Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

How to Complete Any Translation | Chapter 2 Lesson - 4 | किसी भी वाक्य को अंग्रेजी में अनुवाद करने का आसान तरीका | Bharati Bhawan

How to Complete Any Translation  Chapter 2 Lesson - 4  किसी भी वाक्य को अंग्रेजी में अनुवाद करने का आसान तरीका  Bharati Bhawan

 Lesson - 4

USES OF : 'Do, Does, Did' का FINITE VERB के रूप में प्रयोग 

'Do, Does, Did' मुख्यतः Helping Verbs (Auxiliary Verbs) है, किन्तु एक संरचना (Structure) के रूप में इसका प्रयोग Finite Verb की तरह किया जाता है | जैसे-

1. Do : (करता हूँ, करते हो, करते है)

इसका प्रयोग First Person, Singular and Plural (I, we); Second Person (You) तथा Third Person, Plural Number (They) तथा सभी Plural Subject के साथ होता है | Do का प्रयोग प्रधानत: Present Tense की Plural Verb के रूप में होता है | जैसे -

(a) मै अपना काम करता हूँ | I do my work.

(b) हम अपना काम करते है | We do our work.

(c) तुम अपना काम करते हो | You do your work.

(d) वे अपना काम करते है | They do their work.

(e) सब लड़के अपना गृह-कार्य करते है | All boys do their home-work.

2. Does : (करता है, करती है)

इसका प्रयोग Third Person, Singular Number के Subject के साथ Present Tense में Singular Number के Verb के रूप में होता है | जैसे -

(a) रमेश अपना काम नियमित रूप से करता है | Ramesh does his work regularly.

(b) वह रात में काम करता है | He does work at night.

(c) वह रविवार को काम नहीं करता है | He does no work on Sunday.

(d) संगीता अपना काम बहुत देर से करती है | Sangeeta does her work very late.

(3) Did : (करता था, करती थी, करते थे)

Did का प्रयोग Past Tense में सभी Person के कर्ता (Subject) के साथ होता है | जैसे -(a) वह अपना काम सावधानी से करता था | He did his work carefully.

(b) मैंने अपना काम समय के भीतर कर लिया | I did my work in time.

(c) रेखा ने काम नहीं किया | Rekha did no work.

(d) तुमने काम नहीं किया | You did no work.

(e) उन्होंने बहुत काम किये | They did a lot of work.

EXERCISE 9

Translate into English :

(A) 1. वह प्रतिदिन अपना गृह-कार्य करता है |

2. शिला रविवार को अपना काम करती है |

3. महेश छुट्टी में कोई काम नहीं करता है |

4. राकेश कोई काम नहीं करता है |

5. मेरा भाई नियमित रूप से काम करता है |

(B) 6. मै प्रतिदिन अपना काम करता हूँ |

7. हम रात में अपना काम करते है |

8. तुम बिल्कुल काम नहीं करते हो |

9. वे बहुत जल्दी अपना काम करते है |

10. सब लड़के नियमित रूप से अपना गृह-कार्य करते है |

(C) 11. मैंने समय से पहले अपना काम कर लिया |

12. उसने अपना काम समय पर कर लिया |

13. वे अपना काम कल किये |

14. तुमने अपना काम ठीक से नहीं किया |

15. हमने अपना सब काम बहुत सावधानी से किया |

Post a Comment

0 Comments