Bihar Board Class 9th Science Annual Exam Viral Question 2024 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित क्लास नाइंथ वार्षिक परीक्षा 2024 इस पोस्ट में आप सभी को बताने वाले है क्लास नाइंथ विज्ञान वार्षिक परीक्षा का प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड कर सकते है कहाँ से कर सकते है इसके लिए आपको इस पोस्ट में बताया गया है अगर पेपर को डाउनलोड करना चाहते है तो आप डाउनलोड कर सकते है नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर आप डाउनलोड कर सकते है |
9वीं वार्षिक परीक्षा नहीं देने पर क्या होगा ?
Bihar Board Class 9th Science Final Exam 2024 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है और इस परीक्षा में वैसे विद्यार्थी सम्मिलित होंगे जो क्लास 10th में बोर्ड परीक्षा 2025 में देने वाले है तो आपके लिए यह एग्जाम काफी महत्वपूर्ण है इस एग्जाम को देने के बाद ही आप अगले क्लास यानि 10th में जा पाएँगे इसलिए आपको इस एग्जाम को देना काफी जरुरी है नहीं देने पर वही क्लास में रह जाएँगे |
कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा का प्रश्न पत्र कहाँ से आता है ?
Bihar Board Class 9th Science Final Exam 2024 : बिहार बिद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित क्लास नाइंथ वार्षिक परीक्षा को लेकर यह मन में बच्चों को सवाल जरुर आता है की किसका प्रश्न पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आता है या फिर स्कुल के द्वारा आता है तो आप सभी को बता दे इसका प्रश् पत्र बिहार बोर्ड के द्वारा सेट किया जाता है और अपने विद्यालय स्तर पर भेजा जाता है |
Class 9th Annual Exam Objective Question Answers Key 2024
Que. | Ans. | Que. | Ans. | Que. | Ans. | Que. | Ans. |
1 | D | 26 | A | 51 | C | 76 | B |
2 | C | 27 | D | 52 | B | 77 | C |
3 | B | 28 | B | 53 | B | 78 | A |
4 | D | 29 | C | 54 | A | 79 | A |
5 | C | 30 | C | 55 | D | 80 | A |
6 | A | 31 | B | 56 | D | 81 |
|
7 | C | 32 | D | 57 | B | 82 |
|
8 | A | 33 | D | 58 | B | 83 |
|
9 | C | 34 | A | 59 | A | 84 |
|
10 | A | 35 | D | 60 | D | 85 |
|
11 | C | 36 | C | 61 | C | 86 |
|
12 | C | 37 | B | 62 | A | 87 |
|
13 | B | 38 | B | 63 | B | 88 |
|
14 | A | 39 | B | 64 | A | 89 |
|
15 | D | 40 | B | 65 | C | 90 |
|
16 | C | 41 | B | 66 | D | 91 |
|
17 | C | 42 | D | 67 | B | 92 |
|
18 | B | 43 | B | 68 | B | 93 |
|
19 | C | 44 | D | 69 | C | 94 |
|
20 | B | 45 | B | 70 | C | 95 |
|
21 | C | 46 | D | 71 | B | 96 |
|
22 | B | 47 | D | 72 | D | 97 |
|
23 | B | 48 | B | 73 | B | 98 |
|
24 | D | 49 | C | 74 | C | 99 |
|
25 | A | 50 | C | 75 | C | 100 |
|
सब्जेक्टिव आंसर शीट
9th Annual Exam Science Subjective Question Download Link
नीचे दिए गए लिंक से आप सब्जेक्टिव प्रश्न का उत्तर PDF फोर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है |
नोट- यह प्रश्न पत्र और उत्तर क्लास 9वीं के वार्षिक परीक्षा 2024 का है | Science Question Paper Class 9th
SECTION-B/ खण्ड-ब
लघु उत्तरीय प्रश्न - Short Answer Type Questions
भौतिकी-Physics
प्रश्न संख्या 1 से 8 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है | इनमे से किन्ही 4 प्रश्नों के उत्तर दें |
1. संतुलित और असंतुलित बल की परिभाषा दें |
उत्तर- किसी वस्तु पर एक साथ कार्य कर रहे बलों का परिणामी यदि शून्य हो तो वे बल संतुलित कहे जाते है | दूसरी ओर यदि किसी वस्तु पर लगे अनेक बलों का परिणामी बल शून्य न हो तो बल उसकी विराम अवस्था या एक समान गति की अवस्था में परिवर्तन कर देते है | ऐसे बलों को असंतुलित बल कहते है |
2. तय की गई दुरी और विस्थापन में क्या अंतर है ?
उत्तर-
3. व्युत्पन्न इकाई क्या है ?
उत्तर- मूलभूत इकाइयों में मापी गई मात्राओं के आलावा अन्य मात्राओं की इकाइयों को मौलिक इकाइयों के सन्दर्भ में प्राप्त किया जा सकता है और इस प्रकार प्राप्त इकाइयों को व्युत्पन्न इकाइयाँ कहा जाता है |
5. तरंगदैर्ध्य की परिभाषा दें | इसका मात्रक लिखें |
उत्तर- किसी तरंग-गति में वह न्यूनतम दुरी जिसपर किसी माध्यम का घनत्व (या दाब) आवर्ती रूप से अपने मान की पुनरावृति करता है, तरंग का तरंगदैर्ध्य कहा जाता है | तरंगदैर्ध्य का SI मात्रक मीटर (m) है |
रसायनशास्त्र-Chemistry
प्रश्न संख्या 10 से 18 तक लघु उत्तरीय है | इनमे से किन्ही 4 प्रश्नों के उत्तर दें |
15. पदार्थ के मोल से आप क्या समझते है ?
उत्तर- मोल पदार्थ की वह मात्रा है, जिसमे कणों की संख्या (परमाणु, आयन या अणु) कार्बन-12 के ठीक 12 g में विद्यमान परमाणुओं के बराबर होती है | अत: किसी पदार्थ के एक मोल में कणों की संख्या निश्चित होती है, जिसका मान 6.022 x 1023 (आवोगाद्रो संख्या) होता है |
16. समभारिक क्या है ?
उत्तर- नाभिक जिनके पास समान द्रव्यमान संख्या (A) होती है लेकिन एक अलग परमाणु संख्या (Z) है को समभारिक कहा जाता है |
17. अष्टक नियम क्या है ?
उत्तर- न्यूलैंड्स द्वारा 1865 में अष्टक नियम प्रस्तावित किया गया था | यह नियम बताता है की जिसके अनुसार यदि हम तत्व को उनके बढ़ते परमाणु भार में रखे तो किसी तत्व से प्रारम्भ करने पर ठीक आठवे तत्व का गुण पहले तत्व के समान होगा |
18. अमोनिकरण क्या है ?
उत्तर- अमोनिकरण जब कोई जीव अपशिष्ट उत्सर्जित करता है या मर जाता है, तो उसके उत्तकों में नाइट्रोजन कार्बनिक नाइट्रोजन (जैसे अमीनो एसिड, डीएनए) के रूप में होती है | विभिन्न कवक और प्रोकैरियोटिक फिर उत्तक को विघटित करते है और अमोनिकरण नामक प्रक्रिया में अमोनिया के रूप में अक्रबनिक नाइट्रोजन को वापस पारिस्थितिक तंत्र में छोड़ देते है |
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - Long Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 19 एवं 20 दीर्घ उत्तरीय है | इनमे से किसी एक का उत्तर दें |
19. रदरफोर्ड का परमाणु माडल क्या है ? इस माडल की त्रुटियों का उल्लेख करें |
उत्तर- परमाणु के रदरफोर्ड माडल के अभिधारनाएँ-
1. परमाणु ऋणात्मक और धनात्मक आवेशित कणों से बना है जिन्हें इलेक्ट्रान और प्रोटोन कहा जाता है | अधिकांश द्रव्यमान परमाणु के केंद्र में केन्द्रित होता है जिसे नाभिक कहा जाता है |
2. इलेक्ट्रान नाभिक के चारों ओर एक निश्चित पथ पर बहुत तेज गति से घुमते है जिन्हें कक्षाएं कहा जाता है |
3. परमाणु विद्युत रूप से तटस्थ होते है और इलेक्ट्रोस्टैटिक आकर्षण इलेक्ट्रान और प्रोटोन को एक साथ रखता है |
4.नाभिक द्वारा व्याप्त आयतन परमाणु द्वारा व्याप्त आयतन की तुलना में बहुत छोटा होता है |
परमाणु के रदरफोर्ड माडल की कमियाँ -
रदरफोर्ड द्वारा प्रस्तावित परमाणु माडल सौर मंडल के अनुरूप है जहाँ नाभिक सूर्य की तरह है और इलेक्ट्रान उसके चारों ओर घूमने वाले ग्रहों की तरह है | लेकिन, यह माडल क्लार्क मैक्सवेल के विद्युत चुम्बकीय सिधान्तो के साथ तालमेल बिठाने में विफल रहा | इस सिधांत के अनुसार, आकर्षक बलों के प्रभाव में चलने वाला एक आवेशित पिंड विद्युत चुम्बकीय विकिरण के रूप में लगातार ऊर्जा खोता रहता है |
जीव विज्ञान- BIOLOGY
लघु उत्तरीय प्रश्न- Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 21 से 28 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है | इनमे से किन्ही 4 प्रश्नों के उत्तर दें |
21. किस प्रकार की कोशिका को प्रोकैरियोटिक कोशिका कहा जाता है ?
उत्तर- प्रोकैरियोटिक कोशिका इस तरह की कोशिका में केन्द्रक सुसंगठित नहीं होता तथा केन्द्रक झिल्ली भी अनुपस्थित होती है | इसमे कोशिकांग झिल्ली द्वारा परिबद्ध नहीं होते है | उदहारण (i) जीवाणु, (ii) नील-हरे शैवाल | ऐसी कोशिकाओं वाले जीवों को प्रोकैरियोटिक कहते है |
23. संयोजी उत्तक क्या है ? इसके कोई दो उदारहण दें |
उत्तर- संयोजी उत्तक, जैसा की नाम से पता चलता है, शरीर के विभिन्न ऊत्तकों और अंगों को सहारा देते है और जोड़ते है | वे शरीर के हर हिस्से में व्यापक रूप से वितरित होते है | वे मेसोड्रम (भ्रूण की मध्य रोगाणु परत) से उत्पन्न होते है | संयोजी उत्तक के प्रकारों में हड्डी, उपस्थि, वसा, रक्त और लसिका ऊतक शामिल है |
24. प्रॉटिस्टा में किस प्रकार के जीवों को सम्मिलित किया गया है ?
उत्तर- प्रॉटिस्टा में जलीय, एक कोशिकीय, सरल, युक्रियुतिक सूक्ष्मजीवों को सम्मिलित किया गया है |
26. संक्रामक रोग किसे कहते है ?
उत्तर- संक्रामक रोग, रोग जो किसी न किसी रोगजनित कारको (रोगाणुओं) जैसे प्रोटोजोआ, कवक, जीवाणु, वाइरस इत्यादि के कारण होते है | संक्रामक रोगों में एक शरीर से अन्य शरीर में फैलने की क्षमता होती है | मलेरिया, टायफायड, चेचक, इन्फ्लुएंजा इत्यादि संक्रामक रोगों के उदहारण है |
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न- Long Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 29 एवं 30 दीर्घ उत्तरीय है | इनमे से किसी एक का उत्तर दें |
29. अच्छे स्वास्थ्य की मूल शर्ते क्या है ?
उत्तर- अच्छे स्वास्थ्य की मूल शर्ते इस प्रकार हैं -(i) सन्तुलित आहार (Balanced Diet) सन्तुलित आहार अर्थात् एक ऐसा आहार जिसमें सभी पोषक तत्त्व (जैसे कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, खनिज और विटामिन) समुचित मात्रा में उपलब्ध हों। (ii) व्यक्तिगत एवं घरेलू स्वास्थ्य (Personal and Domestic Hygiene) व्यक्तिगत और घरेलू स्तरों पर स्वच्छता भी स्वस्थ रहने की महत्वपूर्ण मूल शर्तों में एक है। हमें प्रतिदिन स्नान करना चाहिये और साफ कपड़े पहनना चाहिये। यदि कपड़े साफ और शरीर स्वच्छ न हो तो इनकी गंदगी सूक्ष्मजीवाणुओं की वृद्धि में सहायक हो जाती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिये घर को साफ एवं हवादार रखना भी आवश्यक है। ऐसा नहीं होने पर घर कीटाणुओं (Germs) के पनपने का क्षेत्र बन जाता है। यह भी आवश्यक है कि घर के आस-पास के स्थान साफ हों और कहीं पानी का ठहराव न हो। ऐसे स्थान मच्छर, मक्खी की वृद्धि में सहायक होते हैं। (iii) स्वच्छ भोजन एवं जल (Clean food and Water) -रोग उत्पन्न करनेवाले जीव एवं रसायन, भोजन एवं पेयजल के माध्यम से आसानी से हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। अत: स्वच्छ भोजन एवं जल का सेवन स्वास्थ्यकर जीवन के लिये अनिवार्य है। इन्हें अच्छी तरह धो-पोंछकर ही उनका सेवन करना चाहिये। पके हुये भोजन को साफ-सुथरे एवं ढंके हुए बर्तन में रखना चाहिये। मिलावट वाले खाद्य-पदार्थों का उपयोग नहीं करना चाहिये। जल में भी रोग फैलानेवाले अनेक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इसलिये यदि शुद्ध पेयजल उपलब्ध न हो तो पानी को उबालकर पीना स्वास्थ्य के लिये सर्वश्रेष्ठ है। इससे रोग फैलानेवाले बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। स्वस्थ रहने के लिये शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल का सेवन अत्यंत आवश्यक है। (iv) शुद्ध एवं स्वच्छ हवा (Pure and clean air)- शुद्ध एवं स्वच्छ वायु अच्छे स्वास्थ्य की प्राथमिक आवश्यकताओं में एक है। प्रदूषित वायु में साँस लेने से श्वसन संबंधी रोग जैसे दमन, ब्रॉन्काइटिस उत्पन्न हो जाते हैं। स्वच्छ वायु के लिये घर पर्याप्त हवादार होना चाहिये। रसोईघर में चिमनी या पंखों (Exhaust) का प्रयोग करना चाहिये। (v) व्यायाम एवं विश्राम (Exercise and Relaxation)- व्यायाम और विश्राम शरीर एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिये आवश्यक है। नियमित व्यायाम स्वस्थ रहने में सहायक होता है। वे लोग जो नियमित व्यायाम करते हैं उन्हें दिल के दौरे एवं हृदय संबंधी रोग होने की संभावना कम होती है। नियमित व्यायाम पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इससे रात में अच्छी नींद भी आती है। व्यायाम विशेषकर उन लोगों के लिये आवश्यक है जो एक ही स्थान पर बैठकर बहुत देर तक काम करते हैं। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिये विश्राम एवं नींद भी अत्यंत आवश्यक है। ये शरीर को आराम एवं पुनः काम करने के योग्य बनाने में सहायक है। ये तनाव को भी कम करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित तथा पूर्ण अवधि तक सोना चाहिये। विश्राम करने के विभिन्न तरीके हैं। जैसे-संगीत सुनना, पार्क में घूमना, कोई खेल खेलना, पढ़ना इत्यादि। (vi) दुर्व्यसन का न होना addiction)- व्यसन एक स्थिति है जिसमें व्यक्ति मनोवैज्ञानिक या कार्यिक तौर पर किसी ऐसे चीज पर निर्भर हो जाता है जो उसके स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है। सामान्यतः जब हम व्यसन के विषय में बात करते हैं तो हमारा तात्पर्य धुम्रपान, मादक द्रव (ड्रग्स) लेने से होता है। व्यसन स्वास्थ्य समस्या को उत्पन्न करती है। शराब पीना, मानसिक एवं शारीरिक चुस्ती को कम करती है और ज्यादा शराब का सेवन तंत्रिका तंत्र और यकृत को हानि पहुंचाता है। धुम्रपान श्वसन संबंधी बीमारियों, हृदय रोग और कैंसर जैसे भयानक रोग पैदा करती है। तंबाकू चबाना, मुँह का कैंसर और दाँतों की समस्याओं को पैदा करती है। मादक द्रव, जैसे हेरोइन, कोकीन, हशीश तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। अत: स्वस्थ जीवन-यापन हेतु किसी भी दुर्व्यसन से दूर रहना चाहिये।
वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट कब और कहाँ आता है ?
Bihar Board Class 9th Science Final Exam : प्यारे साथियों बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट में रोल से जारी नहीं किया जाता है क्योंकि यह एकवार्षिक परीक्षा होता है लेकिन यह अपना विद्यालय स्तर पर ही होता है और इससे यह बिहार बोर्ड को पता चलता है की आपका तैयारी कैसी है आप क्लास 10th लायक है या नहीं इसके लिए यह परीक्षा लिया जाता है तो आपसे बता दे इसका रिजल्ट बिहार बोर्ड के एप्लीकेशन के द्वारा जारी किया जाता है और सभी को नहीं बताया जाता है |
9th वार्षिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024
Bihar Board Class 9th Science Final Exam : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा का कोई एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाता है क्योंकि इसका परीक्षा विद्यालय स्तर पर ही किया जाता है |
9वीं वार्षिक परीक्षा का कॉपी का मूल्यांकन कहाँ होता है ?
Bihar Board Class 9th Science Final Exam : बिहार विद्यालय परीक्षा द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा का कॉपी का मूल्यांकन अपना विद्यालय स्तर पर ही किया जाता है | क्योंकि इसका परीक्षा देने के बाद ही आप अगला क्लास में जा पाएँगे |
बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा का क्वेश्चन पेपर कैसे डाउनलोड करें ?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित क्लास नाइंथ वार्षिक परीक्षा का प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर आप डाउनलोड कर सकते है |
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |