कक्षा 10वीं समाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र उत्तर सहित- सितम्बर मासिक परीक्षा 2024-इस पोस्ट में बिहार बोर्ड से आयोजित मासिक परीक्षा (सितम्बर) 2024 का प्रश्न पत्र दिया गया है । यदि आप भी बिहार बोर्ड से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 में देंगे । तो आपके लिये स्कूल स्तर पर monthly exam September 2024 का आयोजन 23 सितम्बर से 26 सितम्बर तक हो रहा है । आपके मासिक परीक्षा (सितम्बर) के सामाजिक विज्ञान विषय का अरिजनल प्रश्न पत्र उत्तर के साथ दिया गया है । इस पोस्ट के माध्यम से बिहार बोर्ड 10th मासिक परीक्षा (सितम्बर) 2024 के सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र उत्तर के साथ डाउनलोड कर सकते है ।
Bihar Board Class 10 Monthly Exam September Social science Question Paper With Answer
इस पोस्ट के माध्यम से मासिक परीक्षा (सितम्बर) के सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र का PDF डाउनलोड कर सकते है । इसके साथ-साथ Objective और Subjective प्रश्नों का उत्तर भी डाउनलोड कर सकते है।
10th Monthly Exam September 2024- EXAM CENTER
इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना पड़ेगा ।
Admit Card Of 10th Monthly Exam September 2024
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह आपके विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाला एकमात्र आंतरिक जांच परीक्षा है।
प्रश्न पत्र कहां से आएगा ?
कक्षा 10th के मासिक परीक्षा (सितम्बर) 2024 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में सितम्बर माह तक पढ़ाए गए पाठ से प्रश्न आएगा
कॉपी का जांच कहां होगा ?
कक्षा 10th के मासिक परीक्षा के कॉपी का मूल्यांकन आपके विद्यालय के स्तर पर ही होगा।
CLASS 10 Monthly Exam September 2024 Social science Question Paper
CLASS 10th | Monthly Exam September 2024 |
SESSION | 2024-25 |
SUBJECT/CODE | Social science |
EXAM DATE | 24/09/2024 |
SITTING | 2nd SHIFT |
TIME | 12.45 PM-02.15 PM |
BSEB Class 10 Monthly Exam September 2024 Social science Objective Answer Key –
Q.N. | ANS | Q.N. | ANS |
1. | A | 16. | A |
2. | D | 17. | A |
3. | A | 18. | B |
4. | D | 19. | B |
5. | B | 20. | A |
6. | B | 21. | D |
7. | B | 22. | A |
8. | A | 23. | A |
9. | D | 24. | B |
10. | A | 25. | C |
11. | A | 26. | A |
12. | C | 27. | B |
13. | B | 28. | C |
14. | B | 29. | A |
15. | D | 30. | C |
10th Monthly Exam September Social science Subjective Question Download Link –
नीचे दिए गए लिंक से आप सब्जेक्टिव प्रश्न का उत्तर पीडीएफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है ।
नोट- यह प्रश्नपत्र और उत्तर 10thके मासिक परीक्षा (जुलाई) 2024 का है । Social science Question Paper
खण्ड – ब / SECTION B
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 1 से 10 तक लघु उत्तरीय हैं। किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दें। सामाजिक विज्ञान के पाँच विषयों में से प्रत्येक से एक प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित है:
इतिहास / History
1. भारत के दो स्टील प्लांटों के नाम लिखें।
उत्तर-भारत में दो प्रमुख स्टील प्लांट के नाम- भिलाई इस्पात कारखाना, छत्तीसगढ़ और दुर्गापुर इस्पात कारखाना, पश्चिम बंगाल है।
राजनीति विज्ञान / Political Science
3 . भारत के दो राजनीतिक दलों के नाम लिखें।
उत्तर- भारत के दो राजनीतिक दलों के नाम- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी है।
अर्थशास्त्र / Economies
5. सरकारी सेवाओं के दो उदाहरण दें।
उत्तर- सरकारी सेवाओं के दो उदाहरण- शिक्षा सेवा और सैन्य सेवा है।
भूगोल / Geography
7. एक्सप्रेस-वे क्या है ?
उत्तर- द्रुतमार्ग, जिन्हे द्रुतगामी मार्ग या एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है, भारतीय सड़क नेटवर्क में सबसे उच्च वर्ग की सड़कें होती है। वे छह या आठ लेन के नियंत्रित-प्रवेश राजमार्ग हैं जहां प्रवेश और निकास छोटी सड़कों के उपयोग द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
आपदा प्रबंधन / Disaster Management
9. हेम(HAM) रेडियो हमारे लिए क्यों उपयोगी है ?
उत्तर- किसी भी एमेच्योर रेडियो को ‘हैम रेडियो’ कहा जाता है और रेडियो ऑपरेटरों को ‘हैम्स’ कहते हैं। हैम रेडियो का उपयोग पूरे शहर में, दुनिया भर में, या यहां तक कि अंतरिक्ष में, बिना इंटरनेट या सेल फोन के बात करने के लिए करते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 11 से 18 तक दीर्घ उत्तरीय हैं। किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें। सामाजिक विज्ञान के चार विषयों में से प्रत्येक से एक 4 x 4 = 16 प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक के लिए 4 अंक निर्धारित है:
इतिहास / History
11. औद्योगीकरण के परिणामस्वरूप होने वाले परिवर्तनों पर प्रकाश डालें।
उत्तर- औद्योगीकरण के परिणामस्वरूप समाज में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए। सबसे प्रमुख था उत्पादन प्रणाली में बदलाव, जहां कुटीर उद्योगों की जगह बड़े पैमाने पर फैक्ट्रियों ने ले ली। इसका असर समाज के विभिन्न वर्गों पर पड़ा, जिसमें शहरीकरण और श्रमिक वर्ग का उदय शामिल था। इसके अलावा, औद्योगीकरण ने व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों का विकास हुआ। वहीं, दूसरी ओर, पर्यावरणीय समस्याएं जैसे प्रदूषण और संसाधनों का अत्यधिक दोहन भी बढ़ा। सामाजिक दृष्टि से, इससे सामाजिक असमानता में वृद्धि हुई और श्रमिकों के शोषण की घटनाएं बढ़ीं। कुल मिलाकर, औद्योगीकरण ने आर्थिक और सामाजिक ढांचे को पूरी तरह से बदल दिया।
राजनीति विज्ञान / Political Science
13 राजनीतिक दल राष्ट्रीय विकास में किस प्रकार योगदान देते हैं ?
उत्तर- किसी भी देश का विकास वहाँ के राजनीतिक दलों की स्थिति पर निर्भर करता है। राष्ट्रीय विकास के लिए जनता को जागरूक, समाज एवं राज्य में एकता एवं राजनीतिक स्थायित्व का होना आवश्यक है। इन सभी कायों में राजनीतिक दल अहम भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय विकास के लिए राज्य एवं समाज में एकता स्थापित होना आवश्यक है। राजनीतिक दल विभिन्न जातियों, धर्मों, वर्गों एवं लिंग के सदस्य होते हैं। ये सभी अपनी अपनी जाति, धर्म, वर्ण एवं लिंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये प्रतिनिधि किसी तरह के विवाद उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान कर लेते हैं, जिससे राज्य में एकता कायम रहती है। राष्ट्रीय विकास की एक प्रमुख शर्त राजनीतिक स्थायित्व भी है। राष्ट्रीय विकास के लिए यह भी आवश्यक है कि शासन के निर्णय में सबकी सहमति और सभी लोगों की भागीदारी हो। संकट के समय राजनीतिक दल रचनात्मक कार्य भी करते हैं, जैसे प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत कार्य आदि। राष्ट्रीय विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की नीतियाँ एवं कार्यक्रम चलाये जाते हैं।
अर्थशाख / Economies
15. सेवा क्षेत्र पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर- सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था का वह हिस्सा है जो कार और टेलीविजन जैसी मूर्त वस्तुएं प्रदान करने के अलावा विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है। सेवा क्षेत्र विकसित देशों में अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा क्षेत्र है। भारतीय अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का योगदान कई गुणा रहा है: सकल घरेलू उत्पाद में इसका हिस्सा 55.2 प्रतिशत है, 10 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रहा है, कुल रोजगार के लगभग एक चौथाई का योगदान दे रहा है, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इन्फ्लो में काफी अच्छा हिस्सा है और कुल निर्यात का लगभग एक तिहाई है| भारत के सेवा क्षेत्र को सेवा क्षेत्र के घटकों में विभाजित किया गया है, आर्थिक और सामाजिक सेवा, जो व्यापार, रेस्तरां, होटल, परिवहन, संचार और भंडारण, वित्तपोषण, अचल संपत्ति, बीमा, व्यावसायिक सेवाएं, सामाजिक और व्यक्तिगत सेवाएं, समुदाय और निर्माण से संबंधित सेवाओं जैसे विभिन्न प्रकार के कार्य करती है।
भूगोल / Geography
17. भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर- स्वाधीनता के बाद हमारे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की विशेषताएँ निम्नलिखित
(i) इस व्यापार की वृद्धि केवल मात्रा तथा मूल्य में ही नहीं हुई बल्कि दिशा में भी परिवर्तत हुई है।
अब इंग्लैंड तथा अन्य राष्ट्र संघ देशों के साथ हमारे व्यापारिक संबंध एक तरफा नहीं रह गए जैसा कि स्वाधीनता से पहले था।
(ii) अब हम विदेशों को कच्चा माल तथा तैयार उत्पाद भी निर्यात करते हैं।
(iii) हमारे प्रमुख उत्पाद हैं-कृषि तथा संबंधित उत्पाद, पेट्रोलियम उत्पाद तथा अयस्क और खनिज। भारत पेट्रोलियम तथा संबंधित उत्पाद, मोती तथा बहुमूल्य रत्न, सोना और चाँदी आदि का आयात करता है।
(iv) अब हमारे व्यापारिक संबंध इंग्लैंड की अपेक्षा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूरोप तथा तेल उत्पादक देशों के साथ हैं।
(v) सार्क (SAARC) देशों के साथ भी भारत के व्यापारिक संबंध बढ़ रहे हैं।
(vi) अमेरिका तथा अरब देशों के बाद चीन के साथ भारत के व्यापारिक संबंध बहुत अच्छे हैं।
Monthly Exam September | CLASS 10TH 2024-25 |
ROUTINE | CLICK HERE |
SUBJECTIVE QUESTION ANSWER PDF | CLICK HERE |
HINDI QUESTION PAPER | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN |
TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |