Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Bharati Bhawan Class 10th Biology Question Answer | भारती भवन क्लास 10वीं जीवविज्ञान प्रश्न उत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 
I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, या घ) लिखें |
1. वैसे पौधे जो पोषण के लिए सड़ी-गली चीजों पर आश्रित रहते है, वे क्या कहलाते है ?
(क) परजीवी 
(ख) मृतजीवी 
(ग) स्वपोषी 
(घ) परपोषी 
2. स्वपोषी भोजन के लिए आवश्यक है 
(क) क्लोरोफिल 
(ख) सूर्य-प्रकाश 
(ग) H2O एवं CO2 
(घ) इनमे सभी 
3. इनमे कौन प्रकाशसंश्लेषण अंगक है ?
(क) हरितलवक 
(ख) पत्ती 
(ग) स्टोमाटा 
(घ) जड़ 
4. वायुमंडल में CO3 का कितना प्रतिशत है ?
(क) 0.3%
(ख) 0.03%
(ग) 0.003%
(घ) 0.21%
5. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रम में निम्नांकित में क्या नहीं होता है ?
(क) पानी का टूटना 
(ख) CO2 का मुक्त होना 
(ग) आक्सीजन का मुक्त होना 
(घ) CO3 का उपयोग होना 
6. इनमे किसके द्वारा अमीबा भोजन का अंतरग्रहण करता है ?
(क) कुटपाद 
(ख) परिवहन 
(ग) भोजन-रासधानी 
(घ) केन्द्रक 
7. इनमे किस छिद्र के द्वारा ग्रसनी ग्रासनली से जुड़ा होता है ?
(क) निगलद्वार 
(ख) कंठद्वार 
(ग) मलद्वार 
(घ) इनमे कोई नहीं 
8. ग्रहणी भाग है 
(क) मुखगुहा का 
(ख) आमाशय का 
(ग) छोटी आंत का 
(घ) बड़ी आंत का  
II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें |
1. स्वपोषी पौधों में .............. करने की क्षमता होती है |
2. सौर उर्जा का परिवर्तन प्रकाशसंश्लेषण में ............. ऊर्जा में होता है |
3. वायुमंडल से पत्तियाँ CO3 ............. द्वारा ग्रहण करती है |
4. वे सारी क्रियाएँ जिसके द्वारा जीवों का अनुरक्षण होता है, ............. कहलाती है |
5. सूर्य के प्रकाश को .............. अवशोषित करता है |
6. मनुष्य के आहारनाल की लम्बाई करीब ............... मीटर तक की होती है |
7. मनुष्य की आमाशय की दीवार से ............ नामक स्राव निकालता है |
8. छोटी आंत की ग्रंथियों से निकलनेवाली रस .......... कहलाता है |
  उत्तर  
I. 1. (ख), 2. (घ), 3. (क), 4. (ख), 5. (ख), 6. (क), 7. (क), 8. (ग)
II. 1. प्रकाशसंश्लेषण, 2. रासायनिक, 3. रंध्रों, 4. जैव प्रक्रम, 5. क्लोरोफिल, 6. 8 से 10 7. जठर रस, 8. सक्क्स ऐंटीरिकस या आंत्र-रस 
 

Post a Comment

0 Comments