कक्षा~8वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 1 संसाधन : लघु उत्तरीय प्रश्न : Class 8th Bharati Bhawan Geography Chapter 1 Resources : Short answer question : BharatiBhawan.org

Bharati Bhawan
1

कक्षा~8वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 1 संसाधन  लघु उत्तरीय प्रश्न  Class 8th Bharati Bhawan Geography Chapter 1 Resources  Short answer question  BharatiBhawan.org
https://BharatiBhawan.org
 लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर :

1. उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों का वर्गिकरण करें |

उत्तर :- उतपत्ति के आधार पर संसाधनों को दो भागों में बाँटा गया है 

(i) जैव संसाधन में सभी सजीव शामिल है, जैसे- पेड़-पौधे, जीव-जंतु आदि 

(ii) अजैव संसाधन में सभी निर्जीव वस्तुएँ शामिल है, जैसे-चट्टान, खनिज, भवन, रेल आदि |

2. संभाव्य और विकसित संसाधनों में अंतर बताएँ |

उत्तर :- (क) संभाव्य संसाधन की कुल मात्रा का पता नहीं होता, परन्तु उसके होने की संभावनाएँ होती है | भविष्य में इनका उपयोग किया जा सकता है, जैसे लद्दाख क्षेत्र का युरेनियम तथा केरल में मिलनेवाली थोरियम |

(ख) विकसित संसाधन को ज्ञात संसाधन भी कहा जाता है | इनका वर्तमान में उपयोग किया जाता है | सभी खनिज पदार्थ जिनका खनन किया जा रहा है, वास्तविक संसाधन है | मध्य प्रदेश में मिलनेवाला मैंगनीज, राजस्थान का ताँबा |

3. मानवनिर्मित संसाधन को स्पस्ट करें |

उत्तर :- उत्पादन, उपभोग और आर्थिक विकास के उद्देश्य से मानव जिस संसाधन का निर्माण करता है, उसे मानवनिर्मित संसाधन कहा जाता है, जैसे - भवन, रेलमार्ग, सडक, औजार, कृषि-यंत्र, मशीन इत्यादि |

4. सतत पोशनिय विकास किन बातों पर जोर देता है ?

उत्तर :- संसाधनों विशेषकर अनविकरनीय संसाधनों का उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से किया जाना जरुरी है | संसाधनों के बिना कोई भी देश उन्नति नहीं कर सकता | इसके निरंतर उपलब्ध रहने पर ही समाज की निरंतर प्रगति संभव है | यदि हम मानवजनित के अस्तित्व के आगे भी बरकरार रखना चाहते है तो संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है | संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग एवं इनके नवीकरण के लिए पर्याप्त समय देना संसाधन संरक्षण कहालाता है |  

5. संसाधनों के असमान वितरण पर अपने विचार प्रस्तुत करें | 

उत्तर :- स्थलरुप में भिन्नता के कारण पृथ्वी पर प्राकृतिक संसाधनों के वितरण में भिन्नताएं मिलाती है | इन भिन्नताओं में स्थलरुप, जलवायु, अक्षांश, समुद्र से दुरी एवं ऊँचाई जैसे कारक शामिल है | इसी कारण दक्षनी-पूर्वी एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका एवं मध्यवर्ती हिस्सों में ऊपजाऊ मैदानी क्षेत्र; एशिया, अमेरिका एवं अफ्रीका में खनिज पदार्थ तथा कानाडा, उत्तरी रूस क्षेत्रों में सघन वन पाए जाते है | 

संसाधनों के वितरण की तरह इनके उपयोग में भी असमानताएं है, क्योंकि विश्व के सभी भागो में मानव एक जैसा जीवन व्यतीत नहीं कर रहा है | तकनीकी ज्ञान में अंतर का होना इसका सबसे बड़ा कारण माना जाता है |

6. संसाधन और मूल्य के बीच क्या संबंध है ? स्पस्ट करें | 

उत्तर :- किसी भी संसाधन का मूल्य उसके रूप और गुण में परिवर्तन से बदल जाता है | जैसे- वन में पेड़ो की लकड़ी का कोई आर्थिक मूल्य नहीं होता, परन्तु जब पेड़ की लकड़ी को काटकर फर्नीचर में बदला जाता है तब उसका आर्थिक मूल्य बढ़ जाता है ( क्योंकि उसके रूप और गुण दोनों में परिवर्तन आ जाता है )| सभी संसाधन का आर्थिक मूल्य नहीं होता | कुछ संसाधनों का आर्थिक मूल्य होता है तो कुछ का नहीं |  

7. नवीकरणीय संसाधन को उदाहरण देकर स्पस्ट करें |

उत्तर :- नवीकरणीय संसाधनों की उपलब्धता प्रकृति में हमेशा बनी रहती है | मानव के उपयोग से इनके कुल भण्डार पर कोई असर नहीं पड़ता, जैसे- सूर्य की किरणे एवं पवन | मृदा और जल जैसे संसाधनों पर मानवीय गतिविधियों का प्रभाव पड़ सकता है | ऐसे संसाधनों के उपयोग के लिए पुनचक्रन विधि को अपनाना जरुरी है |

8. प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग में भिन्नता को उदाहरण के साथ समझाएँ |

उत्तर :- प्रकृति में पाए जानेवाले सभी उपयोगी एवं लाभकारी चीजें प्राकृतिक संसाधन है, जैसे- भूमि, मृदा, जल, वायु, जीव-जंतु, खनिज पदार्थ इत्यादि | 

Post a Comment

1Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!