Bseb matric sent up Social Science Question Paper With Answer
इस पोस्ट के माध्यम से सेंट अप परीक्षा के Social Science विषय के प्रश्न पत्र का PDF डाउनलोड कर सकते है । इसके साथ-साथ Objective और Subjective प्रश्नों का उत्तर भी डाउनलोड कर सकते है ।
Bseb matric sent up Matric 2025- EXAM CENTER
इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना पड़ेगा ।
Admit Card Of 10th sent up exam 2025
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह आपके विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाला एकमात्र जांच परीक्षा है।
प्रश्न पत्र कहां से आएगा ?
कक्षा 10वीं के सेंट अप परीक्षा 2024 का प्रश्न पत्र में 100% पुरे सिलेबस से प्रश्न रहेगा |
कॉपी का जांच कहां होगा ?
मैट्रिक के सेंट अप परीक्षा के कॉपी का मूल्यांकन आपके विद्यालय के स्तर पर ही होगा।
CLASS 10 sent up exam Social Science Question Paper
1. हिन्द- चीन के प्रति फ्रांस की औपनिवेशिक योजना क्या थी ?
उत्तर – हिन्द-चीन को अपना उपनिवेश बनाने के लिए फ़्रांस की योजनाएं इस प्रकार थीं: –
- डच और ब्रिटिश कंपनियों से व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना
- व्यापारिक लाभ हासिल करना
- सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र पर नियंत्रण करना
4. साइमन कमीशन का उद्देश्य क्या था?
उत्तर – साइमन कमीशन का उद्देश्य भारत का राजनीतिक भविष्य तय करना था। ब्रिटिश सरकार द्वारा 1927 में भारत सरकार अधिनियम 1919 के कामकाज की समीक्षा करने और सुधारों का सुझाव देने के लिए साइमन कमीशन की नियुक्ति की गई थी।
5. अहस्तक्षेप की नीति क्या है?
उत्तर -वारेन हेस्टिंग्स के उत्तराधिकारी कार्नवालिस और जॉन शोर ने भारतीय शासकों के मामले से अपने को अलग रखने की कोशिश की, जिसे ‘ अहस्तक्षेप की नीति’ कहते हैं।
7. जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क की भूमिका का वर्णन करें।
उत्तर – ओटो वॉन बिस्मार्क: ये प्रसिया के मुख्य मंत्री थे जिन्होंने जर्मनी के एकीकरण की बुनियाद रखी थी। इस काम में बिस्मार्क ने प्रसिया की सेना और प्रशासन तंत्र का सहारा लिया था। सात सालों में तीन युद्ध हुए ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और फ्रांस के खिलाफ| प्रसिया की जीत के साथ युद्ध समाप्त हुए और इस तरह से जर्मनी एकीकरण का काम पूरा हुआ। प्रसिया के राजा विलियम प्रथम को जर्मन का बादशाह घोषित किया गया। इसके लिए वास में 1871 की जनवरी में एक समारोह का आयोजन हुआ था। नए राष्ट्र ने जर्मनी में मुद्रा, बैंकिंग, और न्याय व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर खास ध्यान दिया। अधिकतर मामलों में प्रसिया के कायदे कानून ही जर्मनी के लिए आदर्श का काम करते थे।
राजनीति विज्ञान / Political Science
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 9 से 12 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 9 to 12 are Short Answer Type. Answer any 2 Questions. Each question carries 2 marks.
11. समवर्ती सूची के अंतर्गत कौन-कौन विषय आते हैं ?
उत्तर – भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में दी गई समवर्ती सूची में ये विषय आते हैं:- शिक्षा, वन, वन्यजीवों और पक्षियों का संरक्षण, न्याय प्रशासन, आपराधिक कानून, विवाह और तलाक, दिवालियापन, कारखाने, ट्रेड यूनियन, गोद लेना
12. संघीय व्यवस्था के मूल उद्देश्य क्या है ?
उत्तर – संघीय व्यवस्था के उद्देश्य इस प्रकार हैं: केंद्र और राज्यों दोनों को संप्रभु शक्तियाँ प्रदान करना। देश की एकता की रक्षा करना और उसे बढ़ावा देना, साथ ही साथ क्षेत्रीय विविधता को समायोजित करना ।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Question
प्रश्न संख्या 13 और 14 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 4 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 13 and 14 are Long Answer Type. Each question carries 4 marks.
14. भारत में संघ – राज्य संबंध पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर – भारतीय संविधान के निर्माताओं ने बताया कि भारतीय योजना ‘सहकारी संघवाद’ की थी, जो संघीय भावना की इच्छा को दर्शाता है। इसलिए, भारतीय संघवाद का उद्देश्य केंद्र और राज्य(ओं) के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देना है। संविधान उन क्षेत्रों को सीमांकित करता है जिन्हें केंद्र द्वारा विशेष रूप से कानून बनाया जा सकता है, जिन्हें राज्यों द्वारा विशेष रूप से कानून बनाया जा सकता है, और जिन्हें केंद्र और राज्य दोनों द्वारा समवर्ती रूप से कानून बनाया जा सकता है। यदि राज्य विधानमंडल द्वारा पारित कोई कानून समवर्ती सूची में संसद के किसी क़ानून के साथ संघर्ष करता है, तो संसद का कानून ही मान्य होगा। इस प्रकार,
भारतीय संवैधानिक ढांचा संसद द्वारा पारित कानूनों को राज्यों के कानूनों पर वरीयता देता है।
अर्थशास्त्र / Economics
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 15 से 18 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 15 to 18 are Short Answer Type. Answer any 2 Questions. Each question carries 2 marks.
15. राष्ट्रीय आय की गणना में आने वाली किन्हीं दो कठिनाइयों को लिखिए।
उत्तर – राष्ट्रीय आय की गणना में अनेक कठिनाइयों आती हैं जो निम्न प्रकार हैं –
- कम विकसित देशों में वस्तु विनिमय प्रणाली प्रचलित होने के कारण राष्ट्रीय आय का सही अनुमान नहीं लग पाता है।
- देश में व्याप्त अशिक्षा के कारण सही-सही सूचनाएँ प्राप्त करना सम्भव नहीं होता है।
16. मानव विकास सूचकांक क्या है ?
उत्तर – मानव विकास सूचकांक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा प्रकाशित किया जाता है। यह मानव विकास का सबसे प्रसिद्ध सूचकांक है। यह इस विचार पर आधारित है कि मानव विकास का मतलब है कि लोगों का जीवन लंबा और स्वस्थ हो, वे जानकार हों और उनका जीवन स्तर अच्छा हो।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Question
प्रश्न संख्या 19 और 20 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 4 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 19 and 20 are Long Answer Type. Each question carries 4 marks.
20. साख पत्र क्या है ? मुद्रा के कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर – साख पत्र किसी बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा भेजा गया एक दस्तावेज है जो यह गारंटी देता है कि विक्रेता को क्रेता से भुगतान समय पर और पूरी राशि के रूप में प्राप्त होगा। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उद्योग में अक्सर साख पत्रों का उपयोग किया जाता है। मुद्रा के इन चार कार्यों को अंग्रेजी के एक पद के रूप में व्यक्त किया गया है जिसका हिन्दी रूपान्तरण इस प्रकार है-मुद्रा के कार्य चालू/मानक, माध्यम, पान, भंडार।
(i)विनिमय का माध्यम (Medium of Exchange)-प्रारंभ से ही मुद्रा ने समाज में विनिमय-माध्यम का आवश्यक कार्य पूरा किया है। विनिमय-माध्यम के रूप में मुद्रा सब वस्तुओं के लेन-देन को सम्भव बनाती है। उत्पादक अपना माल थोक-विक्रेताओं को मुद्रा के बदले में बेचते हैं थोक-विक्रेता वही माल उपभोक्ताओं को मुद्रा के बदले में बेचते हैं।
(ii) मूल्य का सामान्य मापन (Common Measure of Value)-मुद्रा द्वारा अर्थव्यवस्था में उत्पन्न समस्त वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य मापा जाता है। वस्तु-विनिमय में यह निर्णय करना कठिन था कि वस्तु की मात्रा-विशेष के बदले दूसरी वस्तु की कितनी मात्रा प्राप्त होनी चाहिए। मुद्रा ने सामान्य मूल्य-मापक का कार्य सम्पन्न करके समाज को इस कठिनाई से मुक्त कर दिया है। (ii) क्रय शक्ति एवं मूल्य का भण्डारण का कार्य, (iv) मुद्रा की सर्वमान्यता ,(v) भविष्य में स्थगित भुगतान के मानक का काम।
भूगोल / Geography
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 21 to 26 are Short Answer Type. Answer any 3 Questions. Each question carries 2 marks.
21. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर – हरित क्रान्ति : कृषि उत्पादों तथा कृषि से सम्बन्धित औजारों, कीटनाशी, खाद उन्नत किस्म का बीज आदि को विकसित करने की प्रणाली को हरित क्रान्ति कहते हैं जिससे अन्न, दूध, कपास, फल आदि का उत्पादन अधिक से अधिक हो सके । इस क्रांति की शुरुआत 1960 के दशक में हुई थी और इसका असर 1980 के दशक तक रहा.
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |