1. चुम्बकीय बल रेखाओं के किन्ही दो गुणों को लिखें ?
उत्तर- चुम्बकीय बल रेखाओं के दो गुण निम्नलिखित है-
(i) यह प्रकार का काल्पनिक रेखा है जो की इलेक्ट्रान का बना हुआ माना गया है |
(ii) ये चुम्बकीय बल रेखाएँ एक बंद वक्र होते है |
(iii) ये चुम्बक के बाहर उत्तरी ध्रुब से दक्षिणी ध्रुब की और चलते है तथा चुम्बक के अन्दर में दक्षिणी ध्रुब से उत्तरी ध्रुब की ओर चलते है |
(iv) ये एक दुसरे को कभी भी प्रतिच्छेद नहीं करते है |
2. वायोगैस संयत्र क्या है ? इसके लाभ और हनी का वर्णन करें |
उत्तर- बायो गैस संयंत्र एक ऐसी युक्ति है जिसमे जैव द्रव्यमान की सहायता से बायोगैस उत्पन्न करते है |
बायोगैस का प्रमुख घटक मीथेन होता है |
मीथेन 75-80 %
लाभ-
1. यह सस्ता है |
2. यह हर जगह बनाया जा सकता है |
3. इसे चलाना आसान है |
3. ओम के नियम में ताप को अचर क्यों रखा जाता है ?
उत्तर- जब किसी चालक तार का तापमान बदल जायेगा तो उसका प्रतिरोध प्रभावित हो जाएगा जिससे विध्युतधारा एवं विभावांतर दोनों प्रभावित हो जाएँगे जिससे पठन की क्रिया ठीक ढंग से नहीं हो पायेगी | इसलिए ओम के नियम में ताप को अचर रखा जाता है |
4. आँख की समंजन क्षमता से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- आँखों की ऐसी क्षमता जिससे नेत्र लेंस की फोकस दुरी अपने आप बदलती है, जिससे दूर और नजदीक स्थित बिंदु को हम साफ - साफ देख पाते है, समंजन क्षमता कहलाता है |
5. किसी माध्यम के अपवर्तानांक को परिभाषित कीजिए? इसकी इकाई क्या है?
उत्तर- किसी माध्यम (जैसे जल, हवा, कांच आदि) का अपवर्तानक वह संख्या है, जो बताती है की उस माध्यम में विद्युतचुम्बकीय तरंग (जैसे प्रकाश) की चाल किसी माध्यम के अपेक्षा कितने गुना कम या अधिक है | अपवर्तानक एक मात्रकविहीन राशि है
(i) अपवर्तानांक से कम कभी नहीं हो सकता है |
(ii) निर्वात का अपवर्तानांक सबसे कम होता है |
(iii) सबसे अधिक अपवर्तानांक हिरा का होता है |
6. बड़े बांधों के निर्माण में आनेवाली समस्याओं को लिखिए ?
उत्तर- बड़े बाँधों के निर्माण से उत्त्पन्न समस्याएँ निम्नलिखित ही-
(i) सामाजिक समस्याएँ- बड़े बाँधों के निर्माण से बड़ी संख्या में किसान और आदिवासी विस्थापित होते है और उन्हें मुआवजा नहीं मिलाती है और यदि मिलता है, तो वह क्षतिपूर्ति के लिए काफी कम होता है |
(ii) आर्थिक समस्याएँ- बांध निर्माण में जनता का बहुत धन लग जाता है, जबकि उस अनुपात में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता और प्रभावित लोग आर्थिक रूप से और अधिक पिछड़ते जाते है |
(iii) पर्यावरणीय समस्याएँ- बड़े बाँध निर्माण से बड़े स्तर पर वनों का विनाश होता है तथा जैव विविधता की क्षति होती है | प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़ या सुखा) का खतरा बढ़ जाता है |
7. नेत्र अपने अन्दर आनेवाली प्रकाश की मात्रा को किस प्रकार नियंत्रित करता है ?
उत्तर- परितारिका या आइरिस की सहायता से आँख के लेंस से होकर जानेवाले प्रकाश के परिमाण को घटाया या बढाया जा सकता है | अँधेरे में परितारिका के बीच का छिद्र (अभिमुख) जिसे पुतली कहते है, स्वत: फैल जाती है और तेज रोशनी में सिकुड़ता है | अत: कैमरा में जो काम डायफ्राम करता है, वही काम आँख में पुतली करता है | अत: आइरिस की सहायता से नेत्र के लेंस से होकर जानेवाले प्रकाश की मात्रा के द्वारा नियंत्रित होता है |
8. प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा से आप क्या समझते है ?
उत्तर- प्रत्यावर्ती धारा :- वह धारा जिसका परिमाण तथा दिशा आवर्ती रूप से परिवर्तित होता है | प्रत्यावर्ती धारा कहलाती है | एक निश्चित समयांतराल पश्चात एक धारा की दिशा विपरीत हो जाती है |
दिष्ट धारा :- दिष्ट धारा वह धारा है जो सदैव एक ही दिशा में बहती है व जिसकी ध्रुवीय नियत रहती है | इस प्रकार की धारा में +ve और -ve दोनों ध्रुव होते है |
9. प्रकाशसंश्लेषण प्रक्रिया क्लोरोप्लास्ट में ही क्यों होती है ?
उत्तर- प्रकश संश्लेषण प्रक्रिया पौधे की कोशिकाओं के अंदर पाए जानेवाले क्लोरोप्लास्ट में होती है | क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोप्लास्ट नामक एक हरा पदार्थ होता है | और जैसा की हम सभी जानते है की सूरज की रोशनी प्रकाश संश्लेषण क्रिया का मुख्य घटक है | और क्लोरोफिल का मुख्य काम सूरज की रोशनी को सोखने का होता है इसलिए प्रकश संश्लेषण प्रक्रिया क्लोरोप्लास्ट में होती है |
10. तंत्रिका तंत्र के कार्यों को बताए |
उत्तर- 1. सूचनाओ को शरीर के विभिन्न भागो से मस्तिष्क और मेरुरज्जु में लती है और मेरुरज्जु और मस्तिष्क से विभिन्न अंगो में लेकर जाती है |
2. बोलना, सुनना, पहचानना, स्पर्श करना इत्यादि |
3. संवेदी अंग- ये बाह्य उद्दीपनो को ग्रहण करते है |
11. DNA आनुवंशिकता का आधार है, कैसे?
उत्तर- (i) इसमे द्विगुणन की क्षमता होती है |
(ii) यह सभी कोशिकाओं में पाया जाता है |
(iii) DNA की अनुकृति मूल DNA अनु की तरह ही होती है |
(iv) DNA का द्विगुणन कोशिका विभाजन से पहले हो जाता है |
(v) यदि DNA की रचना में परिवर्तन हो जाए तो जीव शरीर में उत्परिवर्तन के लक्ष्ण दिखाई देंगे |
12. प्रकाशीय माध्यम किसे कहते है ?
उत्तर- यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ से प्रकाश की किरणे निकलकर नेत्र तक पहुंचती है प्रकाशीय माध्यम कहलाते है | जैसे- पानी, कांच, अल्कोहल, हिरा इत्यादि |
13. विचलन कोण किसे कहते है ?
उत्तर- आपतित किरण के बढ़ाये गए भाग से परावर्तित किरण तक जो कोण बनता है, उसे विचलन कोण कहा जाता है |
विचलन कोण दो तरीको से बनता है-
(i) घड़ी की दिशा में
(ii) घड़ी की विपरीत दिशा में |
14. वास्तविक प्रतिबिम्ब और काल्पनिक प्रतिबिम्ब में अंतर लिखें |
उत्तर- वास्तविक प्रतिबिम्ब :-
(i) यह वास्तविक कटान से बनता है |
(ii) यह हमेशा उल्टा बनता है |
(iii) इसे परदे पर उतारा जा सकता है |
(iv) यह दर्पण के सामने बनता है |
काल्पनिक प्रतिबिम्ब प्रतिबिम्ब :-
(i) यह काल्पनिक कटान से बनता है |
(ii) यह हमेशा सीधा बनता है |
(iii) इसे परदे पर नहीं उतारा जा सकता है |
(iv) यह दर्पण के पीछे बनता है |
15. अवतल दर्पण को अभिसारी दर्पण क्यों कहा जाता है ?
