Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Bharati Bhawan Class 10th Physics | Chapter 4. Electric Current | Very Short Question Answer | भारती भवन क्लास 10वीं भौतिकी | अध्याय 4 विधुत-धारा | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan Class 10th Physics  Chapter 4. Electric Current  Very Short Question Answer  भारती भवन क्लास 10वीं भौतिकी  अध्याय 4 विधुत-धारा  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. विभव और विभवान्तर के S.I. मात्रक क्या है ?

उत्तर :- विभव और विभवान्तर दोनों का S.I. मात्रक वाल्ट (V) है |

2. विद्युत परिपथ किसे कहते है ?

उत्तर :- जिस पथ पर होकर विद्युत-धारा का प्रवाह होता है, उसे विद्युत परिपथ ( electric circuit ) कहते है |

3. विद्युत धारा की प्रबलता की परिभाषा दें | 

उत्तर :- किसी चालाक के किसी अनुप्रस्थ-काट को पार करनेवाली विद्युत धारा की प्रबलता उस अनुप्रस्थ उस अनुप्रस्थ काट से होकर प्रति एकांक (इकाई) समय में प्रवाहित आवेश का परिमाण है | 

4. विद्युत धारा का S.I. मात्रक क्या है ?

उत्तर :- एम्पियर (A)

5. इलेक्ट्रान पर कितना आवेश रहता है ?

उत्तर :-  1.6 x 10 -19  कुलाम आवेश रहता है

6. विद्युत धारा के मात्रक की परिभाषा दें | 

उत्तर :- किसी चालाक के अनुप्रस्थक काट से यदि एक सेकेण्ड (s) को एक कुलाम (c) आवेश प्रवाहित होता है, तो उस काट से पार करनेवाली विद्युत धारा की प्रबलता एक एम्पियर कहलाती है |

7. क्या विभव धनात्मक, ऋनात्मक एवं शून्य हो सकता है | 

उत्तर :- हाँ संभव है |

8. ऐमिटर को किसी विद्युत परिपथ में समान्तर क्रम में जोड़ा जाता है या श्रेणीक्रम में ?

उत्तर :- श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है | 

9. ऐमिटर तथा वोल्टमीटर में किसका प्रतिरोध अधिक होता है ?

उत्तर :- वोल्टमीटर का अधिक होता है |

10. एम्पियर, एवं ओम नामक मात्रकों में कोई एक अन्य गुनाज है | इनमे वह एक कौन है ?

उत्तर :- V = IR है |

11. उस युक्ति का नाम लिखिए जो किसी चालाक के सिरों के बीच विभवान्तर बनाए रखने में सहायता करती है |

उत्तर :- सेल किसी चालाक के सिरों के बीच विभवान्तर बनाए रखने में सहायक करती है | 

12. यह कहने का क्या तात्पर्य है की दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर 1v है ?

उत्तर :- यदि 1 कुलाम (c) धन आवेश को एक बिंदु से दुसरे बिंदु तक ले जाने में 1 जुल (j) कार्य करना पड़े तो इन दोनों बिन्दुओं के बीच विभवान्तर 1 वोल्ट कहलाता है | 

13. किसी विद्युत परिपथ में दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर मापने के लिए वोल्टमीटर को किस प्रकार संयोजित किया जाता है ?

उत्तर :- समान्तर क्रम में 

14. विद्युत धारा, प्रतिरोध एवं विभवान्तर के बीच क्या संबंध है ?

उत्तर :- R = V/I 

15. प्रतिरोध का मात्रक क्या है ?

उत्तर :- ओम (ꭥ)

16. ओम के नियम में किसका ताप अचर रहता है ?

उत्तर :- ओम के नियम से 

R = ῤ x I/A 

ῤ (rho) दी गए ताप पर तार के पदार्थ के लिए नियतांक है |

17. ओम के नियम का गणित रूप क्या है ?

उत्तर :-ꚙ V 

या, I = V/R 

18. विद्युत विभव से क्या समझते है ?

उत्तर :- एकांक धन आवेश का अनंत से किसी बिंदु तक लाने में किए गए कार्य को उस बिंदु का विधुत वैभव कहते है |

19. सरल सेल से धन ध्रुव का कार्य कौन करता है ?

उत्तर :- तांबे का प्लेट 

20. प्रतिरोधकता का S.I. मात्रक क्या है ?

उत्तर :- ओम मीटर (ꭥm) है|  

21. किसी चालक में धारा के प्रवाह से उष्मा में आतंरिक ऊर्जा का व्यंजक लिखे | 

उत्तर :- U = V2/R *t (जहाँ V = विभवान्तर, R = प्रतिरोध और t = समय )

22. विद्युत शक्ति किसे कहते है ?

उत्तर :- किसी विद्युत-परिपथ में विद्युत ऊर्जा के व्यय की दर को उस परिपथ की विद्युत शक्ति कहा जाता है |

23. यदि किसी बल्ब पर 220V, 60W लिखा हो, तो इसका अर्थ होता है ?

उत्तर :- यदि किसी बिजली के बल्ब पर 220V, 60W लिखा हो, तो इसका अर्थ होता है की यदि किसी मकान के विद्युत परिपथ में इसे लगा दिया जाए तो यह 220 V के विभवान्तर पर 60 W शक्ति का उपयोग करेगा, यानी की प्रति सेकंड इस बल्ब के कारण 60 जुल विद्युत ऊर्जा का व्यय होगा | 

24. किलोवाट-घंटा (k-Wh) क्या है ?

उत्तर :- मकानों आदि में विद्युत की खपत की माप के लिए जुल (j) एक छोटा मात्रक है | इसके लिए साधारणतया किलोवाट घंटा का उपयोग किया जाता है | 1 किलोवाट घंटा को 1 यूनिट विद्युत ऊर्जा भी कहा जाता है |

1 kWh = 3.6 x  106 J  

25. श्रेणी क्रम में जुड़े प्रतिरोधकों का समतुल्य प्रत्येक प्रतिरोधक के प्रतिरोध के मान से कम होता है या अधिक ?

उत्तर :- अधिक होता है |

26. तीन विद्युत उपस्करों के नाम लिखें जिनमे विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव का उपयोग होता है ?

उतर :- बिजली का चुल्हा (हीटर), विद्युत इस्तरी (आयरन), रूम हीटर आदि | 

27. मात्रक एम्पियर, वोल्ट एवं वाट में कोई एक अन्य दोनों का गुणज है | इनमे वह एक कौन है ?

उत्तर :- वाट है | 

28. बिजली के बल्ब का फिलामेंट टंगस्टन का क्यों बना होता है ?

उत्तर :- टंगस्टन का फिलामेंट इसलिए बनाया जाता है की इसका गलनांक अत्यधिक उच्च (लगभग 3400० C) होता है | यह बिना गले 2700० C का श्वेत-तप्त ताप प्राप्त कर सकता है | चूँकि टंगस्टन की प्रतिरोधकता बहुत कम होती है, इसलिए पतला और लंबा तंतु लेना पड़ता है ताकि प्रतिरोध अधिक हो सके और ऊष्मा अधिक उत्पन्न हो सके|  

29. विद्युत शक्ति का मात्रक क्या है ?

उत्तर :- वाट है (वाट = वोल्ट x एम्पियर)

30. विद्युत धारा द्वारा प्रदत्त ऊर्जा की दर का निर्धारण कैसे किया जाता है ?

उत्तर :- विद्युत धारा द्वारा प्राप्त ऊर्जा की दर का निर्धारण एकांक समय में उपभुक्त विद्युत ऊर्जा से की जाती है  |

31. प्रत्यावर्ती धारा किस उअपकरण से प्राप्त होती है ?

उत्तर :- जनित्र से 

32. विद्युत हीटर में तार की कुंडली किस धातु की बनी होती है ?

उत्तर :- निक्रोम की बनी होती है |

33. विद्युत हीटर में विद्युत धारा के किस प्रभाव का उपयोग होता है ?

उत्तर :- उष्मीय प्रभाव का |

34. विद्युत धारा के में किस प्रभाव से बिजली की घंटी कार्य करती है ?

उत्तर :- उष्मीय प्रभाव से कार्य करती है | 

35. दिष्ट धारा के कुछ स्रोतों के नाम लिखें | 

उत्तर :- सेल ( या बैटरी ), दायानेमों ( या दश्त धारा जनित्र )

36. विद्युत फ्यूज में प्रयुक्त तार की क्या विशेषताएँ होनी चाहिए ?

उत्तर :- उच्च प्रतिरोधकता एवं कम गलनांक | 

37. 6V की बैटरी से गुजरनेवाली 1C आवेश को कितनी ऊर्जा डी जाती है ?

उत्तर :- V = 1C x 6V = 6J 

38. 220 V पर चालित एक लैम्प 20A की धारा लेता है | लैंप का प्रतिरोध कितना है ?

उत्तर :- R = V/I 

प्रश्न से, R = 220V /20A 

= 11 

39. एक चालक का प्रतिरोध 5ꭥ है | इसमे 0.5A की धारा प्रवाहित करने पर उत्पन्न विभवान्तर कितना होगा ?

उतर :- V = IR 

                = 0.5A x 5ꭥ = 2.5 V 

40. एक विद्युत बल्ब पर 100W-220W अंकित है | बल्ब से प्रवाहित विद्युत धारा का मान कितना होगा ?

उत्तर :- विद्युत धारा I = P/V 

= 100W/220V  

= 5/11x A 

41. 220V मेंस जोड़ने पर एक आर्क-लैंप 20A की धारा लेता है | आर्कलैंप का प्रतिरोध क्या है ?

उत्तर :- R = V/I 

= 220V /20A 

= 11

Post a Comment

0 Comments