Bharati Bhawan Class 10th Physics Question Answer | भारती भवन क्लास 10वीं भौतिकी प्रश्न उत्तर

Bharati Bhawan
0

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 
I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें |

1. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब होता है ?
(क) वास्तविक 
(ख) काल्पनिक 
(ग) दोनों, (क) एवं (ख)
(घ) इनमे कोई नहीं 

2. परावर्तन का कोण होता है 
(क) आपतित किरण और दर्पण की सतह के बीच का कोण 
(ख) आपतित किरण और दर्पण की सतह पर खिचे गए अभिलंब के बीच का कोण 
(ग) परावर्तित किरण और दर्पण की सतह के बीच का कोण 
(घ) परावर्तित किरण और दर्पण की सतह पर खींचे गए अभिलम्ब के बीच का कोण 

3. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम है ?
(क) 1 
(ख) 2 
(ग) 3 
(घ) 4 

4. निम्नलिखित में किस दर्पण द्वारा किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब मिल सकता है ?
(क) समतल दर्पण द्वारा 
(ख) अवतल दर्पण द्वारा 
(ग) उत्तल दर्पण द्वारा 
(घ) तीनो प्रकार के दर्पणों द्वारा 

5. निम्नलिखित में किस दर्पण द्वारा किसी वस्तु का आभासी प्रतिबिम्ब प्राप्त किया जाता है ?
(क) केवल समतल दर्पण द्वारा 
(ख) केवल अवतल दर्पण द्वारा 
(ग) केवल उत्तल दर्पण द्वारा 
(घ) उपर्युक्त तीनों प्रकार के दर्पणों द्वारा 

6. वस्तु से छोटा और आभासी प्रतिबिम्ब इनमे किस दर्पण से प्राप्त होता है ?
(क) समतल दर्पण द्वारा 
(ख) अवतल दर्पण द्वारा 
(ग) दोनों, (क) एवं (ख)
(घ) उत्तल दर्पण द्वारा  

7. निम्नलिखित में किसके द्वारा एक बिंदु-स्रोत से समांतर किरणपुंज मिल सकता है ?
(क) अवतल दर्पण 
(ख) उत्तल दर्पण 
(ग) दोनों, (क) एवं (ख)
(घ) इनमे कोई नहीं 

8. कहाँ पर स्थित होने से वस्तु का प्रतिबिम्ब अवतल दर्पण के फोकस पर बनता ही ?
(क) फोकस पर 
(ख) वक्रता-केंद्र पर 
(ग) ध्रुब पर 
(घ) अनंत पर 

9. अवतल दर्पण की फोकस-दुरी उसकी वक्रता-त्रिज्या की 
(क) दुगुनी होती है 
(ख) आधी होती है 
(ग) चौथाई होती है 
(घ) बराबर होती है 

10. एक अवतल दर्पण में वस्तु (बिंम्ब) की स्थिति फोकस और ध्रुब के बीच हो, तो प्राप्त प्रतिबिम्ब होगा 
(क) वास्तविक और बड़ा 
(ख) वास्तविक और छोटा 
(ग) आभासी (काल्पनिक) और बड़ा 
(घ) आभासी और छोटा  

11. किसी अवतल दर्पण द्वारा आभासी (काल्पनिक), सीधा और आवर्धित प्रतिबिम्ब तब बनता है जब वस्तु (बिम्ब) की स्थिति होती है 
(क) वक्रता-केंद्र पर 
(ख) वक्रता-केंद्र से परे 
(ग) फोकस और वक्रता-केंद्र के बीच 
(घ) दर्पण के ध्रुब और उसके फोकस के बीच 

12. मोटरगाड़ी के चालक के सामने लगा रहता है 
(क) समतल दर्पण 
(ख) उत्तल दर्पण 
(ग) अवतल दर्पण 
(घ) एक पतला लेंस 

13. उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब होता है 
(क) काल्पनिक और उल्टा 
(ख) काल्पनिक और सीधा 
(ग) वास्तविक और उल्टा 
(घ) वास्तविक और सीधा 

14. उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब होता है 
(क) हमेशा सीधा 
(ख) हमेशा उल्टा 
(ग) सीधा भी और उल्टा भी 
(घ) इनमे कोई नहीं 