उत्तर- अवतल दर्पण के प्रधान के समानांतर आती प्रकाश की किरणे परावर्तन के बाद एक बिंदु पर जमा हो जाती इसलिए अवतल दर्पण को अभिसारी दर्पण कहा जाता है |
16. उत्तल दर्पण को अपसारी दर्पण क्यों कहा जाता है ?
उत्तर- उत्तल दर्पण के प्रधान अक्ष के समांतर आती प्रकाश की किरणे परावर्तन के बाद एक बिंदु से फैलती हुई प्रतीत होती है इसलिए उत्तल दर्पण को अपसारी दर्पण कहा जाता है |
17. गाड़ियों के हेड लाईट में अवतल दर्पण का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर- जब प्रकाश की किरण को फोकस से भेजा जाता है तो वह प्रधान अक्ष के समानांतर हो जाती है इस हूँ के कारण अवतल दर्पण का उपयोग गाड़ियों के हेडलाईट में किया जाता है |
18. प्रतिबिम्ब किसे कहते है ?
उत्तर- किसी बिंदु स्रोत से आती प्रकाश की किरणे लेंस से अपवर्तन के बाद जिस बिंदु पर एक दुसरे को काटती है या जिस बिंदु से आती हुई प्रतीत होती है उस बिंदु को उस बिंदु स्रोत का प्रतिबिम्ब कहते है |
19. उत्तल दर्पण का उपयोग स्ट्रीट लाईट में क्यों किया जाता है ?
उत्तर- जब प्रकाश की किरणे को प्रधान और उसके समानांतर भेजते है तो सभी परावर्तित किरण फोकस से फैलती हुई इस गुण के कारण ही उत्तल दर्पण का उपयोग स्ट्रीट लाईट में किया जाता है |
20. लेंस की क्षमता से आप क्या समझते है ?
उत्तर- किसी लेंस के प्रधान अक्ष के समांतर आ रही प्रकाश की किरणों को जो लेंस जितना अधिक विचलित करता है उसे ही लेंस की क्षमता कहते है या लेंस के फोकस दुरी के व्युत्क्रम को लेंस की क्षमता कहते है | इसका S.I मात्रक डाईआफ्टर (D) होता है |
21. भोजन का पाचन किस प्रकार का अभिक्रिया है ?
उत्तर- आक्सीकरण अभिक्रिया (उपचयन)
22. लोहे को जंग से बचने के दो उपाय को लिखे|
उत्तर- लोहे को जंग से बचने के उपाय निम्न है-
(i) लोहे के सतह पर जिंक लेपित कर जंग से बचाया जा सकता है
(ii) लोहे के सतह पर ग्रीस लगाकर जंग से बचाया जा सकता है |
23. बेकिंग सोडा या खाने वाला सोडा क्या है ?
उत्तर- इसका रासायनिक नाम सोडियम बाई कार्बोनेट या सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है इसका रासायनिक सूत्र NaHCO3 होता है | इसे मीठा सोडा या खाने वाला सोडा या पाक सोडा भी कहते है | इसे सोडा विधि या साल्वे प्रक्रम द्वारा बनाया जाता है |
24. गर्म जल का टैंक बनाने में ताम्बे का उपयोग होता है परन्तु इस्पात का नहीं, क्यों ?
उत्तर- तांबा मंद क्रियाशील होने के कारण यह जल के किसी भी अवस्था के साथ अभिक्रिया नहीं करता है जबकि लोहा गर्म जल के साथ अभिक्रिया कर लेता है |
25. तन्यता से आप क्या समझते है ?
उत्तर- धातु का वह गुण जिसके कारण लंबे तार खींचे जा सकते है तान्यता कहलाते है | एक ग्राम सोना से 2 km लंबा तार खिंचा जा सकता है |
26. सोडियम, पोटेशियम एवं लिथियम को तेल के अन्दर संग्रहित किया जाता है, क्यों ?
उत्तर- सोडियम, पोटेशियम एवं विलयन अधिक क्रियाशील होने के कारण यह सामान्य ताप पर ही अभिक्रिया कर लेता है जिसके कारण यह जलने लगता है इसलिए इसे तेल में डुबाकर रखा जाता है |
27. मनुष्य में कितने प्रकार के दांत होते है ? उनके नाम तथा कार्य लिखें |
उत्तर-मनुष्य में दांत चार प्रकार के होते है-
(i)
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |