1. बिहार राज्य के घरेलु उत्पाद में किस क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान होता है ?
उत्तर :- तृतीयक अथवा सेवा क्षेत्र का
2. बिहार राज्य की वर्त्तमान विकास दर क्या है ?
उत्तर :- 5 प्रतिशत
3. राष्ट्रीय आय क्या है ?
उत्तर :- राष्ट्रीय आय किसी देश के अन्दर एक निश्चित अवधि में उत्पादित समस्त वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है | जिसमे विदेशों से प्राप्त होनेवाले आय भी सम्मिलित है |
4. राष्ट्रीय आय का सृजन किस प्रकार होता है ?
उत्तर :- राष्ट्रीय आय का सृजन अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की उत्पादन प्रक्रिया के अंतर्गत होता है |
5. राष्ट्रीय आय को साधन लागत पर राष्ट्रीय आय क्यों कहते है ?
उत्तर :- राष्ट्रीय आय का उत्पादन के साधनों पर वितरण होने के कारण इसे साधन लागत पर राष्ट्रीय आय कहा जाता है |
6. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किस संस्था द्वारा की जाती है ?
उत्तर :- राष्ट्रीय आय की गणना केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन दवारा की जाती है |
7. प्रतिव्यक्ति आय से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- किसी देश की कुल आय में कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल आता है वह उस देश की औसत या प्रतिव्यक्ति आय कहलाती है |
प्रतिव्यक्ति आय = राष्ट्रीय आय /जनसंख्या
8. बिहार की प्रतिव्यक्ति आय कम होने के क्या कारण है ?
उत्तर :- जनसंख्या वृद्धि, आंचलिक विषमता तथा अधिक कमजोर प्रशासन बिहार की प्रतिव्यक्ति आय कम होने के कारण है |
9. बिहार के किस जिले की प्रतिव्यक्ति आय सबसे अधिक और किस जिले की सबसे कम है ?
उत्तर :- बिहार में पटना जिले की प्रतिव्यक्ति आय अधिक और शिवहर जिले की प्रतिव्यक्ति आय सबसे कम है |
10. क्या राष्ट्रीय आय में वृद्धि प्रतिव्यक्ति आय को प्रभावित करती है ?
उत्तर :- राष्ट्रिय आय में वृद्धि प्रतिव्यक्ति आय में भी वृद्धि करती है |
11. देश के मानक को कौन-सी संस्था निर्धारित करती है ?
उत्तर ;- डायरेक्टोरेट आफ इकोनामिक्स एंड स्टेटिस्टिक्स
12. भारत की प्रक्तिव्यक्ति आय अमेरिकी प्रक्तिव्यक्ति आय का कौन-सा हिस्सा है ?
उत्तर :- 1/48
13. किसी देश या राज्य की आय का मुख्य स्रोत क्या होता है ?
उत्तर :- किसी देश या राज्य की आय का मुख्य स्रोत उसकी उत्पाद क्रियाएँ होती है |
14. बिहार की आय का प्रधान स्रोत क्या होता है ?
उत्तर :- एनी राज्यों के समान ही बिहार की आय का प्रधान स्रोत उसका राज्य घरेलु उत्पाद है |
15. राज्य घरेलु उत्पाद क्या है ?
उत्तर :- राज्य घरेलु उत्पाद में उत्पादित सभी वस्तुएँ और सेवाएं है और यह इनके बाजार मूल्य के बराबर होता है |
16. राज्य घरेलु उत्पाद का आकलन किस आधार पर किया जाता है ?
उत्तर :- राज्य घरेलु उत्पाद का आकलन दो आधार पर किया जाता है - सकल राज्य घरेलु उत्पाद तथा शुद्ध राज्य घरेलु उत्पाद |
17. एक बंद अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- एक बंद अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था होती है तथा इसका विदेशियों से कोई आर्थिक संबंध नहीं रहता है |
18. एक खुली अर्थव्यवस्था क्या है ?
उत्तर :- एक खुली अर्थव्यवस्था वह है जिसका दुसारे देशों से भी व्यापारिक तथा आर्थिक संबंध होता है |
19. कुल घरेलु उत्पाद क्या है ?
उत्तर :- कुल अथवा सकल घरेलु उत्पाद एक देश की भौगोलिक सीमाओं के अंदर एक लेखा वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है |
20. कुल राष्ट्रीय उत्पाद से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- कुल राष्ट्रीय उत्पाद देश में एक वर्ष के अंतर्गत उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है जिसमे विदेशों से प्राप्त शुद्ध आय भी सम्मिलित है |
21. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद क्या है ?
उत्तर :- देश की कुल राष्ट्रीय उत्पादन में से व्यय अथवा खर्च की विभिन्न मदों को निकाल देने के बाद जो शेष बचता है, वह शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद है |
22. राष्ट्रीय आय को मापने के मुख्य तरीके क्या है ?
उत्तर :- राष्ट्रीय आय की माप या गणना करने के तीन मुख्य तरीके है - उत्पत्ति-गणना पद्धति, आय-गणना पद्धति और व्यय गणना पद्धति |
23. भारत की राष्ट्रीय आय का सर्वप्रथम किसके द्वारा अनुमान लगाया गया था ?
उत्तर :- संभवत सर्वप्रथम दादाभाई नौरोजी ने 1868 में भारत की राष्ट्रीय आय 340 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया था |
24. भारत के किन राज्यों की प्रतिव्यक्ति आय अपेक्षाकृत अधिक है ?
उत्तर :- हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडू आदि देश के विकसित राज्य है तथा इनकी प्रतिव्यक्ति आय अपेक्षाकृत अधिक है |
best notes Bihar board 10th objective question 2022
ReplyDelete