15. दाढ़ी बनाने में किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है ?
(क) उत्तल 
(ख) अवतल 
(ग) समतल 
(घ) इनमे कोई नहीं 

16. एक दर्पण से किसी भी दुरी पर रखी एक वस्तु का सीधा प्रतिबिम्ब ही प्राप्त होता है | दर्पण हो सकता है 
(क) समतल 
(ख) उत्तल 
(ग) समतल अथवा उत्तल 
(घ) अवतल  

17. संबंध f=R/2, सत्य है 
(क) उत्तल दर्पण के लिए, परन्तु अवतल दर्पण के लिए नहीं 
(ख) अवतल दर्पण के लिए, परन्तु उत्तल दर्पण के लिए नहीं 
(ग) उत्तल तथा अवतल, दोनों प्रकार के दर्पणों के लिए 
(घ) न तो उत्तल दर्पण के लिए और न ही अवतल दर्पण के लिए 

18. चित्र 1.35 में सही किरण-आरेख को चुने-
Bharati Bhawan Class 10th Physics Question Answer  भारती भवन क्लास 10वीं भौतिकी प्रश्न उत्तर


19. एक गोलीय दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब का आवर्धन m, ऋणात्मक (negative) है | इसका अर्थ यह है की प्रतिबिम्ब 
(क) वस्तु (बिम्ब) से छोटा है 
(ख) वस्तु से बड़ा है 
(ग) सीधा (erect) है 
(घ) उल्टा (inverted) है 

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें |
1. प्रकाश .............. में चलता है |

2. यदि किसी दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब का आकार हमेशा वस्तु के आकार के बराबर हो, तो दर्पण ............... होगा |

3. ........... प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है |

4. किसी दर्पण में आपतन कोण हमेशा ............... कोण के बराबर होता है |

5. गोलीय दर्पण के ध्रुब से फोकस की दुरी को .............. कहते है |

6. गोलीय दर्पण की वक्रता-त्रिज्या उसकी फोकस-दुरी की .............. होती है |

7. ............... दर्पण में वास्तविक और आभासी (काल्पनिक) दोनों प्रकार के प्रतिबिम्ब बनते है |

8. उत्तल दर्पण द्वारा वास्तविक वस्तु के केवल ............... प्रतिबिम्ब ही बनते है |

9. जब कोई किरण दर्पण के फोकस की दिशा में आपतित होती है तो वह परावर्तन के बाद दर्पण के मुख्य अक्ष के ............... निकलती है |

10. निर्देशांक चिन्ह परिपाटी के अनुसार आपतित प्रकाश की दिशा में मापी गई सभी दूरियाँ ............ होती है |

11. सभी दूरियाँ गोलीय दर्पण के ......... से मापी जाती है |

12. निर्देशांक चिन्ह परिपाटी के अनुसार अवतल दर्पण की फोकस-दुरी .............. होती है |

13. प्रतिबिम्ब की ऊंचाई और वस्तु की ऊंचाई के अनुपात को ............. कहा जाता है |

14. आवर्धन का धनात्मक मान .......... प्रतिबिम्ब इंगित करता है |

15. सौर ऊर्जा को संचित करने के लिए ............ दर्पणों का उपयोग किया जाता है |

16. 32 cm वक्रता-त्रिज्या वाले उत्तल दर्पण की फोकस-दुरी ................ cm होगी |

17. एक बिंदु वस्तु (बिम्ब) का वास्तविक प्रतिबिम्ब प्रतिबिम्ब बन सकता है, केवल एक .............. दर्पण द्वारा ही |
 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर 

I.   1. (ख), 2. (घ), 3. (ख),  4. (ख), 5. (घ), 6. (घ), 7. (क), 8. (घ), 9. (ख), 10. (ग), 11. (घ), 12. (ख), 13. (ख), 14. (क), 15. (ख), 16. (ग), 17. (ग), 18. (घ), 19. (घ)
II.   1. सरल रेखा, 2. समतल, 3. वास्तविक, 4. परावर्तन, 5. फोकस-दुरी, 6. दोगुनी, 7. अवतल, 8. आभासी, 9. समान्तर, 10. धनात्मक, 11. ध्रुव, 12. ऋणात्मक, 13. आवर्धन, 14. आभासी (काल्पनिक), 15. अवतल, 16. 16, 17. अवतल 

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!