Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Bihar Board Class 10 Exam 2023 | Social Science Most VVI Subjective Question Answer | Class 10th Board Exam me Puchhe Jane Wale Samajik Vigyan Ka Prashn 2023

Bihar Board Class 10 Exam 2023  Social Science Most VVI Subjective Question Answer  Class 10th Board Exam me Puchhe Jane Wale Samajik Vigyan Ka Prashn 2023

1. भारत छोडो आन्दोलन क्या है ?

उत्तर- भारत छोडो आन्दोलन की शुरुआत 9 अगस्त 1942 ई० को गाँधी जी के द्वारा किया गया था | जिसका एक ही लक्ष्य था भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को मिटाना | इस आन्दोलन में गाँधी जी ने करो या मरो का नारा लगाया था | इसमे पूरा देश शामिल था | 9 अगस्त 1942 ई० को महात्मा गाँधी के आह्यान पर समूचे देश में एक शुरू हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाने वाले भारत छोडो आन्दोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नीव हिलाने का काम किया था |

2. जलियावाला बाग हत्या काण्ड क्या है ?

उत्तर- जलियावाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 ई० को पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास एक छोटा सा बगीचा है वहीँ घटा था |भारतीय जनता ने आपस में मिलकर 13 अप्रैल को बैशाखी के दिन जलियावाला बाग में एक सभा का आयोजन रखा था | जिससे 20 हजार व्यक्ति शामिल हुए थे | जहाँ 13 अप्रैल 1919 को ब्रिगेडियर जनरल डायर के नेतृत्व में अंग्रेजी फौज ने गोलियां चला के निहथ्ये, शांत बूढों, महिलाओं और बच्चो सहित सैकड़ों लोगो को मार डाला था और हजारो लोगो को घायल कर दिया था |

3. चौरी चौरा कांड क्या है ?

उत्तर- चौरी चौरा, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास 5 फरवरी 1922 को भारतीयों ने ब्रिटिश सरकार की एक पुलिस चौकी को आग लगा दी थी जिससे उसमे छुपे हुए 22 पुलिस कर्मचारी जिन्दा जल के मर गए थे | इस घटना को चौराचौरी कांड के नाम जाना जाता है |

4. सविनय अवज्ञा आन्दोलन क्या है ?

उत्तर- सविनय अवज्ञा आन्दोलन, ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाये गए जन आन्दोलन में से एक था | 1929 ई० तक भारत को ब्रिटेन के इरादे पर शक होने लगा की वह औपनिवेशिक स्वराज्य प्रदान करने की अपनी घोषणा पर अमल करेगा की नहीं | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन (1929) में घोषणा कर दी की उनका लक्ष्य भारत के लिए पूर्ण स्वाधीनता प्राप्त करना है | 6 अपरैल 1930 को प्राप्त काल के बाद महात्मा गाँधी ने समुद्र तट पर नमक बनाकर नमक कानून को भंग किया | यही से सविनय अवज्ञा आन्दोलन की शुरुआत हुई |

5. खिलाफत आन्दोलन क्या है ?

उत्तर- इस आन्दोलन की शुरुआत 1919 ई० में तुर्की के मुसलमानों और अंग्रेजो के बीच हुआ | जिससे तुर्की की बुरी तरह से हार हो गई तथा तुर्की का खलीफा पद और आटोमन साम्राज्य विघटित हो गया | अंग्रजो ने तुर्की के मुसलमानों के साथ काफी अत्याचार किया | इस आन्दोलन का नायक अलिबंधू (मोहम्मद अली & सौकत अली) था | इस बात को लेकर तुर्की के मुसलमान और भारतीय मुसलमान आपस में मिलकर अंग्रजो का विरोध किया | इसमे गाँधी जी के द्वारा हिन्दू और मुसलमान की एकता को स्थापित करने का कार्य किया |

6. चिपको आन्दोलन क्या है ?

उत्तर- चिपको आन्दोलन एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन है | यह भारत के उत्तराखंड राज्य (तब उत्तर प्रदेश का भाग) में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए किया था | वे राज्य के वन विभाग के ठेकेदारों द्वारा वनों की कटाई का विरोध कर रहे थे और उन पर अपना परम्परागत अधिकार जता रहे थे | चिपको आन्दोलन की एक मुख्य बात थी की इसमे स्त्रियों ने भारी संख्या में भाग लिया था | इस आन्दोलन की शुरुआत 1972 में भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुण के नेतृत्व में हुई थी|

7. राष्ट्रवाद क्या है ?

उत्तर- राष्ट्रवाद एक ऐसी सामाजिक परिकल्पना है जिसमे किसी भी क्षोरो में अहम अर्थात किसी भी, योगदान हती है देश का विकास करना ही राष्ट्रवाद कहलाता है | राष्ट्रवाद का विकास 19वीं शताब्दी में यूरोप में हुआ था | अथवा जो अपने देश के प्रति सोच और लगाव का विकास करता है उसे राष्ट्रवाद कहते है |

8. सर्वहारा वर्ग से आप क्या समझते है ?

उत्तर- समाज में रहने वाले लोग जिसमे गरिब मजदूर शामिल होते है जैसे किसान उसे सर्वहारा वर्ग कहते है | जिसके पास पूंजी का अभाव होता है तथा जिसकी स्थिति दैनीय होती है |

9. मेटरनिख कौन था ?

उत्तर- मेटरनिख आस्ट्रिया का एक चांसलर था | जो एक घोर प्रतिक्रिया वादी राज था | इसका कहना था की किसी राज्य में शासन तो करो लेकिन जनता की भलाई न करो |

10. मेजिनी कौन था ?

उत्तर- मेजिनी का जन्म 1805 ई० को जेनेवा में हुआ मेजिनी को इटली के एकीकरण का मशीहा कहा जाता है | यह एक कर्मठ कार्यकर्ता लेखक तथा दार्शनिक था | इन्होने 1830 ई० में नागरिक आन्दोलन चलाया था | जिसका समर्थन तमाम जनता ने किया था | मेजिनी ने 1831 ई० में जंग इटली की स्थापना की तथा 1834 ई० में यंग यूरोप की स्थापना की गयी |

11. जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क का क्या-क्या योगदान रहा है ?

उत्तर- जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क का अहम् योगदान रहा | जब से यह प्रशा का चांसलर बना तब से इसका मुख्य उद्देश्य जर्मन जंग से आस्ट्रिया की सत्ता को मिटा देना रहा है |

इसके लिए चाहे मुझे आतंकी या बाह्य युद्ध क्यों न लड़ना पड़ें | इतने रक्त एवं लौह की निति अपनाई थी | इसका कथन याथाषण की निति से कुछ नहीं होगा | जर्मनी के एकीकरण के लिए विशाल ऐना का संगठन किया | उत्तम सुविधा तथा समय पर वेतन, जिससे सेना में उत्तम भोजन दिया |

12. लौह और रक्त की निति से आप क्या समझते है ?

उत्तर- लौह एवं रक्त की निति का प्रतिपादन बिस्मार्क ने किया था | यह प्रशा का चांसलर 1862 ई० में बना था | इसका कहना था की भाषण से कुछ नहीं होगा बल्कि जर्मनी और इटली के एकीकरण के लिए विशाल सेना का संगठन करना होगा |

13. काउंट काबुर कौन था ?

उत्तर- यह एक सफल कुटनितज्ञ एवं राष्ट्रवादी व्यक्ति था जो निरंकुशवाद का पक्का विरोधी विरोधी था | यह जानता था की इटली के एकीकरण की सबसे बड़ी बाधा आस्ट्रिया थी | अत: आस्ट्रिया को हराने के लिए इसने फ्रांस से दोस्ती कर ली | ये इटली और जर्मनी के क्षेत्रो में विकास करना चाहते थे | लेकिन इस प्रकार की समस्या को इन्होने एक अंतराष्ट्रीय समस्या बना दिया |

14. गैरीबाल्डी के कार्यों को लिखे |

उत्तर- गैरीबाल्डी पेशे से एक नाविक था | यह मेजिनी का समर्थक था और मेजिनी के सपने को पूरा करना चाहता था | इन्होने अपनी सेना के नाम पर लाल कुर्ती का गठन किया था | इसने 1862 ई० में रोम पर आक्रमण किया था और इसका विरोध काउंट काबुर ने किया और अंतत: अपना जीता हुआ सारा क्षेत्र विक्टर को सोंप दिया | जो इटली का शासक था और खुद साधारण किसान के रूप में जीवन बिताने लगा |

15. बंधुआ मजदूर किसे कहते है ?

उत्तर- वह व्यक्ति जो अपना ऋण चुकाने के लिए ऋणदाता के यहाँ काम करते है | जिसे बंधुआ मजदूर/बंधक मजदूर खा जाता है | इसे बंधक मजदूरी बहुत कम कहा जाता है | इसे मजदूरी बहुत कम दिया जाता है | जिससे उसका भरण-पोषण सही ढंग से नहीं पाता है | प्राचीन में इस प्रथा का प्रचलन यूनान से था |

16. होआ-होआ आन्दोलन क्या है ?

उत्तर- यह एक प्रकार का क्रांतिकारी धार्मिक आन्दोलन था | जिसकी शुरुआत 1939 ई० में हुईन-फू-सो (समाज सुधारक) ने की | सबसे पहले मेकान डेल्टा नामक जगह से इसकी शुरुआत हुई | 

इसका उद्देश्य निम्न प्राकर है-

1. गरीबो को सहायता करना 

2. व्यर्थ खर्च पर रोक 

3. लड़की को क्रय-विक्रय पर विरोध |

17. राष्ट्रीय आय क्या है ?

उत्तर- किसी देश में एक वर्ष की अवधि में उत्पादित सभी वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के योग को राष्ट्रिय आय कहा जाता है |

जिस देश का राष्ट्रिय आय अधिक होता है, वह देश विकसित कहलाता है, और जिस देश का राष्ट्रिय आय कम होता है, वह अविकसित कहलाता है |

18. प्रतिव्यक्ति आय क्या है ?

उत्तर- राष्ट्रीय आय को देश की कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल आता है, प्रतिव्यक्ति कहलाता है |

प्रतिव्यक्ति आय = राष्ट्रीय आय/कुल जनसंख्या 

 19. वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है ? 

उत्तर- जब मुद्रा का विकास नहीं हुआ था तो लोग वस्तु से वस्तु का लेन-देन कर अपनी आवश्यकता की पूर्ति करते थे | अर्थव्यवस्था की उस अवस्था को ही वस्तु विनिमय प्रणाली कहते है |

20. मानव विकास रिपोर्ट क्या है ?

उत्तर- राष्ट्रीय मानव विकास का तात्पर्य देश के वर्तमान जनसंख्या का शिक्षणिक, शरिरिक,मानसिक, विकास का निर्धारण करना है | इस रिपोर्ट को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख दस्तावेज माना गया है | जो खास करके निर्धनता को दर्शाने में अहम भूमिका निभाती है |

भारत में पहली बार योजना आयोग के द्वारा तैयार मानव विकास रिपोर्ट अप्रैल 2002 को दिल्ली में अटल बिहारी बाजपेयी के द्वारा जरी की गयी |

21. संसाधन को परिभाषित करें | 

उत्तर- प्राकृतिक प्रदत संसार की सारी वस्तुएँ जिसे मानव अपनी तकनीक, कुशलता, ज्ञान एवं समर्थ के अनुसार परिणत कर अपने दैनिक और सामाजिक कार्यों में प्रयोग कर जीवन-यापन करता है, संसाधन कहलाता है |

22. संसाधन संरक्षण की उपयोगिता को लिखे |

उत्तर- संसाधनों को विवेकपूर्ण सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान हेतु उपयोग करना ही सरक्षण कहलाता है | भविष्य में आने वाले पीढ़ी को इसी रूप में संसाधन मिले | अत: इसका संरक्ष/बचाव करना बहुत आवश्यक है |

23. समोच्च कृषि से आप क्या समझते है ?

उत्तर- मिट्टी की सतत गुणवत्ता बनी रहे इसके लिए वर्षा का संचयन, भुपृष्टिय जल का संरक्षण, भूमिगत जल की पुन: पूर्ति के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में सीढ़ीनुमा खेती की जाती है | जिसे समोच्च कृषि कहते है | इस विधि द्वारा मिट्टी की उर्वरता शक्ति एवं संरक्षण साथ-साथ हो जाती है |

24. फसल चक्रण मृदा संरक्षण में किस प्रकार सहायक है ?

उत्तर- फसल चक्रण :- दो धान फसलो के बीच में एक दहलन की फसल की क्रिया को फसल चक्रण कहते है |

फसल चक्रण के कारण मिट्टी में राइजोबियम नामक जीवाणु की वृद्धि हो जाती है | जिससे मिट्टी पुन: उपजाऊ बन जाती है | इस विधि के द्वारा समय के बचत के साथ-साथ एक ही बार में कई तरह के फसल उत्पादित हो जाते है |

25. बहुउदेशीय परियोजना से आप क्या समझते है ?

उत्तर- मानव अपनी कुशलता, क्षमता एवं आधुनिकता के सहारे नदियों के ऊपर बाँध बनाकर इसके जल का उपयोग परिवहन, सिंचाई, बिजली उत्पादन, मनोरंजन, वन जीव संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण मिट्टी अपरदन पर रोक एवं पर्यटन जैसे आर्थिक सामाजिक आदि कार्यों को एक साथ संपादित करती है जिसे बहुउदेशीय परियोजन कहा जाता है ?

26. जल संकट क्या है ?

उत्तर- स्वीडेन के जल विशेषज्ञ फाल्कन मार्क के अनुसार किसी भी देश अथवा प्रांत में प्रतिदिन एक व्यक्ति को 1000 घन मीटर जल की आवश्यकता है इससे कम जल की उपलब्धता को जल संकट कहते है | वर्तमान भारत में प्रति व्यक्ति 1300 घन मीटर जल की उपलब्धता है 

जल पीने के साथ-साथ और भी बहुत से कार्यों में उपयोग किया जाता है जैसे- वर्त्तमान समय में भारत में कुल विद्युत का लगभग 22% हिस्सा जल विद्युत से प्राप्त है |

Post a Comment

0 Comments