Bharati Bhawan Class 10th Biology Chapter 2 Question Answer | भारती भवन क्लास 10वीं जीवविज्ञान अध्याय 2 प्रश्न उत्तर

Bharati Bhawan
0

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें |

1. इनमे सामान्यत: किसका उपयोग कोशिका द्वारा ऊर्जा उत्पादन के लिए होता है ?

(क) एमिनो अम्ल 

(ख) वसा अम्ल 

(ग) ग्लूकोस 

(घ) सुक्रोस 

2. पौधों में किस क्रिया के द्वारा बाहरी वातावरण से आक्सीजन कोशिकाओं को पहुँचता है ?

(क) विसरण 

(ख) किण्वन 

(ग) प्रकाशसंश्लेषण 

(घ) क तथा ख 

3. मनुष्य के ट्रैकिया में पाए जाते है 

(क) उपास्थि के बने पूर्ण वलय 

(ख) उपास्थि के बने अपूर्ण वलय 

(ग) क्यूटिकल के बने पूर्ण वलय 

(घ) क्यूटिकल के बने अपूर्ण वलय 

4. श्वसन की क्रिया में खाद्य पदार्थ का क्या होता है ?

(क) संश्लेषण 

(ख) दहन 

(ग) विघटन 

(घ) परिवर्तन 

5. अवायवीय श्वसन कोशिका के किस भाग में होता है ?

(क) माइटोकान्द्रिया 

(ख) कोशिकद्रव्य 

(ग) हरितलवक 

(घ) कोशिका झिल्ली 

6. मनुष्यों में सांस लेने और छोड़ने की क्रिया को क्या कहा जाता है ?

(क) श्वसन 

(ख) श्वासोच्छावास 

(ग) निश्वसन 

(घ) नि:श्वसन 

7. आणविक आक्सीजन के उपलब्ध नहीं होने से पायरूवेट का परिवर्तन जंतुओं में किस यौगिक में होता है ?

(क) लैक्टिक अम्ल 

(ख) इथेनाल 

(ग) साइट्रिक अम्ल 

(घ) ग्लूकोस 

8. पौधों में गैसों का आदान-प्रदान के लिए रहते है 

(क) जड़ 

(ख) रंध्र 

(ग) तना 

(घ) टहनी 

9. नि:श्वास द्वारा निकली वायु में रहती है 

(क) CO2 

(ख) O2 

(ग) पायरूवेट 

(घ) नाइट्रोजन 

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें |

1. वह क्रिया द्वारा कोशिकाओं में ग्लुकोश के आक्सीजन से उर्जा का उत्पादन होता है, ................ कहलाती है |

2. मनुष्य का दायाँ और बायाँ नासिका वेश्म ................. के द्वारा एक-दुसरे से पृथक होते है |

3. श्वसन एक ........... क्रिया है |

4. श्वसन-प्रक्रम में ग्लूकोस का ............. होता है |

5. श्वसन के आक्सीकरण की क्रिया ............... में संपन्न होती है |

6. कीटों के ............ हिमोग्लोबिन या उसके जैसा श्वसन रंजक नहीं होता है |

7. मछली में गिल्स एक चपटी थैली में होती है, जिसे  .............. कहते है |

उत्तर 

I. 1.(ग), 2. (क), 3. (ख), 4. (ग), 5. (ख), 6. (ख), 7. (क), 8. (ख), 9. (क)

II. 1. श्वसन, 2. नासा पट्टिका, 3. अपचयी, 4. आक्सीकरण, 5. माइटोकान्द्रिया, 6. रक्त, 7. गिल्स कोष्ठ 

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!