Bharati Bhawan Class 10th Physics | Human Eye: Atmospheric Refraction: Chromatic Aberration | Very Short Answer Questions | भारती भवन कक्षा 10 भौतिकी | मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण-विक्षेपण | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न | BharatiBhawan.org

Bharati Bhawan
0

Bharati Bhawan Class 10th Physics | Human Eye: Atmospheric Refraction: Chromatic Aberration | Very Short Answer Questions | भारती भवन कक्षा 10 भौतिकी | मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण-विक्षेपण | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न | BharatiBhawan.org
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न :-

1. नेत्र के उस गुण को जो विभिन्न दूरियों पर स्थित वस्तुओं को फोकस करने में सहायता करता है, उसे क्या कहते है ?

उत्तर :- समंजन क्षमता 

2. क्या भिन्न-भिन्न दूरियों पर स्थित वस्तुओं के प्रतिबिम्ब को फोकस करने के लिए नेत्र लेंस की फोकस दुरी सिलीयरी पेशियों द्वारा परिवर्तित होती है ?

उत्तर :- हाँ सिलीयरी पेशियों के द्वारा भिन्न-भिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं का परिवर्तन होता है | 

3. किसी व्यक्ति के चश्मे में लगे लेंस की क्षमता + 1.5D है | लेंस उत्ताल है या अवतल ?

उत्तर :- यदि किसी व्यक्ति के चश्मे में लगे हुए लेंस की क्षमता +1.5D है तो यह लेंस उत्ताल लेंस है |  

4. मानव नेत्र के तीन मुख्य दृष्टि के नाम लिखे | 

उत्तर :- (i) निकट-दृष्टि दोष 

(ii) दूर-दृष्टि दोष 

(iii) ज़रा-दूरदर्शिता 

5. स्पस्ट दुरी की न्यूनतम दुरी क्या है ?

उत्तर :- जिस न्यूनतम दुरी तक आँख वस्तु को साफ-साफ देख सकता है, उसे स्पस्ट दुरी का न्यूनतम दुरी कहते है | 

6. स्पस्ट दृष्टि की न्यूनतम मान लगभग कितना होता है ?

उत्तर :- लगभग 25 cm होता है | 

7. नेत्र की सामान्य दृष्टि (normal vision) के लिए दूर-बिंदु (far point) और निकट-बिंदु (near point) क्या है ?

उत्तर :- नेत्र की सामान्य दृष्टि के लिए दूर-बिंदु अनंत दुरी पर और निकट-बिंदु 25 cm पर होता है |  

8. जब हम नेत्र से किसी वस्तु की दुरी को बढ़ा देते है तो नेत्र में प्रतिबिम्ब-दुरी का क्या होता है ?

उत्तर :- जब हम नेत्र से किस वस्तु की दुरी को बढ़ा देते है तो नेत्र्मे समंजन के कारण प्रतिबिंब-दुरी में परिवर्तन नहीं होता है | 

9. एक व्यक्ति जिसका नेत्र निकट-दृष्टि दोष से ग्रसित है, 1.5 m से अधिक दुरी पर की वस्तुओं को स्पस्ट नहीं पाता है | सामान्य दृष्टि प्राप्त करने के लिए उसे किस प्रकार के लेंस की आवश्यकता होगी ?

उत्तर :- कोई व्यक्ति जिसका नेत्र निकट-दृष्टि दोष से ग्रसित है, 1.5 m से अधिक दुरी पर की वस्तुओं को स्पस्ट नहीं देख पाता है| सामान्य दृष्टि प्राप्त करने के लिए उसे अपसारी या अवतल लेंस की आवश्यकता होगी | 

10. एक विद्यार्थी अपने क्लास के अंतिम पंक्ति में बैठने पर ब्लैकबोर्ड पर की लिखावट स्पस्ट नहीं देख पाता है | उसकी आँख किस प्रकार के दोष से ग्रसित है ? इस दोष को दूर करने के लिए उसे किस प्रकार के लेंस का व्यवहार करना होगा ?

उत्तर :- इस दोष को दूर करने के लिए उसे अपसारी या अवतल लेंस का व्यवहार करना होगा | 

11. नेत्र लेंस की फोकस-दुरी कम हो जाने से कौन-सा दृष्टि दोष होता है ?

उत्तर :- निकट-दृष्टि दोष उत्पन्न होता है |  

12. एक व्यक्ति के चश्मे में अवतल लेंस लगा है | वह किस दृष्टि के दोष से पीड़ित है ?

उत्तर :- वह निकट-दृष्टि दोष से पीड़ित है | 

13. किस दृष्टि-दोष में किसी वस्तु का प्रतिबिंब रेटिना के पीछे बनता है ?

उत्तर :- दूर-दृष्टि दोष में 

14. एक स्पस्ट चीत्र द्वारा निकट दृष्टि दोष का वर्णन करें |

उत्तर :-

Bharati Bhawan Class 10th Physics  Human Eye Atmospheric Refraction Chromatic Aberration  Very Short Answer Questions  भारती भवन कक्षा 10 भौतिकी  मानव नेत्र  वायुमंडलीय अपवर्तन  वर्ण-विक्षेपण  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न  BharatiBhawan.org
BharatiBhawan.org

15. दीर्घ-दृष्टि दोष किस प्रकार के लेंस द्वारा दूर किया जाता है ?

उत्तर :- दीर्घ-दृष्टि दोष उत्ताल लेंस द्वारा दूर किया जाता है |

16. तारों के टिमटिमाने की व्याख्या किस सिद्धांत पर आधारित है ?

उत्तर :- तारों के टिमटिमाने की व्याख्या वायुमंदालीय अपवर्तन के सिद्धांत पर आधारित है | 

17. श्वेत प्रकाश के विभिन्न वर्णों (रंगों) में विभक्त होने की घटना को क्या कहते है ?

उत्तर :- श्वेत प्रकाश के विभिन्न वर्णों में विभक्त होने की घटना को वर्ण-विक्षेपण कहा जाता है | 

18. जब श्वेत प्रकाश एक प्रिज्म से होकर गुजरता है किस वर्ण (रंग) का प्रकाश सबसे अधिक विचलित होता है और किस वर्ण (रंग) का सबसे कम विचलित होता है ?

उत्तर :- जब श्वेत प्रकाश एक प्रिज्म से होकर गुजरता है तो बैंगनी वर्ण (रंग) का प्रकाश सबसे अधिक विचलित होता है और लाल वर्ण (रंग) का सबसे कम विचलित होता है |

19. क्या प्रकाश का रंग (वर्ण) प्रकाश-तरंगो के तरंगदैर्ध्य पर निर्भर करता है ?

उत्तर :- हाँ 

20. प्रकाश के किस रंग के लिए तरंगदैर्ध्य अधिकतम होता है ?

उत्तर :- लाल रंग 

21. लाल रंग दूर से देखने पर भी लाल क्यों दिखाई देता है ?

उत्तर :- क्योंकि लाल रंग का तरंगदैर्ध्य (Ỿ)का मान सबसे अधिक होता है | 

22. क्या कारण है की आकाश का रंग नीला दिखाई पड़ता है ?

उत्तर :- प्रकाश प्रकीर्णन के कारण अन्य रंग यहाँ तक नहीं पहुँच पाता है | 

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!