Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Biology Chapter 1 Basic unit of cell life : कक्षा 9 जीवविज्ञान अध्याय 1 कोशिका-जीवन की आधारभूत इकाई

 कक्षा 9           जीवविज्ञान           अध्याय 1 

कोशिका-जीवन की आधारभूत इकाई 
Class 9th Biology Chapter 1 Basic unit of cell life,
Class 9th Biology Chapter 1 Basic unit of cell life

याद रखने योग्य बाते  

  • कोशिका सभी जीवो की आधारभूत संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है| 
  • कोशिका के रूप, आकार, और संख्या में बहुत भिन्नता होती है| 
  • जिन जीवो का शरीर सिर्फ एक कोशिका का बना होता है, उसे एककोशिकीय जिव कहते है| 
  • वैसे जिव जिनका शरीर अनेक कोशिकाओं का बना होता है, बहुकोशिकीय जिव कहलाते है | 
  • कोशिका का आकार एवं आकृति उसके कार्यो के अनुरूप होती है | 
  • पादप कोशिकाएँ और जंतु कोशिकाएँ मूलतः सामान होती है, परन्तु उनमे कुछ महत्वपूर्ण भिन्नता होती है | 
  • कोशिकाभित्ति, लवक और कोशिकारस भरी हुई रसधानियाँ केवल पादप कोशिकाओं में ही पाई जाती है | 
  • तारकाय के केवल जंतु कोशिका में पाया जाता है | 
  • कोशिका के चारो और कोशिकाझिल्ली पाई जाती है जो लिपिड तथा प्रोटीन की बानी होती है | 
  • जीवद्रव्य का वह भाग जो कोशिकाभित्ति एवं केन्द्रक के बिच होता है, उसे कोशिकाद्रव्य कहते है |  
  • राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण के सक्रीय स्थल है | 
  • माइटोकांड्रिया को कोशिकीय उर्जागृह कहा जाता है | 
  • लवक कई प्रकार के होते है, हरितलवक खाद्द संश्लेषण से संबंधित है तथा ल्यूकोप्लास्ट का प्राथमिक कार्य संचय करना है | 
  • परिपक्व पादप कोशिका में एक बड़ी केंद्रीय रसधानी होती है, जो कोशिका की स्फीति बनाए रखती है तथा अपशिस्ट पदार्थ का संचय कराती है | 
  • DNA के क्रियात्मक खंड को जिन कहते है | 
  • एक क्रोमोसोम में दो क्रोमैटिड्स होते है | 
  • प्रोकैरियोटिक कोशिका में केन्द्राकाझिल्ली तथा वास्तविक केन्द्रक नहीं होता है | 
  • कोशिका में मौजूद कोशिकाझिल्ली पदार्थो के परिवहन में मुख्य भूमिका निभाती है| यह कार्य िसरण एवं प्रसारण क्रियाओ द्वारा संपन्न होता है | 
  • जल या विलायक का अर्धपारगम्य या चयनात्मक पारगम्य झिल्ली द्वारा होनेवाली विसर्जन को प्रसारण कहते है | 
  • प्रसारण द्वारा पौधे अपने मूल रोम से जल अवशोषित करते है |  

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न :-  

1. कोशिका को सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने देखा ?
उत्तर :- कोशिका को सर्वप्रथम राबर्ट हुक ने (1665) में देखा | 
2. कोशिका को जीवन की संरचनांतक एवं क्रियात्मक इकाई को क्यों कहा जाता है ? 
उत्तर :- सभी जिव कोशिकाओं के बने होते है ये जीवन की मूलभूत इकाई है | जीवित कोशिका में मूलभूत कार्य करने की  छमता होती है इसीलिए इसे  कोशिका को जीवन की संरचनांतक एवं क्रियात्मक इकाई को कहा जाता है | 
3. कोशिकाभित्ति कहाँ पाया जाता है ? 
उत्तर :- कोशिकाभित्ती पादप कोशिकाओं में पायी जाती है | 
4. कौन से कोशिकांग सक्रीय श्वसन स्थल है ? 
उत्तर :- माइटोकांड्रिया कोशिकांग के सक्रीय श्वान स्थल है | 
5. किस कोशिकांग को आत्म-ह्त्या की थैली कहा जाता है ?
उत्तर :- लाइसोसोम को आत्म-ह्त्या की थैली कहा जाता है | 
6. कोशिका के अंदर प्रोटीन संशेशन कहा होता है ? 
उत्तर :- कोशिका के अंदर प्रोटीन संशेलषण राइबोसोम में होता है | 
7. लवक कहा पाया जाता है ? 
उत्तर :- लवक सिर्फ पादप कोशिकाओं में पाया जाते है | 
8. कोशिका के किन्ही दो अंगको के नाम लिखे जिसमे DNA पाया जाता है ? 
उत्तर :- मैट्रोकाड्रिया और लवक में DNA पाया जाता है | 
9. भोजन का सम्पूर्ण आँक्सीकरण किस कोशिकांग में होता है ? 
उत्तर :- भोजन का सम्पूर्ण आँक्सीकरण माइटोकांड्रिया  में होता है | 
10. कोशिकाभित्ति तथा कोशिकाझिल्ली में मूल अंतर क्या है ? 
उत्तर :- कोशिकाभित्ति कड़ी और निर्जीव होती है, जबकि कोशिका झिल्ली अर्धपारगम्य एवं सजीव होती है |
11. कोशिका झिल्ली को चयनात्मक पारगम्य झिल्ली क्यों कहते है ? 
उत्तर :- कोशिका झिल्ली द्वारा कुछ ही पदार्थ अंदर या बाहर आ-जा सकता है, सब पदार्थ नहीं | इसीलिए इसको चयनात्मक पारगम्य झिल्ली कहते है | 
12. क्या पादप कोशिका में सेंट्रोसोम पाया जाता है ?
उत्तर :- नहीं पाया जाता है | 
13. गॉल्जी उपकरण कहा पाया जाता है ?
उत्तर :- कोशिका में पाया जाता है | 
14. ल्यूकोप्लास्ट का क्या कार्य है ? 
उत्तर :- खाद्द संचय का कार्य करता है | 
15. अतःप्रद्रव्यी जालिका कितने प्रकार की होती है ? 
उत्तर :- दो प्रकार की होती है - चिकनी तथा दानेदार 
16. कोन सा कोशिकीय रचना जिन वाहक है ? 
उत्तर :- DNA 
17. क्रोमैटिन धागे कब क्रोमोसोम की तरह दिखाई पड़ते है ?
उत्तर :- कोशिका विभाजन के समय   क्रोमैटिन धागे क्रोमोसोम की तरह दिखाई देती है | 
18. जीन किसे कहते है ?
उत्तर :- DNA के क्रियात्मक खंड को जीं कहते है | 
19. क्रोमोसोम का निर्माण किन-किन घटकों से होता है ? 
उत्तर :- एलीकीन, मैट्रिक्स, क्रोमैटिक्स, क्रोमोनीमायाटा और सेंट्रोमीयर से होता है | 
20. केंद्रिका कहाँ पाया जाता है ? 
उत्तर :- केन्द्रक के अंदर केन्द्रक द्रव्य में पाया जाता है |
21. किस प्रकार की कोशिका में केन्द्रक नहीं  है?
उत्तर :-
  प्रोकैरियोटिक में नहीं होता है |
22. कोशिका के भीतरी तथा बाहरी वातावरण के बिच गैसों का आदान प्रदान किस क्रिया द्वारा होता है ?
उत्तर :-
विसरण के द्वारा
23. पौधो में गैसों का आदान प्रदान किस संरचना द्वारा होता है ?
उत्तर :-
स्टोमेटा द्वारा
24. पौधों के मूल रोम द्वारा जल के अवशोषण में किस क्रिया का उपयोग होता है?
उत्तर :-
परासरण द्वारा
25. जीवो का शरीर किससे बना होता है ?
उत्तर :-
कोशिकाओं से
26. बहुकोशिकीय जीवो का विकास एक कोशिका से किस क्रिया द्वारा होता है ?
उत्तर :-
कोशिका विभाजन से
27. एक ऐसे कोशिका का उदाहरण दे जो अपना आकार बदलती रहती है?
उत्तर :-
अमीबा
28. जीवो के शरीर में कोशिकाओं की संख्या किस पर निर्भर कराती है ?
उत्तर :-
जीवो के शरीर के आकार पर
29. केन्द्रक के बारे में सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने बताया ?
उत्तर :-
मैक्स मुल्ज
30. यह किसने बताया की नई कोशिकाओं का निर्माण पहले से मौजूद कोशिकाओं से होता है?
उत्तर :-
वीरचो ने

31. कोशिकाद्रव्य एवं केन्द्रक को सम्मिलित रूप से क्या कहते है?
उत्तर :-
जीवद्रव्य या प्रोटोप्लाज्म
32. कोशिकाभित्ति किसके कारण कड़ी और निर्जीव होती है ?
उत्तर :-
सेल्युलोस
33. झिल्लीयुक्त कोशिकांग किन कोशिकाओं में पाया जाता है ?
उत्तर :-
यूकैरियोटिक
   


Post a Comment

10 Comments

  1. Laghu aur dirgh ka ans bhejiy please

    ReplyDelete
  2. I like this your short questions answered

    ReplyDelete
  3. Sir लघु और दीर्घ का प्रश्न उत्तर दीजिए

    ReplyDelete
  4. Sir दिर्घ का उत्तर दीजी

    ReplyDelete
  5. Sir question number 29 ka answer galat diya hua hai ???
    Question number 29 ka answer ---
    रोबर्ट ब्राउन (1831).....💯💯💯💯💯

    ReplyDelete