निबंध-लेखन
1. समय का महत्त्व
भूमिका : कहते है की समय अमूल्य धन है| यह प्रत्येक मनुष्य को बिना धन दिए प्राप्त होता है, किन्तु किसी भी कीमत पर इसे लौटाया नहीं जा सकता है| एक बार जाकर यह फिर वापस नहीं आता| इसलिए महात्मा कबीर ने कहा है-
काल करे सो आज कर, आज करे सो अब
पल में प्रलय होगी बहोरी करोगे कब?
समय के सदुपयोग से लाभ :
समय अत्यंत महत्वपूर्ण है| समय से ही ऋतुएँ आती-जाती है, समय पर ही फल-फूल आते है, सूरज और चाँद भी अपने समय पर ही उदय-अस्त होते है| इनमे कहीं व्यवधान नहीं होता| यही कारण है की प्रकृति कायम है |
समय के दुरुपयोग से हानि :
जैसे प्रकृति में समय की महत्ता है, जैसे ही मानव के लिए भी समय महत्वपूर्ण है| सच कहें तो मानव-जीवन की सफलता का रहस्य भी समय के समुचित उपयोग में ही छिपा है| सबको समान रूप से दिन के चौबीस घंटे उपलब्ध होते है, जो इनका उपयोग करते है वे अब्राहम लिंकन, स्वामी विवेकानन्द और गाँधी बनते है| जो इस समय को सोने, मौज-मस्ती करने, बुरी बातें सोचने और करने में गुजारते है वे गुमनामी में खो जाते है या बदनामी ओढ़ लेते है| वे सबको उनकी करनी के अनुरूप पुरस्कृत या दण्डित करता हिया|
समय पर काम करने से योग्यता हासिल हो जाती है| योग्य व्यक्ति अपना काम उपयुक्त ढंग से करता है और सफल होता है| लोग उसके गुण गाते है| एक प्रसिद्ध लेखक का कहना है की वह व्यक्ति महान है जो कहता है की मेरे पास समय का अभाव है |
निष्कर्ष : हमें समय पर सभी काम करने की आदत डालनी चाहिए| क्षण-क्षण का लेखा-जोखा तैयार करना चाहिए और उसी के अनुसार काम करना चाहिए| क्योंकि क्षण से मिनट, मिनट से घंटे और घंटे से दिन, सप्ताह, माह और वर्ष बनते है|
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |