Bharati Bhawan Class 9th Biology Chapter 2 Vey Short Question Answer | Tissue Extra Question Answer | भारती भवन क्लास 9 जीवविज्ञान अध्याय 1 उत्तक

Bharati Bhawan
0
Bharati Bhawan Class 9th Biology Chapter 2 Short Question Answer  Tissue Extra Question Answer  भारती भवन क्लास 9 जीवविज्ञान अध्याय 1 उत्तक
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 
1. ऊतक क्या है ?
उत्तर- समान उत्पत्ति, रचना तथा कार्यों वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं। 
2. जटिल ऊतक क्या है ? उचित उदाहरण दीजिए। 
उत्तर- वह ऊतक जो दो से अधिक कोशिकाओं से बना होता है, जटिल ऊतक कहलाता है, tSo-वाहिकाएँ।
3. पादप ऊतकों के दो मुख्य समूहों (वर्गों) के नाम लिखो। 
उत्तर- दो प्रकार के पादप ऊतक हैं—(i) विभज्योतक (ii) स्थायी ऊतक।
4. विभज्योतक की मुख्य विशेषता क्या है ?
उत्तर - विभज्योतक की कोशिकाएँ लगातार विभाजित होती रहती हैं और इस प्रकार यह ऊतक पौधे की लंबाई की वृद्धि में सहायता करता है।
5. विभज्योतक पौधों में कहाँ पाए जाते हैं ?
उत्तर-विभज्योतक ऊतक केवल पौधों के वृद्धि क्षेत्र में पाए जाते हैं। जैसे तनों के अग्र भागों में, मूलाग्रों में और कैंबियम आदि में
6. श्रम विभाजन का क्या अर्थ है ?
उत्तर- बहुकोशिक जीवों में भिन्न-भिन्न कोशिकाओं का समूह भिन्न-भिन्न कार्य करता है। इसे श्रम विभाजन कहते हैं।
7. क्या एककोशिक जीवों में श्रम विभाजन होता है ?
उत्तर-नहीं, एककोशिक जीवों में श्रम विभाजन नहीं होता क्योंकि इन जीवों में सभी जैव प्रक्रियाएँ एक कोशिका के द्वारा ही संपन्न होती हैं।
8. सरल ऊतक क्या है ? पादपकाय में पाए जाने वाले सरल ऊतकों के नाम लिखिए। 
उत्तर-सरल ऊतक केवल एक प्रकार की कोशिकाओं का समूह है। पादपकाय में पाए जाने वाले सरल ऊतक हैं पैरेंकाइमा (मृदूतक), कॉलेंकाइमा (स्थूलकोण ऊतक) तथा स्क्लेरेंकाइमा (दृढ़ोतक)।
9. जटिल ऊतक क्या है ? पौधे में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जटिल ऊतकों के नाम लिखो।
उत्तर- जटिल ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बनते हैं। पौधों में दो प्रकार के जटिल ऊतक पाए जाते हैं : जाइलम तथा फ्लोएम।
10. संवहन ऊतक क्या है ? इनके नाम लिखिए।
उत्तर- जाइलम तथा फ्लोएम ऐसे ऊतक हैं जो जल, खनिज लवण तथा पौधों द्वारा बनाए गए भोजन को पौधों के विभिन्न भागों में पहुँचाते हैं। इन्हें संवहन ऊतक कहते हैं।
11. विभिन्न प्रकार के जंतु ऊतकों के नाम लिखिए। 
उत्तर- चार प्रकार के जंतु ऊतकों के नाम हैं-एपिथीलियमी ऊतक, संयोजी ऊतक, पेशीय ऊतक तथा तंत्रिका ऊतक।
12. हमारे शरीर में पाए जाने वाले पेशीय ऊतकों के नाम लिखिए। 
उत्तर- (i) रेखित पेशी जिन्हें कंकाल पेशी या ऐच्छिक पेशी भी कहते हैं। (ii) अरेखित पेशी इन्हें चिकनी पेशी या अनैच्छिक पेशी भी कहते हैं । (iii) हृदयक पेशी ।
13. संयोजी ऊतकों के मुख्य कार्य क्या हैं ?
उत्तर- संयोजी ऊतकों के मुख्य कार्य शरीर के विभिन्न अंगों को एक-दूसरे से जोड़ना, सहारा देना तथा साथ-साथ बाँधे रखना है।
14. एक ऐसे जंतु का नाम लिखिए जिसका पूरा कंकाल उपास्थि का बना होता है। 
उत्तर- शार्क मछली ।
15. डेंड्राइट क्या है ?
उत्तर- न्यूरॉन के कोशिकाकाय से निकले हुए पतले तंतु डेंड्राइट कहलाते हैं। 
16. जंतुओं में पाई जाने वाली सबसे लंबी कोशिका का नाम लिखिए। 
उत्तर- न्यूरॉन (तंत्रिका कोशिका) ।
17. मनुष्य के शरीर में पाए जाने वाले तरल ऊतक का नाम लिखिए। इसे तरल ऊतक क्यों कहते हैं ?
उत्तर- रुधिर एक तरल ऊतक है। इस ऊतक की कोशिकाएँ तरल मैट्रिक्स में तैरती रहती हैं। 
18. बहुकोशिकीय जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है ?
उत्तर- भोजन का पाचन, श्वसन क्रिया, उत्सर्जन क्रिया एवं जनन आदि।
19. कितने प्रकार की कोशिकाओं को देखा जा सकता है ? 
उत्तर- पैरेंकाइमा, कॉलेनकाइमा, स्क्लेरेंकाइमा, ट्रेकॉड, वाहिका (जाइलम), चालनी नलिका साथी कोशिका (फ्लोएम), विभज्योतक कोशिकायें आदि लगभग 8 प्रकार की हैं। 
20. क्या हम उन कारणों पर विचार कर सकते हैं कि कोशिकाओं के इतने प्रकार क्यों हैं ? 
उत्तर- इतने प्रकार की कोशिकायें श्रम विभाजन के कारण हैं। विशेष प्रकार की कोशिकायें एक विशिष्ट कार्य दक्षता से करती हैं।
21. प्रकाश संश्लेषण के लिये किस गैस की आवश्यकता होती है ? 
उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड (CO,)।
22: कार्डिक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है ?
उत्तर- यह हृदय का पेशी मायोकार्डियम बनाता है। इसका मुख्य कार्य है पूरे जीवन भर लयबद्ध संकुचन और विमोचन।
23. एक ऐसी पेशी का नाम लिखो जो सामान्य परिस्थितियों में जीवन-पर्यंत कार्यरत रहती है
उत्तर- हृदयक पेशी 
24. उन ऊतकों के नाम लिखिए जो अपनी विभाजन की क्षमता खो चुके हैं। 
उत्तर- स्थायी ऊतक।
25. आमाशय की भित्ति किस प्रकार के पेशी ऊतकों से बनी होती है ? 
उत्तर- चिकनी या अरेखित पेशी ऊतकों से। इन्हें अनैच्छिक पेशी ऊतक भी कहते हैं। 
26. एपिथीलियमी ऊतकों के कोई चार कार्य लिखो। 
उत्तर- (i) सुरक्षा (ii) अवशोषण (iii) उत्सर्जन (iv) स्रावण ।
27. एरिओलर ऊतक किस प्रकार का ऊतक है ? इसका कार्य भी लिखो। 
उत्तर- एरिओलर ऊतक संयोजी ऊतक है। यह शरीर गुहिका में स्थित अंगों को जोड़ता है।
28. तने / जड़ के आकार में वृद्धि किस कारण होती है ? 
उत्तर- पाश्र्व विभज्योतकी ऊतक अथवा कैंबियम के द्वारा।  
29. सख्त उपास्थि का नाम बताओ।
उत्तर- रेशेमय उपास्थि ।
30. लिगामेन्ट क्या है ?
उत्तर- संयोजी ऊतक जो दो अस्थियों को जोड़ता है। 
31. पौधों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के ऊत्तक कौन-कौन से हैं ? 
उत्तर- पौधों में दो प्रकार के उत्तक पाए जाते हैं(i) विभज्योतिकी उत्तक (ii) स्थायी उत्तक । 
32. कंडरा और स्नायु में एक अंतर लिखिए। 
उत्तर-कंडरा अस्थि को अस्थि से जोड़ता है जबकि स्नायु अस्थि और पेशी के साथ जुड़ा होता है।
33. न्यूरॉन में केंद्रक कहाँ उपस्थित होता है ? 
उत्तर-न्यूरॉन में कोशिका काय नामक भाग में केन्द्रक उपस्थित रहता है

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!