 20 cm
(ग) 15 cm
(घ) 10 cm
20. एक अवतल लेंस की फोकस-दुरी 20 cm है | इसकी क्षमता होगी
(क) 2 डाइआप्टर
(ख) -2 डाइआप्टर
(ग) 5 डाइआप्टर
(घ) -5 डाइआप्टर
21. यदि वस्तु (बिम्ब) उत्तल लेंस के फोकस तथा फोकस-दुरी की दुनी दुरी के बिच्न्हो, तो प्रतिबिम्ब
(क) काल्पनिक, सीधा तथा छोटा बनेगा
(ख) काल्पनिक, उल्टा तथा बड़ा बनेगा
(ग) वास्तविक, उल्टा तथा छोटा बनेगा
(घ) वास्तविक, उल्टा तथा बड़ा बनेगा
22. जब एक उत्तल लेंस से 20 cm की दुरी पर वस्तु (बिम्ब) को रखा जाता है तो उस वास्तु का एक काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिम्ब बनता है | लेंस की फोकस-दुरी होनी चाहिए
(क) 20 cm
(ख) 20 cm से अधिक
(ग) 40 cm से अधिक
(घ) 20 cm से कम
23. किस लेंस द्वारा केवल काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिम्ब बनता है ?
(क) अवतल लेंस द्वारा
(ख) उत्तल लेंस द्वारा
(ग) बाइफोकल लेंस द्वारा
(घ) इनमे कोई नहीं
24. एक लेंस की क्षमता +5D है | यह होगा
(क) 20 cm फोकस-दुरी का अवतल लेंस
(ख) 5 m फोकस-दुरी का उत्तल लेंस
(ग) 5 m फोकस-दुरी का अवतल लेंस
(घ) 20 cm फोकस-दुरी का उत्तल लेंस
25. किसी उत्तल लेंस की फोकस-दुरी 25 cm है, तो उसकी क्षमता क्या होगी ?
(क) 4 D
(ख) 3 D
(ग) 2 D
(घ) 1 D
26. एक गोलीय दर्पण और एक पतले लेंस में से प्रत्येक की फोकस-दुरी +25 cm है | तब
(क) दोनों ही उत्तल है
(ख) दर्पण उत्तल है, परन्तु लेंस अवतल
(ग) दोनों ही अवतल है
(घ) दर्पण अवतल है, परन्तु लेंस उत्तल
27. किसी शब्दकोष के छोटे-छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए इनमे कौन उपयुक्त होगा ?
(क) 50 cm फोकस-दुरी का उत्तल लेंस
(ख) 50 cm फोकस-दुरी का अवतल लेंस
(ग) 5 cm फोकस-दुरी का अवतल लेंस
(घ) 5 cm फोकस-दुरी का उत्तल लेंस
28. एक गोलीय दर्पण तथा एक पतले लेंस दोनों की ही फोकस-दूरियाँ -15 cm है | दोनों ही संभवत: है
(क) अवतल
(ख) उत्तल
(ग) दर्पण उत्तल तथा लेंस अवतल
(घ) दर्पण अवतल तथा लेंस उत्तल
II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें |
1. पानी में तैरती हुई मछलियाँ अपनी वास्तविक स्थिति से ............. दिखाई पड़ती है |
2. ............... में प्रवेश की चाल सबसे अधिक होती है |
3. जब प्रकाश की किरण कांच से वायु में जाती है, तो वह ............. से दूर हट जाती है |
4. जब प्रकाश की किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती है तब अपवर्तन-कोण, आपतन-कोण से ............. होता है |
5. जब आपतन-कोण 0० है, तो अपवर्तन-कोण होगा ................ |
6. एक लेंस के दोनों सतहों के वक्रता-केन्द्रों को मिलनेवाले रेखा को ............. कहते है |
7. उत्तल लेंस को .............. लेंस भी कहा जाता है |
8. किसी पतले लेंस का ............. उसके मुख्य अक्ष पर वह बिंदु है जिससे होकर जानेवाली किरण लेंस से अपवर्तन के बाद बिना विचलन के निकल जाती है |
9. f फोकस-दुरी के उत्तल लेंस द्वारा यदि वस्तु का वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के बराबर आकार का प्रतिबिम्ब बने, तो वह उत्तल लेंस से ............ दुरी पर रखी हुई है |
10. एक उत्तल लेंस के फोकस पर रखा प्रदीप्त विद्युत बल्ब ................. किरणपुंज देंगा |
11. ........... लेंस समान्तर प्रकाशपुंज को अपने फोकस पर अभिसरित करता है |
12. ............ लेंस समान्तर प्रकाशपुंज को अपसारित कर देता है |
13. उत्तल लेंस द्वारा काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिम्ब तब बनता है जब वस्तु (बिम्ब) फोकस-दुरी से .............. दुरी पर रहती है |
14. किसी लेंस की ............... उसकी फोकस-दुरी (f) के व्युत्क्रम से मापी जाती है |
15. लेंस की क्षमता का SI मात्रक .......... होता है |
16. 50 cm फोकस-दुरी वाले उत्तल लेंस की क्षमता होगी ............. डाइआफ्टर |
17. -5 D क्षमता वाले लेंस की फोकस-दुरी .............. cm होगी |
18. 2 m फोकस-दुरी वाले अवतल लेंस की क्षमता होगी ............. डाइआफ्टर |
19. किसी पारदर्शी माध्यम का अपवर्तनांक प्रकाश की निर्वात में चाल तथा उस माध्यम में चाल का ............ होता है |
उत्तर
I. 1. (ख), 2. (ग), 3. (घ), 4. (ख), 5. (ख), 6. (क), 7. (ग), 8. (ख), 9. (घ), 10. (ग), 11. (ग), 12. (क), 13. (घ), 14. (ख), 15. (क), 16. (क), 17. (ग), 18. (क), 19. (ग), 20. (घ), 21. (घ), 22. (ख), 23. (क), 24. (घ), 25. (क), 26. (क), 27. (घ)
II. 1. उपर उठी हुई, 2. शून्य या निर्वात, 3. अभिलम्ब, 4. बड़ा (अधिक), 5. 0०, 6. मुख्य अक्ष, 7. अभिसारी, 8. प्रकाश-केंद्र, 9. 2f, 10. समांतर, 11. उत्तल, 12. अवतल, 13. कम, 14. क्षमता, 15. m-1, 16. +2, 17. -20, 18. -0.5, 19. अनुपात
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |