कक्षा~9वीं जीवविज्ञान : कोशिका-जीवन की आधारभूत इकाई : अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : Class 9th : Bharati Bhawan Biology : Basic unit of cell life : Very short answer questions : BharatiBhawan.org

Bharati Bhawan
6

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर :

1. कोशिका को सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने देखा ? 

उत्तर :- कोशिका की खोज सर्वप्रथम राबर्ट हुक ने (1665) में की | उन्होंने कॉर्क की एक महिना काट में मधुमक्खी के छत्ते के समान कोठारियाँ देखीं जिन्हें उन्होंने कोशिका (सेल-Cell) का नाम दिया | 

2. कोशिका को जीवन की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई क्यों कहा जाता है ? 

उत्तर :- सभी जीव कोशिकाओं के बने होते है, ये जीवन की मुलभुत इकाई है | जीवित कोशिका में मुलभुत कार्य करने की क्षमता होती है | अत इसे जीवन की संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई कहते है |  

3. कोशिकाभित्ति कहाँ पायी जाती है ?

उत्तर :- कोशिकाभित्ति पादप कोशिकाओं में पायी जाती है |

4. कौन-से कोशिकांग सक्रीय श्वसन स्थल है ?

उत्तर :- माईटोकान्द्रिया कोशिकांग के सक्रिय श्वसन स्थल है |  

5. किस कोशिकांग को आत्म-ह्त्या की थैली कहा जाता है ? 

उत्तर :- लाइसोसोम को आत्म-हत्या की थैली कहा जाता है | 

6. कोशिका के अन्दर प्रोटीन संश्लेषण कहाँ होता है ?

उत्तर :- कोशिका के अन्दर प्रोटीन संश्लेषण राइबोसोम में होता है |

7. लवक कहाँ पाए जाते है ?

उत्तर :- लवक सिर्फ पादप कोशिकाओं में पाए जाते है |  

8. कोशिका के किन्ही दो अन्गाकों के नाम लिखे जिसमे DNA पाया जाता है ?

उत्तर :- कोशिका के दो अंगक माईटो =कान्द्रिया तथा लवक में DNA पाया जाता है |

9. भोजन का सम्पूर्ण आक्सिजनाकरण किस कोशिकांग में होता है ?

उत्तर :- भोजन का सम्पूर्ण आक्सीकरण माईटोकान्द्रिया में होता है | 

10. कोशिकाभित्ति तथा कोशिका झिल्ली में मूल अंतर क्या है ?

उत्तर :- कोशिकाभित्ति कड़ी और जिर्जिव होती है, जबकि कोशिका झिल्ली अर्द्धपारगम्य एवं सजीव होती है |  

11. कोशिका झिल्ली को चयनात्मक पारगम्य झिल्ली क्यों कहते है ?

उत्तर :- कोशिका झिल्ली द्वारा कुछ ही पदार्थ अन्दर या बाहर आ-जा सकते है, सब पदार्थ नहीं | इसलिए इसको चयनात्मक पारगम्य झिल्ली कहते है | 

12. क्या पादप कोशिका में सेंट्रोसोम नहीं पाया जाता है ?

उत्तर :- नहीं 

13. गाल्जी उपकरण कहाँ पाया जाता है ?

उत्तर :- कोशिका में ]

14. ल्यूकोप्लास्ट का क्या कार्य है ?

उत्तर :- खाद्द संचय का 

15. अन्त्प्रद्रव्यी जालिका कितने प्रकार की होती है ?

उत्तर :- दो प्रकार की -चिकनी और दानेदार  

16. कौन-सी कोशिकीय रचना जीन वाहक है ?

उत्तर :- DNA 

17. क्रोमैटिन धागे कब क्रोमोसोम की तरह दिखाई पड़ते है ?

उत्तर :- कोशिका विभाजन के समय 

18. जीन किसी कहते है ?

उत्तर :- DNA के क्रियात्मक खंड को 

19. क्रोमोसोम का निर्माण किन-किन घटकों से होता है ?

उत्तर :- क्रोमोसोम का निर्माण एलिकिन, मैट्रिक्स, क्रोमाईटिक्स, क्रोमोनिमायटा और सेंट्रोमियर घटकों से होता है | 

20.केंद्रिका कहाँ पाया जाता है ?

उत्तर :- केंद्रिका केन्द्रक के अन्दर केन्द्रक द्रव्य में पाया जाता है |

21. किस प्रकार की कोशिका में केन्द्रक नहीं पाया जाता है ?

उत्तर :- प्रोकैरियोटिक कोशिका में  

22. कोशिका के भीतरी तथा बाहरी वातावरण के बीच गैसों का आदान-प्रदान किस क्रिया द्वारा होता है ?

उत्तर :- सिर्फ विसरण के द्वारा 

23. पौधों में गैसों का आदान-प्रदान किस संरचना द्वारा होता है ?

उत्तर :- पौधों में गैसों का आदान-प्रदान स्टोमैटा द्वारा होता है |

24. पौधों के मूल रोम द्वारा जल के अवशोषण में किस क्रिया का उपयोग होता है ?

उत्तर :- परासरण द्वारा 

25. जीवो का शरीर किससे बना होता है ?

उत्तर :-कोशिकाओं से  

26. बहुकोशिकीय जीवों का विकास एक कोशिका से किस क्रिया द्वारा होता है ?

उत्तर :- कोशिका विभाजन द्वारा 

27. एक ऐसे कोशिका का उदाहरण दें जो अपना आकार बदलती रहती है ?

उत्तर :- अमीबा 

28. जीवो के शरीर में कोशिकाओं की संख्या किस पर निर्भर करती है ?

उत्तर :- जीव के शरीर के आकार पर 

29. केन्द्रक के बारे में सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने बताया ?

उत्तर :- मैक्स मुल्ज  

30. यह किसने बताया की नई कोशिकाओं का निर्माण पहले से मौजूद कोशिकाओं से होता है ?

उत्तर :- वीरचो ने 

31. कोशिकाद्रव्य एवं केन्द्रक को सम्मिलित रूप से क्या कहते है ?

उत्तर :- जीवद्रव्य या प्रोटोप्लाज्म 

32. कोशिकाभित्ति किसके कारण कड़ी और निर्जीव होती है ?

उत्तर :- यूकैरियोटिक कोशिकाओं में 

33. झिल्लियुक्त कोशिकांग किन कोशिकाओं में पाए जाते है ?

उत्तर :- यूकैरियोटिक कोशिका में  

35. गुच्छों में पाए जाने वाले राईबोसोम को क्या कहते है ?

उत्तर :- पालिराईबोसोम 

36. पादप कोशिका में गाल्जी उपकरण को सामान्यत क्या कहते है ?

उत्तर :- दिक्तियोसोम 

37. कोशिका की रसधानियों को चारों ओर से घेरने वाली झिल्ली को क्या कहते है ?

उत्तर :- टोनोपलास्ट 

38. केन्द्रक द्रव्य एवं कोशिका द्रव्य के बीच पदार्थों का आदान-प्रदान किन छिद्रों द्वारा ह्होता है ?

उत्तर :- केन्द्रक छिद्र के द्वारा  

39. क्रोमैटिन जालिका कहाँ पाई जाती है ?

उत्तर :- केन्द्रक द्रव्य में 

40. आर. एन. ए. का संश्लेषण कहाँ होता है ?

उत्तर :- केंद्रिका में 

41. क्रोमोसोम के दोनों क्रोमैटिड्स किस स्थान पर एक दुसरे से संयोजित रहते है ?

उत्तर :- सेंटोमियर 

42. क्रोमोसोम के शीर्ष भाग को क्या कहते है ?

उतर :- टेलोमियर  

43. मानव शरीर की कोशिकाओं में कितने क्रोमोसोम पाए जाते है ?

उत्तर :- 46 

44. कोशिका का आकार एवं आकृति किसके अनुरूप होती है ?

उत्तर :- पतले और लम्बे  तार की तरह 

45. माईटोकान्द्रिया कहाँ पाया जाता है ?

उत्तर ;- कोशिका द्रव्य में 

46. रंगहीन या श्वेत पलिस्त्तिड को क्या कहते है ?

उत्तर :- ल्युकोंलास्ट  

47. गाल्जी उपकरण में पायी जानेवाली चारों तरफ से झिल्ली से घिरी हुई अनेक समान्तर नलिकाओं के समूह को क्या कहते है ?

उत्तर :- कुन्दलिकाओं या सिस्टर्निं

48. क्लोरोप्लास्त के भीतर विद्दमान तरलायुक्त गुदा को क्या कहा जाता है ?

उत्तर :- स्ट्रोमा 

49. किस संरचना के अभाव में वायरस में सजीवों का लक्षण परिलक्षित नहीं होता है ?

उत्तर :- झिल्ली के अभाव में 

50. फूलों में विभिन्न रंग प्रदान करनेवाले प्लैस्टिड को क्या कहते है ?

उत्तर :- क्रोमोप्लास्ट  

ये भी पढ़े ...

CLASS 9 जीवविज्ञान

Click Here

 CLASS 9 भौतिकी

Click Here

 CLASS 9 रसायन विज्ञान

Click Here

 Hindi Grammar

Click Here

Post a Comment

6Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

  1. Nice 🙂 sir ji

    ReplyDelete
    Replies
    1. Wrong answer is also in this...So guys please aware..

      Delete
  2. Sir ye sab to bahut achha hai lekin Esme bahut asudhia hai ese padh ke sudhar kare

    ReplyDelete
  3. Kya yah sab answer hai teach you self book se hai

    ReplyDelete
Post a Comment

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!